उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
14.6K subscribers
24K photos
839 videos
2.12K files
4.78K links
यह चैनल मुख्यतः उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक भर्ती, UPSSSC, PET, लेखपाल तथा VDO आदि परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए है। यहां आपको हर महत्वपूर्ण जानकारी व सामग्री समय समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी
प्राथमिक शिक्षक भर्ती
UPSSSC PET
D El Ed BTC
लेखपाल VDO
Download Telegram
लद्दाख में एलएसी के पास अचानक आई बाढ़ में बहे जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) समेत सेना के 5 जवान शहीद हो गए हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "बेहद दुखी हूं…शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है…दुख की इस घड़ी में पूरा देश उनके साथ है।"

नदी पार करने के दौरान सेना का एक टैंक डूब गया था।
😢26👍2❤1😁1
विक्रम मिस्री भारत के नए विदेश सचिव होंगे।

आईएफएस अधिकारी मिस्री फिलहाल उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं।

मिस्री 2014 में स्पेन में भारतीय राजदूत रह चुके हैं और वह नरेंद्र मोदी समेत 3 प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल में निजी सचिव थे।

वह चीन में भारतीय राजदूत थे और डोकलाम विवाद में भारत-चीन के बीच तनाव कम करने में उनका अहम योगदान था।
👍11❤2
फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स FATF ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ भारत के प्रयासों की सराहना की है।

FATF ने 2023-24 के दौरान भारत का आकलन किया था, जिसकी रिपोर्ट 26-28 जून को सिंगापुर में हुई बैठक में अपनाई गई।

भारत को रेगुलर फ़ॉलोअप सीरीज में रखा गया है, G20 देशों में से केवल 4 अन्य देशों को प्राप्त है।


फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स ने भारत के द्वारा मनी लांड्रिंग पर बेहतर अंकुश के कारण उन चार देशों की श्रेणी में शामिल किया है जिन्हें अपनी मूल्यांकन रिपोर्ट तीन वर्ष में केवल एक बार देनी है।
👍5❤2🔥1
भारत ने शनिवार को टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 176/7 का स्कोर बनाया जो टी20 विश्व कप फाइनल का सबसे बड़ा टोटल है।

भारत के लिए विराट कोहली ने सर्वाधिक 76(59) रन बनाए।

टी20 विश्व कप फाइनल का पिछला सबसे बड़ा टोटल 173/2 था जो ऑस्ट्रेलिया ने 2021 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बनाया था।
😁26👍8❤4🔥2
भारत ने टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7-रन से हराकर अपना दूसरा टी20 विश्व कप जीत लिया है।

इसके साथ ही भारत ने आईसीसी ट्रॉफी जीतने का 11 साल का सूखा भी खत्म किया।

भारत ने टी20 विश्व कप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर (176/7) बनाया था और दक्षिण अफ्रीका को 169/8 पर रोक दिया।
👍30🔥8❤6😁1😢1
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के बाद कहा है कि यह उनका आखिरी टी20I मैच था।

उन्होंने कहा, "यह अगली पीढ़ी के लिए टी20 को आगे ले जाने का समय है। आईसीसी टूर्नामेंट जीतने का इंतज़ार लंबा रहा।"

कोहली ने फाइनल में 76(59) रन बनाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
❤46😢4👍1😍1
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
पूरा देश इसी मोड में है.
द्रविड़ कैसे ख़ुद को रोक पाते
🔥25❤8👍3😍1
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप में भारत की खिताबी जीत के बाद टी20I क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

इससे पहले विराट कोहली ने भी प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड लेने के बाद कहा था कि यह उनका आखिरी टी20I मैच था।

गौरतलब है, रोहित 2 टी20 विश्व कप जीतने वाले एकमात्र भारतीय क्रिकेटर हैं।
👍32❤18💯1🤣1