उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
14.6K subscribers
24K photos
839 videos
2.12K files
4.78K links
यह चैनल मुख्यतः उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक भर्ती, UPSSSC, PET, लेखपाल तथा VDO आदि परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए है। यहां आपको हर महत्वपूर्ण जानकारी व सामग्री समय समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी
प्राथमिक शिक्षक भर्ती
UPSSSC PET
D El Ed BTC
लेखपाल VDO
Download Telegram
UAE ने के दुबई में दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने जा रहा है. इस एयरपोर्ट का नाम अल मकतूम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (Al Maktoum International Airport) होगा.

UAE is going to build the world's largest airport in Dubai. The name of this airport will be Al Maktoum International Airport.
👍4👎2
त्रिपुरा लोकसभा चुनाव में पहली बार ब्रू मतदाताओं ने मतदान किया.

Bru voters voted for the first time in Tripura Lok Sabha elections.
❤5👍3🙏2
इंडिया टुडे ग्रुप द्वारा विकसित एआई एंकर सना ने लंदन में आयोजित प्रतिष्ठित इंटरनेशनल न्यूज मीडिया एसोसिएशन ग्लोबल मीडिया अवार्ड्स में दो पुरस्कार जीते.

Sana, the AI anchor developed by India Today Group, won two awards at the prestigious International News Media Association Global Media Awards held in London.
👍7❤6😁2
60 वर्षीय एलेजांद्रा मारिसा रोड्रिग्ज ने मिस यूनिवर्स ब्यूनस आयर्स 2024 का खिताब जीता. एलेजांद्रा रोड्रिग्ज पेशे से वकील और पत्रकार रह चुकी है.

60-year-old Alejandra Marisa Rodriguez won the title of Miss Universe Buenos Aires 2024. Alejandra Rodriguez has been a lawyer and journalist by profession.
👍8
मज़दूर दिवस 👷 ( पूरी नज़्म 👇 )

हम मेहनतकश जग वालों से जब अपना हिस्‍सा माँगेंगे,
इक खेत नहीं, इक देश नहीं, हम सारी दुनिया माँगेंगे।

यां पर्वत-पर्वत हीरे हैं, यां सागर-सागर मोती हैं,
ये सारा माल हमारा है, हम सारा खजाना मांगेंगे।

वो सेठ व्‍यापारी रजवारे, दस लाख तो हम हैं दस करोड़,
ये कब तक अमरीका से, जीने का सहारा माँगेंगे।

जो खून बहे जो बाग उजडे जो गीत दिलों में कत्‍ल हुए,
हर कतरे का हर गुंचे का, हर गीत का बदला माँगेंगे।

जब सब सीधा हो जाएगा, जब सब झगडे मिट जाएँगे,
हम मेहनत से उपजाएँगे, बस बांट बराबर खाएँगे।

