उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
14.6K subscribers
24K photos
839 videos
2.12K files
4.78K links
यह चैनल मुख्यतः उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक भर्ती, UPSSSC, PET, लेखपाल तथा VDO आदि परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए है। यहां आपको हर महत्वपूर्ण जानकारी व सामग्री समय समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी
प्राथमिक शिक्षक भर्ती
UPSSSC PET
D El Ed BTC
लेखपाल VDO
Download Telegram
बांग्लादेश में तख्तापलट और भारत

अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट के असिस्टेंट सेक्रेटरी डॉनल्ड लू 2023 की जनवरी में अपने बांग्लादेश दौरे पर थे। लू साहब अमेरिका की साउथ और सेंट्रल एशिया नीति के लिए ज़िम्मेदार हैं। इंटेलीजेंस और डिप्लोमेट सर्किल में लू की पहचान रिजीम चेंज गेम मास्टर की है। डॉनल्ड लू की ख्याति आप इस तरह से समझ सकते हैं कि चलते लोकसभा चुनाव में वो चेन्नई में थे और इसने भारतीय इंटेलीजेंस कम्युनिटी को भयंकर असहज कर दिया था।

बहरहाल, US की पिछले दौर में बांग्लादेश में दिलचस्पी बढ़ी है। इसकी दो बड़ी वजहें। पहली, बांग्लादेश की चीन से बढ़ती करीबी। चीन ने बांग्लादेश के इंफ़्रा प्रॉजेक्ट्स में हैवी इन्वेस्टमेंट किए हैं। दूसरी तरफ़ वो बांग्लादेश को सम्मरीन सहित हर तरीक़े के हथियार दे रहा है। यूएस बांग्लादेश को अपनी लिस्निंग पोस्ट बनाना की फ़िराक़ में था, जहां से वो चीन और भारत पर एक साथ नज़र रख सके। इसके लिए यूएस ने बांग्लादेश को क्वाड में सीट भी ऑफर की थी, जिसे शेख़ हसीना से स्वीकार नहीं किया।

यहां से डॉनल्ड लू की भूमिका की शुरुआत होती है। शेख़ हसीना की ऑपोजिशन को दबाने की नीति ने पानी इतना गंदला कर दिया कि यूएस मच्छीमारी के लिये पहुँच गया। शेख़ हसीना को सत्ता से बाहर करने की योजना यहीं से बन गई थी।

योजना के मुताबिक़ मुख्य विपक्षी पार्टी BNP सहित तमाम दूसरी राइट विंग पार्टियों ने चुनाव के दौरान केयरटेकर गवर्नमेंट की माँग की। मतलब शेख़ हसीना चुनाव से पहले प्रधानमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे और उनकी जगह केयरटेकर गवर्नमेंट ले। लेकिन शेख़ हसीना को 2008 लॉ दौर याद था। उन्होंने यह बात नहीं मानी। आख़िरकार CIA के इशारे पर BNP और दूसरी बड़ी अपोजिशन पार्टियों ने चुनाव में भाग नहीं लेने का ऐलान कर दिया। अमेरिका की योजना थी कि वो चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी की बात कह कर बांग्लादेश में हस्तक्षेप करेगा और अपनी फ़ेवरेबल रिजीम खड़ी करेगा।

लेकिन भारतीय और चीनी ख़ुफ़िया एजेंसियों ने इस चाल को अंजाम पर नहीं पहुँचने दिया। R&AW और चीन की MSS ने मिलकर छोटी-छोटी पार्टियों का एक गठबंधन यूनाइटेड फ़्रंट खड़ा किया और चुनाव प्रक्रिया को पूरा करवाया। CIA और जमात-ए-इस्लामी के ज़रिए चल रहा ISI का पूरा ऑपरेशन पूरी तरह फेल रहा।

CIA का यह अनफिनिश्ड बिजनस था अब जाकर पूरा हुआ है। बांग्लादेश मुक्ति संग्राम योद्धाओं के परिवारों को मिलने वाला आरक्षण बांग्लादेश की एक बड़ी फ़ॉल्टलाइन है। पहले भी इसके ख़िलाफ़ बड़े आंदोलन हो चुके हैं। लेकिन इस बार CIA ने बड़े तरीक़े से इसे साधा। मई में डॉनल्ड लू फिर से बांग्लादेश गए। विकास और आपसी सहयोग की बात हुई। ठीक इसके बाद बांग्लादेश में भारत के ख़िलाफ़ एक मेजर डिसइन्फ़ॉर्मेशन कैंपेन चलाया गया। शेख़ हसीना को भारत का एजेंट बताया गया। और आख़िर में एक सिविल अनरेस्ट के ज़रिए तख्तापलट।

इस पूरे ऑपरेशन का तरीक़ा आपको यूक्रेन के ऑरेंज रेवल्यूशन या अरब स्प्रिंग की याद दिलाता है।

भारत के लिए बांग्लादेश में इंटरवीन करने की नैतिक मजबूरी है। शेख़ हसीना भारत की दो पीढ़ी से दोस्त रही हैं। दूसरी तरफ़ मणिपुर में अस्थिरता फैलाने वाले संगठन कुकी नेशनल आर्मी का प्रमुख पीएस हाओकीप घोषित रूप से CIA का ऑपरेटिव है। यह संगठन भारत, म्यांमार और बांग्लादेश के चिटगांव हिल्स में सक्रिय है। दूसरी और सबसे महत्वपूर्ण बात, भारत अपने बग़ल के देश में अमेरिका की कठपुतली सरकार नहीं सहन कर सकता। पूरे नार्थ-ईस्ट और बंगाल की खाड़ी की सुरक्षा का सवाल है।

