उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
14.6K subscribers
24K photos
839 videos
2.12K files
4.78K links
यह चैनल मुख्यतः उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक भर्ती, UPSSSC, PET, लेखपाल तथा VDO आदि परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए है। यहां आपको हर महत्वपूर्ण जानकारी व सामग्री समय समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी
प्राथमिक शिक्षक भर्ती
UPSSSC PET
D El Ed BTC
लेखपाल VDO
Download Telegram
एक वकील ने कोविड-19 वैक्सीन कोविशील्ड के साइड इफेक्ट्स की जांच और वैक्सीन लगवाने के बाद मरने वाले लोगों के परिजनों और गंभीर रूप से प्रभावित हुए लोगों को मुआवज़े के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।

कोविशील्ड का मूल फॉर्मूला बनाने वाली ऐस्ट्राज़ेनेका ने माना है कि उसकी कोविड-19 वैक्सीन से खून के थक्के जम सकते हैं।
👍39😁11
विज्ञापन संख्या-15(6)/2015 के अंतर्गत मानचित्रकार पद के अंतिम चयन परिणाम के संबंध में
😁3👍1
2022 में पद्मश्री पुरस्कार से नवाज़े गए लोक गायक दर्शनम मोगुलैया हाल ही में हैदराबाद में एक निर्माण स्थल पर दिहाड़ी मज़दूरी करते दिखे।

टीओआई के मुताबिक, दर्शनम ने कहा है कि पद्मश्री मिलने के बाद तेलंगाना सरकार से मिले ₹1 करोड़ उनके परिवार की ज़रूरतों पर खर्च हो गए।

उन्हें संगीत वाद्ययंत्र 'किन्नेरा' बनाने के लिए पद्मश्री मिला था।
🤔25😁12😱6😢3
"प्रभु श्री राम के नाम पर सिर्फ़ वोट चाहिए, उनके दिखाए मार्ग का क्या?"

◆ बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर Sakshi Malik ने कहा
💯87👍17😁10🔥5👎4❤1
"सरकार से पूछा जाना चाहिए कि बेटी भाजपा से बचानी है या किसी और से बचानी है"

◆ बृजभूषण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बजरंग पुनिया का बीजेपी पर तंज
👍83👎6💯6❤5😁3
PM मोदी के मई 2023 से अप्रैल 2024 के बीच घरेलू दौरे


मणिपुर को हिंसा की आग में जलते हुए 1 साल हो गया।

इस 1 साल के दौरान..

- PM मोदी ने क़रीब 120 घरेलू दौरे किए
- क़रीब 14 बार विदेश के दौरों पर भी गए

लेकिन 1 साल में 1 बार भी मणिपुर नहीं जा पाए।
💯38👍13👎9😁9🔥2
मणिपुर में हिंसा के एक साल बाद भी सामान्य हालात नहीं... बिखरा समाज, ध्वस्त सिस्टम और सड़कों पर हथियारबंद लोगों का खौफ अब भी जारी
😢35👍12👎4🔥1😁1😍1
उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
Photo
365 days
Total deaths- 221
Missing- 45
Displaced- over 50,000
Police weapons snatched- over 4500
Security Forces killed- over a dozen
Accountability fixed- Zero
😢13👎6👍5🔥3😁3
उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
Photo
ये सब फर्जीवाड़ा किस गोले पर हो रहा है 🤔

भर्तियां तो नकलविहीन निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सकुशल सम्पन्न हुई थी/ होती हैं उत्तम प्रदेश में तो
😁41👍7😱1💯1
100 रुपए के नोट पर अपने नए नक्शे में कुछ भारतीय इलाकों को भी शामिल करेगा नेपाल


नेपाल ने 100 रुपए के नए नोटों की छपाई की घोषणा की है जिस पर छपने वाले नक्शे में लिपुलेख, लिंपियाधुरा और कालापानी जैसे भारतीय क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा जिन पर वह अपना दावा करता है।

नेपाल सरकार की प्रवक्ता ने कहा, "कैबिनेट ने बैठकों के दौरान बैंक नोट...पर छपे पुराने नक्शे को बदलने की मंज़ूरी दी है।"
😁20👎6👍4❤2
यूनिसेफ इंडिया की नेशनल एंबेसडर बनीं करीना कपूर..!!

यूनिसेफ


स्थापना - 11 दिसम्बर 1946
मुख्यालय - न्यूयॉर्क (UPPSC 2021)
प्रमुख - कैथरीन रसेल

☞ Join ⏩ @Lucent_GK ☜
👎22👍9❤5😁3
न्यूज़ एजेंसी 'एएनआई' ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि पुंछ (जम्मू-कश्मीर) ज़िले में आतंकवादियों ने भारतीय वायुसेना के काफिले पर हमला किया है।

हमले में चार सैनिकों के घायल होने की खबर

अधिकारियों ने कहा, "राष्ट्रीय राइफल्स की स्थानीय इकाई ने इलाके में घेराबंदी...और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है...वाहनों को एक एयरबेस के अंदर सुरक्षित रखा गया है।"
😢23👍4❤3😁3🔥2🤔1😍1
भारतीय वायुसेना ने शनिवार को 'X' पर बताया कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ ज़िले में वायुसेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले में 5 जवान गोली लगने से घायल हो गए जिनमें से एक जवान की मौत हो गई है।

भारतीय वायुसेना ने बताया कि हमले में घायल हुए जवानों को तत्काल निकटतम सैन्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
🙏27😢21👍6😁6😱2❤1🔥1