उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
14.6K subscribers
24K photos
839 videos
2.12K files
4.78K links
यह चैनल मुख्यतः उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक भर्ती, UPSSSC, PET, लेखपाल तथा VDO आदि परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए है। यहां आपको हर महत्वपूर्ण जानकारी व सामग्री समय समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी
प्राथमिक शिक्षक भर्ती
UPSSSC PET
D El Ed BTC
लेखपाल VDO
Download Telegram
उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
Photo
🔲 एक ऐतिहासिक फैसले में, सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की बेंच ने (6:1 बहुमत से) माना कि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति का उप-वर्गीकरण SC/ST श्रेणियों के भीतर अधिक पिछड़े लोगों के लिए अलग से कोटा देने के लिए स्वीकार्य है।

◼️ सर्वोच्च न्यायालय ने माना कि उप-वर्गीकरण अनुच्छेद 14 का उल्लंघन नहीं करता है।

◼️सुप्रीम कोर्ट ने SC- ST वर्ग में Creamy layer लागू करने का राज्यों को अधिकार दिया है।

◼️ जस्टिस बेला त्रिवेदी ने असहमति जताने वाला फैसला दिया उन्होंने कहा अनुच्छेद- 341 अनुसूचित जाति में अलग से वर्गीकरण की इजाजत नहीं देता
👍22👎14😢1😍1
एनईईटी-यूजी 2024 के कथित पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इसकी परीक्षा में व्यापक गड़बड़ी के सबूत नहीं मिले हैं और सिर्फ पटना और हज़ारीबाग में पेपर लीक हुआ था।

कोर्ट ने कहा कि उसने अपने फैसले में एनटीए की संरचनात्मक प्रक्रियाओं में सभी कमियों को उजागर किया है जिन्हें केंद्र को ठीक करना चाहिए।
👎21😁4👍2😢2❤1
उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
केरल के मंत्री एमबी राजेश ने बताया है कि वायनाड के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के बीच हुए भीषण भूस्खलन के चलते मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है। बचाव अभियान में एनडीआरएफ और सेना समेत कई एजेंसियों को लगाया गया है। सेना ने विभिन्न मेडिकल टीम…
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया है कि वायनाड में भूस्खलन की अलग-अलग घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 308 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि बचावकर्मियों की 40 टीमों ने चौथे दिन शुक्रवार को खोज अभियान शुरू कर दिया।

190-फीट का एक पुल तैयार होने के कारण खोज और बचाव कार्य को तेज़ी मिली है।
😢7👍5❤4
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
▪️UPSSSC के कार्यकारी अध्यक्ष जी के अनुसार VDO और वन दरोगा का परिणाम अगस्त में ही

▪️15 सितम्बर तक सभी परिणाम घोषित कर दिए जायेंगे
❤10👍6😁3
आरबीआई के मुताबिक, 19 मई 2023 को ₹2000 के नोट को चलन से हटाने की घोषणा किए जाने के बाद से 31 जुलाई 2024 तक 97.92% नोट वापस आए हैं।

19 मई 2023 तक ₹3.56 लाख करोड़ मूल्य के ₹2000 के नोट चलन में थे जिनमें से ₹7,409 करोड़ मूल्य के ₹2000 के नोट अब भी लोगों के पास हैं।
😁10👍9❤2🔥1🤔1
लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना नायर बनीं आर्मी मेडिकल सर्विस की पहली महिला महानिदेशक..!!

भारतीय थलसेना


प्रमुख - जनरल उपेंद्र द्विवेदी
उप-प्रमुख- एनएस राजा सुब्रमणि
आदर्श वाक्य - स्वयं से पहले सेवा
भारतीय थलसेना दिवस - 15 जनवरी
❤17👍5
भारत की 22-वर्षीय निशानेबाज़ मनु भाकर पेरिस ओलंपिक्स-2024 में एक और इवेंट के फाइनल में पहुंच गई हैं।

वह विमेन्स 25 मीटर पिस्टल इवेंट के क्वॉलिफिकेशन राउंड में दूसरे स्थान पर रहीं।

विमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीत चुकीं मनु शनिवार को अपने तीसरे पदक के लिए निशाना लगाएंगी।
❤25👍5
भारत ने ओलंपिक्स में पुरुष हॉकी में 52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।


पेरिस ओलंपिक्स में पूल-बी के अपने आखिरी मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया।

भारत ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को म्यूनिख ओलंपिक्स 1972 में हराया था।

भारत की ओर से हरमनप्रीत सिंह ने दो जबकि अभिषेक ने एक गोल दागा।
👍23❤9
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
सभी नेताओं और सरकारी कर्मचारियों के बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाया जाए और देश में समान शिक्षा पॉलिसी लागू हो।

- चंद्रशेखर आज़ाद, सांसद नगीना
💯138👍21❤6🤣5👎4
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
"जो भी जनता के पैसों से सुख-सुविधा ले रहा हो, चाहे वह माननीय न्यायाधीश हो या सुरक्षा प्राप्त अभिनेता हो या नेता हो या उद्योगपति हो या आई.ए.एस/आई.पी.एस हो या सरकारी वकील हो या क्लास-वन या क्लास-टू के अधिकारी हो उनका और साथ ही उनके बच्चों का ईलाज जरुरत पड़ने पर सरकारी अस्पताल में ही होना चाहिए तभी जाकर सरकारी अस्पतालों में सुविधाए आएँगी जिससे आम जनता को बेहतर ईलाज मिलेगा।"
👍97❤6🤣3👎1
उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
सभी नेताओं और सरकारी कर्मचारियों के बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाया जाए और देश में समान शिक्षा पॉलिसी लागू हो। - चंद्रशेखर आज़ाद, सांसद नगीना
ये सब होने लग जाए, तो सरकारी सुविधाएं प्राइवेट से भी बेहतर होने लग जाएं

जब नेता या IAS का बच्चा प्राइमरी स्कूल में जायेगा तो सारी व्यवस्था खुद ब खुद पटरी पर आ जायेंगी

इसी तरह सरकारी अस्पताल या तमाम दूसरी सरकारी सुविधाएं बेहतर हो जाएंगी

बढ़िया 👌
👍93❤5💯3🤣2🔥1
इसरो ने बताया है कि नासा, भारत के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन भेजेगा।

इसरो के ह्यूमन स्पेस फ्लाइट सेंटर (एचएसएफसी) ने अपने आगामी एक्सिओम-4 मिशन के लिए अमेरिका स्थित एक्सिओम स्पेस के साथ स्पेस फ्लाइट एग्रीमेंट किया है।

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला प्राइमरी मिशन पायलट होंगे जबकि ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालाकृष्णन नायर बैकअप मिशन पायलट होंगे।
👍23❤2🔥2
दिल्ली उच्च न्यायालय ने राजेंद्र नगर में तीन UPSC अभ्यर्थियों की मौत की जांच CBI को सौंप दी।
👍21❤1