उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
14.6K subscribers
24.1K photos
839 videos
2.12K files
4.8K links
यह चैनल मुख्यतः उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक भर्ती, UPSSSC, PET, लेखपाल तथा VDO आदि परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए है। यहां आपको हर महत्वपूर्ण जानकारी व सामग्री समय समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी
प्राथमिक शिक्षक भर्ती
UPSSSC PET
D El Ed BTC
लेखपाल VDO
Download Telegram
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को आज देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके घर जाकर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी उपस्थित रहे।
😁40👎15❤14👍9
"नोटबंदी कालेधन को सफेद बनाने का एक अच्छा तरीका था"

◆ सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस बीवी नागरत्ना ने नोटबंदी पर सवाल उठाए

Supreme Court | B. V. Nagarathna
❤39😁22👍7👎1💯1
"मुझे खुशी है कि मुझे उस पीठ का हिस्सा बनने का मौका मिला। हम सभी जानते हैं कि 8 नवंबर 2016 को क्या हुआ था। 86% मुद्रा 500 और 1,000 के नोट थे, मुझे लगता है कि केंद्र सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया। एक मजदूर की कल्पना करें जो दैनिक आवश्यक वस्तुओं के लिए अपने नोट बदलवाने पड़े। 98% मुद्रा वापस आ गई, तो हम काला धन उन्मूलन (नोटबंदी का लक्ष्य) में कहां हैं? तो मैंने सोचा (उस समय) यह काले धन को सफेद करने का एक अच्छा तरीका था पैसा, बेहिसाब नकदी सिस्टम में प्रवेश कर रही है। उसके बाद आयकर कार्यवाही के संबंध में क्या हुआ, हम नहीं जानते। इसलिए इस आम आदमी की दुर्दशा ने मुझे वास्तव में उत्तेजित कर दिया और मुझे असहमत होना पड़ा।"

- नोटबंदी पर जस्टिस बीवी नागरत्ना
👍50❤3🔥3😁2💯1
सोनम वांगचुक के बाद लेह में 70 महिलाएं अनशन पर बैठीं

8º सेल्सियस में भूख हड़ताल कर रहीं, लद्दाख को पूर्ण राज्य बनाने की मांग

SonamWangchuck | Ladakh
❤31👍7🔥3😁3😢3
1-1 करोड़ रुपये के 10,000 इलेक्टोरल बॉन्ड्स
😱51😁6👍5❤3👎3
आनंदी गोपाल जोशी : जन्मतिथि स्मरण


आनंदीबाई जोशी वह पहली भारतीय महिला थीं, जिन्होंने मेडिकल की डिग्री प्राप्त की थी। जिस दौर में महिलाओं के लिए शिक्षा भी दूभर थी, उस समय विदेश जाकर मेडिकल की डिग्री हासिल करना एक मिसाल थी।

उनका व्यक्तित्व महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत था। उन्होंने 1886 में अपने सपने को साकार रूप दिया। जब उन्होंने विदेश जाकर मेडिकल की पढ़ाई करने का निर्णय लिया था तो उनकी समाज में इस बात के लिए काफ़ी आलोचना हुई थी। एक विवाहित हिन्दू स्त्री विदेश (पेन्सिल्वेनिया) जाकर डॉक्टरी की पढ़ाई करे, रूढ़िवादियों को यह स्वीकार नहीं था।

लेकिन आनंदीबाई एक दृढनिश्चयी महिला थीं और इन आलोचनाओं के बावजूद उन्होंने अपना निश्चय पूर्ण किया। हालाँकि बहुत कम आयु में मृत्यु हो जाने के कारण वह भारत आकर मेडिकल प्रैक्टिस करने का अपना सपना पूरा नहीं कर पाईं।
👍18❤6
सरकारी अफसर कितने सजग और संवेदनशील है उसकी बानगी ये खबर बता रही है.

कलेक्टर ने मामला सीएमएचओ पर टाल दिया और सीएमएचओ ने प्रोटोकॉल अफसर पर और अंत में सबसे जूनियर अफसर निलंबित हुआ और मामला रफा दफा हुआ.

एक राज्य के राज्यपाल के साथ ऐसा बर्ताव हो तो आम आदमी क्या हाल होगा अंदाज़ा लगाइये..
😁22👎10👍6🔥2
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने X पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा भारत रत्न दिए जाने की तस्वीरें शेयर की हैं।

जयराम ने तस्वीरों को लेकर कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खड़े होना चाहिए था...यह राष्ट्रपति का...घोर अपमान है।"

दरअसल, राष्ट्रपति मुर्मू ने आडवाणी के घर जाकर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया था।
👍46😁14❤3👎3💯1
भारत सरकार द्वारा मथुरा की प्रसिद्ध सांझी क्राफ्ट को जीआई टैग प्रदान किया गया..!!

* मथुरा यमुना नदी के किनारे स्थित है।
* मथुरा का ODOP सैनिटरी फिटिंग है।
👍24❤4👎3
लेखपाल भर्ती के सारे केस HC से समाप्त
😢8👍6
भारतीय रिजर्व बैंक के 90 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 90 रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया..!!

भारतीय रिजर्व बैंक


स्थापना - 1 अप्रैल 1935 (SSC GD 2023)
मुख्यालय - मुम्बई (MP Police 2017)
अध्यक्ष - शक्तिकांत दास (25वें)
राष्ट्रीयकरण - 1 जनवरी 1949 (Delhi Police 2020)

☞ Join ⏩ @Lucent_GK ☜
❤10👍8😁3👎1