उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
14.6K subscribers
24.1K photos
839 videos
2.12K files
4.8K links
यह चैनल मुख्यतः उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक भर्ती, UPSSSC, PET, लेखपाल तथा VDO आदि परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए है। यहां आपको हर महत्वपूर्ण जानकारी व सामग्री समय समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी
प्राथमिक शिक्षक भर्ती
UPSSSC PET
D El Ed BTC
लेखपाल VDO
Download Telegram
देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने लाभांश के तौर पर केंद्र के सरकारी खजाने में ₹3,662.17 करोड़ का योगदान दिया है।

इससे पहले एलआईसी ने इस साल मार्च में केंद्र सरकार को ₹2,441.45 करोड़ का अंतरिम लाभांश दिया था।

गौरतलब है कि एलआईसी में केंद्र सरकार की 96.5% की बहुलांश हिस्सेदारी है।
👍8❤4
पैरालंपिक्स में 2 गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर अवनी लेखरा का जन्म 8 नवंबर 2001 को जयपुर में हुआ था।

2012 में कार दुर्घटना में उन्हें रीढ़ की हड्डी में चोटें आईं थी। पिता द्वारा शूटिंग रेंज में ले जाने के बाद 2015 में उन्होंने शूटिंग शुरू की।

अवनी राजस्थान विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई कर रही हैं।
👍25🔥4❤2
पैरा ऐथलीट प्रीति पाल पैरालंपिक्स के इतिहास में ट्रैक इवेंट में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं।

23-वर्षीय प्रीति ने पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में महिलाओं के 100 मीटर-T35 फाइनल में 14.21 सेकेंड में रेस पूरी कर कांस्य पदक जीता है।

प्रीति का यह पर्सनल बेस्ट प्रदर्शन है और पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में यह भारत का तीसरा पदक है।
🔥20👍6❤1
शूटर मनीष नरवाल ने पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में पी1-मेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 में रजत पदक जीत लिया है।

उन्होंने 234.9 का स्कोर दर्ज कर अपना दूसरा पैरालंपिक मेडल जीता।

टोक्यो पैरालंपिक्स में मनीष ने मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल एसएच1 इवेंट में गोल्ड जीता था।

भारत ने पेरिस पैरालंपिक्स में 2 घंटे के अंतराल में 4 पदक जीते हैं।
❤11👍5
UPPCS (J) Revised Result.pdf
634.6 KB
UPPCS (J) Revised Result

दो नए अभ्यर्थी चयनित
दो पूर्व चयनित अभ्यर्थी बाहर

वही रिजल्ट है जिसमे मुख्य परीक्षा की कॉपियां बदल दी गईं थी
🤔4👍2
SPLA(L)_79_2020-1 @Lucent_GK .pdf
136.9 KB
उत्तर प्रदेश 68500 बेसिक सहायक अध्यापक


अवशेष सीटों को भरने संबंधित माननीय उच्च न्यायालय का आदेश हुआ अपलोड
👍14
उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
SPLA(L)_79_2020-1 @Lucent_GK .pdf
सारांश


जजमेंट डेट से दो माह में बचे पद 27713 भरे जाएं

68500 के अभ्यर्थियों को उम्र में छूट

हिन्दी और अंग्रेजी दोनों में पूरा विज्ञापन प्रसारित करें
👍18🔥3❤2