हम मेहनतकश जग वालों से जब अपना हिस्‍सा माँगेंगे,
इक खेत नहीं, इक देश नहीं, हम सारी दुनिया माँगेंगे।
👍19❤3😁1
दिवस कमज़ोर का मनाया जाता है…
👍27😁12💯3👎1
उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
Photo
- बेल्ट खोल दे रामचंदर
- नही साहेब, मैं नही खोल सकता
- खोल दे, बहुत दर्द हो रहा है ..
रामचंदर कैसे खोलता। थोड़ी देर पहले जब हाथ लगाकर देखा था.. तो समझ गया था कि अंतड़ियां खुल गयी हैं।
बेल्ट ने दबा रखा है।
उसने बेल्ट खोल दी तो...
●●
साहेब बेहोशी के दौरे में चले जाते, फिर सचेत होते। फिर एक बार बुदबुदाये ..
- अच्छा, एक बात मानेगा मेरी
- हां साहेब
- तू बटालियन चला जा। कहना कि पूरी पलटन शहीद हो गयी। लेकिन कोई पीछे नही हटा
- आपको छोड़कर नही जाऊंगा साहब
पर साहब फिर बेहोश हो चुके थे।
अब जेसीओ रामचन्दर यादव ने उन्हें उठाया, और पहाड़ी के नीचे लाने लगा। रास्ते मे उसे अहसास हुआ। मेजर शैतान सिंह दम तोड़ चुके थे।
बर्फ अब भी गिर रही थी।
●●
राम चन्दर वहां पहुँचा जहां बटालियन का कैम्प था। पर वहाँ बहुत थोड़े लोग थे। जीप में बिठाकर उसे हेडक्वार्टर लाया गया। उसने कहानी बताई..
बारामूला से उन्हें 2 दिन पहले ही चुशुल सेक्टर में भेजा गया था। वहां LAC के पास रेजांग ला पर एक मोर्चा लगाया गया था। कम्पनी वहीं डटी हुई थी।
●●
खून तेजी से बह रहा था। साहब बेहोश हो गए। फिर होश में आये। तो जानकारी ली। फिर कहा
- बेल्ट खोल दे रामचंदर
●●
बर्फबारी कुछ दिन बाद रुकी। सीजफायर हो चुका था, मगर बर्फ की मोटी तह हो चुकी थी। सारे निशान मिट चुके थे।
पूरे तीन माह के बाद बाद जब बर्फ पिघली, इनकी तलाश शुरू हुई।। एक चरवाहे को पहाड़ी पर लाशों के ढेर दिखा।
हैवी शेलिंग से उड़े हुए हाथ पैर, हाथों में अब भी बंदूक, कोई यूँ पड़ा है जैसे अभी उठ कर गोली चलाने लगेगा। गुड्डे गुड़ियों की तरह जहां तहां बिखरे शरीर..
कुमाऊं रेजिमेंट ने अपने 113 सैनिकों की लाशें इकट्ठा की। 18 नवंबर 1962 की उस काल रात्रि में चीनी सेना ने भी अपने 1200 से ज्यादा सैनिक खोए। बाद में आई रिपोर्ट्स बताती है कि चीन को सबसे ज्यादा नुकसान रेजांग ला में हुआ था।
●●
उस रात, चीनियों नें आसपास की कई पहाड़ियों को बिना लड़े कब्जा किया था। भारतीय सेना के कम फौजी होने के कारण उन्हें पीछे हटकर रिग्रूप होने को कहा गया था।
यह आदेश, रेजांगला में मेजर शैतान सिंह भट्टी को भी मिले थे। मगर उनकी कम्पनी में अपने रिस्क पर, पोस्ट न छोड़ना तय किया था।
नतीजा शहादत होगा, वे जानते थे।
●●
मेजर शैतान सिंह को परमवीर चक्र मिला। रेजांगला में उस पहाड़ी पर एक स्मारक बनाया गया। जहां कुमाऊं रेजिमेंट के 113 वीर अपनी जान दे गए।
स्मारक 60 सालों तक चीन की ओर देखकर फुसफुसाता था- यहां न किसी को घुसने दिया गया, न आने दिया गया है।
👍27🙏15🔥5😁3❤2🤔2
उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
- बेल्ट खोल दे रामचंदर - नही साहेब, मैं नही खोल सकता - खोल दे, बहुत दर्द हो रहा है .. रामचंदर कैसे खोलता। थोड़ी देर पहले जब हाथ लगाकर देखा था.. तो समझ गया था कि अंतड़ियां खुल गयी हैं। बेल्ट ने दबा रखा है। उसने बेल्ट खोल दी तो... ●● साहेब बेहोशी के दौरे में…
बफर जोन


ईस्टर्न लद्दाख में जब अप्रैल 2020 में तनाव बढ़ा तो चीनी सैनिक चार जगहों पर आगे आ गए थे। इसके बाद भारतीय सेना ने भी अपनी तैनाती बढ़ाई और चीनी और भारतीय सैनिक आमने-सामने डटे हुए थे।

बातचीत के बाद दोनों देशों के सैनिक चार जगहों- पैंगोंग एरिया, गलवान में पीपी-14, गोगरा में पीपी-17 और हॉट स्प्रिंग एरिया में पीपी-15 से पीछे हटे। वहां पर बफर जोन बना दिए गए और परमानेंट स्ट्रक्चर को हटाया गया। ये बफर जोन नो-पेट्रोलिंग जोन बने हैं। हालांकि, डिसइंगेजमेंट के बाद भी तनाव बना हुआ है और दोनों तरफ से 50-50 हजार से ज्यादा सैनिकों की तैनाती वहां हैं।
😁7👍4
उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
बफर जोन ईस्टर्न लद्दाख में जब अप्रैल 2020 में तनाव बढ़ा तो चीनी सैनिक चार जगहों पर आगे आ गए थे। इसके बाद भारतीय सेना ने भी अपनी तैनाती बढ़ाई और चीनी और भारतीय सैनिक आमने-सामने डटे हुए थे। बातचीत के बाद दोनों देशों के सैनिक चार जगहों- पैंगोंग एरिया, गलवान…
क्यों टूटा मेमोरियल?


बफर जोन में आने की वजह से मेमोरियल को तोड़ने की बात कही जा रही है।

कॉनचॉक स्टेंजिन ने NBT से कहा कि मेजर शैतान सिंह का मेमोरियल उसी जगह पर था जहां पर उन्हें वीरगति प्राप्त हुई थी।

यह मेमोरियल चुशूल गांव से करीब 6-7 किलोमीटर (हवाई दूरी) दूरी पर था। चुशूल वैली में जहां रेजांग ला वॉर मेमोरियल बना है उससे करीब 2 किलोमीटर दूर था। उन्होंने कहा कि वैली में बने रेजांग ला वॉर मेमोरियल में एक तस्वीर वह भी रखी गई है, जिसमें भारतीय सेना के 14वीं कोर के पूर्व कमांडर मेजर शैतान सिंह के मेमोरियल में (जिसे तोड़ने की बात कही जा रही है) श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
👍12😁6