उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
14.6K subscribers
24K photos
839 videos
2.12K files
4.78K links
यह चैनल मुख्यतः उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक भर्ती, UPSSSC, PET, लेखपाल तथा VDO आदि परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए है। यहां आपको हर महत्वपूर्ण जानकारी व सामग्री समय समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी
प्राथमिक शिक्षक भर्ती
UPSSSC PET
D El Ed BTC
लेखपाल VDO
Download Telegram
बेंगलुरु (कर्नाटक) की एक अदालत ने चुनावी बॉन्ड के ज़रिए जबरन वसूली के मामले में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।

जनाधिकार संघर्ष संगठन के आदर्श अय्यर ने सीतारमण और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि चुनावी बॉन्ड के ज़रिए डरा-धमकाकर जबरन वसूली की गई।
🔥26👍7👎5❤1
'एक पेड़ मां के नाम अभियान' में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर, सर्वाधिक 26.47 करोड़ पौधे रोपे हैं।


दूसरे स्थान पर गुजरात:- 15.48 cr पौधों का रोपण

तीसरे स्थान पर तेलंगाना:- 8.37 cr पौधों का रोपण

अभियान में सितंबर, 2024 तक 80 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया था। इसे 30 सितंबर से 5 दिन पहले ही हासिल कर लिया गया।
👍20👎9❤3
देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने भगत सिंह को लेकर कहा था, "मैं भगत सिंह जैसे शख्स के साहस और आत्म-बलिदान की कद्र करता हूं…उनके जैसा साहस अत्यंत दुर्लभ है।"

उन्होंने कहा था, "अगर वायसरॉय को हमसे यह उम्मीद है कि हम इस अद्भुत साहस की तारीफ नहीं करेंगे तो...उन्हें गलतफहमी है।"

भगत सिंह की आज 117वीं जयंती है।
❤44👍5🙏4👎2💯1
🔘 हाल ही में ओडिशा के मनकीडिया समुदाय को वनों पर निवास अधिकार प्राप्त हुआ


▪️इन्हें निवास अधिकार अनुसूचित जनजाति और अन्य पारंपरिक वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006 की धारा 3 (1)(E) के तहत दिए गए हैं।

▪️मनकीडिया समुदाय ओडिशा में वनों पर निवास अधिकार पाने वाला छठा PVTG (विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह) समुदाय है।

▪️पौडी भुइयां ओडिशा में निवास अधिकार प्राप्त करने वाले पहले PVTG थे।

ओडिशा में वनों पर निवास अधिकार पाने वाले –

पौडी भुइयां
जुआंग
चुकटिया भुजिया
साओरा
डोंगरिया कौंध
मनकीडिया
👍13❤3