शेख हसीना ने देश जरुर छोड़ा है, लेकिन भरोसा रखिए ये इस खेल का एंड गेम नहीं है।
👍41❤4👎4😁3🤔1
बांग्लादेश

पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को तत्काल जेल से रिहा करने के आदेश दिए गए हैं।

BNP की चेयरपर्सन खालिदा जिया करप्शन के एक मामले में 17 साल की सजा काट रही थी।
😁30👍12👎5❤1
संशोधित अवकाश तालिका वर्ष 2024
👍6❤1
दिल्ली उच्च न्यायालय ने केन्द्र सरकार को निर्देश दिया है कि वह दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया को आठ महीने में पूरा करें।

केन्द्र की तरफ से उच्च न्यायालय को बताया गया कि उन्हें केन्द्रीय विद्यालयों में 987 विशेष शिक्षकों की नियुक्ति की मंजूरी मिल गई है।

इस मामले में गैर सरकारी संस्था सोशल ज्यूरिस्ट, ए सिविल राइट्स ग्रुप की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक अग्रवाल ने उच्च न्यायालय में विशेष शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर जनहित याचिका दायर की थी।
👍2
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक अग्रवाल ने यह याचिका वर्ष 2009 में दायर की गई थी। 15 साल लम्बी कानूनी लड़ाई के बाद उन्हें यह जीत हांसिल हुई है।

उस समय केन्द्रीय विद्यालयों में पांच हजार से ज्यादा दिव्यांग छात्र पढ़ रहे थे। उनके लिए विशेष शिक्षकों की भारी कमी थी। इसी के मद्देनजर यह याचिका दायर की गई थी।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज केन्द्र द्वारा 987 विशेष शिक्षकों की नियुक्ति की जानकारी मिलने के बाद इस याचिका का निपटारा कर दिया है।
❤4👍3😁1
पुलिस भर्ती बोर्ड ने नंबर और मेल आईडी जारी किया है.

ये उत्तर प्रदेश सरकार में सकारात्मक सुधार आया है. प्रशासन की बुद्धि खुली है.

नहीं तो अब तक अफसरशाही ऐसी थी कि कोई छात्र पेपर लीक या गड़बड़ी का मुद्दा उठा दे तो उस पर FIR करके करियर चौपट कर देते थे.

पुलिस भर्ती में धांधली, गड़बड़ी, पेपर लीक की कोई सूचना हो तो इस वॉट्सएप नंबर और ईमेल आईडी पर भेज सकते हैं.
👍18❤3😁1
धावक अविनाश साबले ओलंपिक्स के इतिहास में 3,000 मीटर स्टीपलचेज़ के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष बन गए हैं।

29 वर्षीय अविनाश साबले ने पेरिस ओलंपिक्स 2024 में पुरुषों की 3,000 मीटर स्टीपलचेज़ स्पर्धा के क्वॉलिफिकेशन राउंड में 8:15.43 मिनट में फिनिशिंग लाइन पार की।

इवेंट का फाइनल 8 अगस्त की रात 1:13 बजे (भारतीय समयानुसार) होगा।
👍23❤4🙏2🔥1
भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट ने मंगलवार को पेरिस ओलंपिक्स में महिलाओं के 50 किलोग्राम भारवर्ग के फ्रीस्टाइल इवेंट में टोक्यो ओलंपिक्स की स्वर्ण पदक विजेता युई सुसाकी को मुकाबले के अंतिम पलों में हराकर क्वॉर्टर फाइनल में जगह बना ली।

सुसाकी 2-0 से आगे थीं और विनेश ने अंतिम पलों में उन्हें टेक डाउन कर जीत दर्ज की।
🔥31👍7❤5👎1
उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट ने मंगलवार को पेरिस ओलंपिक्स में महिलाओं के 50 किलोग्राम भारवर्ग के फ्रीस्टाइल इवेंट में टोक्यो ओलंपिक्स की स्वर्ण पदक विजेता युई सुसाकी को मुकाबले के अंतिम पलों में हराकर क्वॉर्टर फाइनल में जगह बना ली। सुसाकी 2-0 से आगे थीं…
अपना तीसरा ओलंपिक्स खेल रहीं भारतीय रेसलर विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक्स में महिलाओं के 50 किलोग्राम भारवर्ग के फ्रीस्टाइल इवेंट में सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।

विनेश ने क्वॉर्टर फाइनल में यूक्रेन की रेसलर को हराया और वह पहली बार ओलंपिक्स के सेमीफाइनल में पहुंची हैं।

इससे पहले विनेश ने टोक्यो ओलंपिक्स की गोल्ड मेडलिस्ट युई सुसाकी को हराया था।
👍18❤5👎1
मौजूदा ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक्स में मेन्स जैवलिन थ्रो इवेंट के फाइनल के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है।

26-वर्षीय नीरज ने क्वॉलिफिकेशन राउंड में 89.34 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो दर्ज कर ओलंपिक्स के लगातार दूसरे फाइनल में जगह बनाई।

गौरतलब है, यह नीरज के करियर का दूसरा पर्सनल बेस्ट थ्रो है।
❤25👍7🔥4
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी' से सम्मानित किया गया
👍31❤4🙏2
पेरिस ओलंपिक्स में महिलाओं के 50 किलोग्राम भारवर्ग के फ्रीस्टाइल इवेंट में भारतीय रेसलर विनेश फोगाट से हारने वालीं जापानी रेसलर युई सुसाकी ने इससे पहले कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं हारा था।

इस हार से पहले उनके जीत का रिकॉर्ड 82-0 था।


टोक्यो ओलंपिक्स की स्वर्ण पदक विजेता रहीं सुसाकी को मैच में विनेश ने अंतिम पलों में हराया था।
❤41👍10😱3💯3🔥2👎1