उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
14.6K subscribers
24K photos
839 videos
2.12K files
4.78K links
यह चैनल मुख्यतः उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक भर्ती, UPSSSC, PET, लेखपाल तथा VDO आदि परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए है। यहां आपको हर महत्वपूर्ण जानकारी व सामग्री समय समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी
प्राथमिक शिक्षक भर्ती
UPSSSC PET
D El Ed BTC
लेखपाल VDO
Download Telegram
चुनाव आयुक्त अरुण गोयल के इस्तीफे के बाद नए आयुक्त की नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एक केंद्रीय मंत्री और नेता प्रतिपक्ष की मौजूदगी वाली समिति बनेगी।

इससे पहले कानून मंत्री और 2 सचिवों की समिति 5 नाम चुनेगी।

पिछले साल चुनाव आयुक्तों की चयन प्रक्रिया से सीजेआई को बाहर रखने वाला विधेयक पास हुआ था।
👎12❤3👍3
मुंबई में शनिवार को आयोजित हुए 71वें मिस वर्ल्ड पैजेंट के ग्रैंड फिनाले में चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा ने यह खिताब जीत लिया।

28 साल बाद भारत में आयोजित हुए इस पैजेंट में लेबनान की यस्मीना ज़ैतून पहली रनर-अप रहीं।

गौरतलब है, कर्नाटक से ताल्लुक रखने वालीं 22-वर्षीय सिनी शेट्टी ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
👍19❤5
उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
मुंबई में शनिवार को आयोजित हुए 71वें मिस वर्ल्ड पैजेंट के ग्रैंड फिनाले में चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा ने यह खिताब जीत लिया। 28 साल बाद भारत में आयोजित हुए इस पैजेंट में लेबनान की यस्मीना ज़ैतून पहली रनर-अप रहीं। गौरतलब है, कर्नाटक से ताल्लुक…
मिस वर्ल्ड 2024 के फिनाले में भारत की सिनी शेट्टी से पूछा गया था, "क्या आप महिलाओं को सोशल मीडिया के ज़रिए...सशक्त करने का कोई रास्ता बता सकती हैं?"

उन्होंने जवाब में कहा, "आज हम ऐसी दुनिया में रहते हैं...जहां सोशल मीडिया में इतनी ताकत है कि उससे बदलाव आ सकता है...हम (इसकी मदद से) जागरूकता फैला सकते हैं।"
👍11❤9
जापान के रिकेन यामामोटो ने वर्ष 2024 का प्रित्ज़कर पुरस्कार जीता...!!

* राजधानी - टोक्यो (UPP 2024)
* मुद्रा - येन (UPP 2013)
* प्रधानमंत्री - फुमियो किशिदा

☞ Join ⏩ @Lucent_GK ☜
❤15👍8🔥1
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और बैंक इंडोनेशिया ने दोनों देशों के बीच लेनदेन में स्थानीय मुद्राओं- भारतीय रुपया और इंडोनेशियाई रुपिया के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए समझौता किया.
❤9👍4
भारतीय तटरक्षक (Indian Coast Guard) और अमेरिकी तट रक्षक (United States Coast Guard) के बीच "सी डिफेंडर्स-2024" आयोजित किया गया.
❤11👍4
मवेशी तस्करी के मुद्दे पर अंकुश लगाने के लिए, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने "ऑपरेशन कामधेनु" शुरू किया.
❤10👍6😁1
खसरा और रूबेला रोगों से निपटने के लिए भारत को ‘खसरा और रूबेला चैंपियन’ वैश्विक पुरस्कार मिला.
❤9👍5
विश्व का सबसे बड़ा साहित्यिक कार्यक्रम साहित्योत्सव, 11 से 16 मार्च 2024 तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा.
❤8👍3🔥1
प्रसिद्ध फिल्म निर्माता जोया अख्तर और ब्रिटिश भारतीय शेफ अस्मा खान को लंदन में वार्षिक 'इंडिया-यूके अचीवर्स' पुरस्कारों में सम्मानित किया गया.
❤10👍4
स्वीडन NATO (North Atlantic Treaty Organization) का 32वा सदस्य बना.
❤12👍5
ऑस्कर्स 2024 में 'ओपेनहाइमर' ने बेस्ट पिक्चर जबकि इसके लिए क्रिस्टोफर नोलन ने बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड जीता है।

किलियन मर्फी को बेस्ट ऐक्टर और एमा स्टोन को बेस्ट ऐक्ट्रेस का पुरस्कार मिला।

'20 डेज़ इन मारियुपोल' ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म जबकि 'द ज़ोन ऑफ इंटरेस्ट' ने बेस्ट इंटरनैशनल फिल्म व बेस्ट साउंड का ऑस्कर अपने नाम कर लिया।
👍11❤2
एमा का यह दूसरा बेस्ट ऐक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड है और इससे पहले उन्हें 2017 में फिल्म 'ला ला लैंड' के लिए ऑस्कर मिला था।

निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन ने बेस्ट डायरेक्टर और फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले किलियन मर्फी ने बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड जीता।

रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने 'ओपनहाइमर' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्टर का अवॉर्ड जीता।

'ओपनहाइमर' ने 7 श्रेणियों में ऑस्कर अवॉर्ड जीते हैं।
👍11
'एआरवाई' न्यूज़ ने बताया है कि पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी अपनी बेटी आसिफा भुट्टो ज़रदारी को देश की प्रथम महिला के तौर पर औपचारिक मान्यता देंगे।

पाकिस्तान में ऐसा पहली बार होगा जब कोई राष्ट्रपति अपनी बेटी को प्रथम महिला घोषित करेंगे।

आम तौर पर राष्ट्रपति की पत्नी को देश की प्रथम महिला की पदवी दी जाती है।
😁22👍5❤1😍1