उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
14.6K subscribers
24K photos
839 videos
2.12K files
4.78K links
यह चैनल मुख्यतः उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक भर्ती, UPSSSC, PET, लेखपाल तथा VDO आदि परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए है। यहां आपको हर महत्वपूर्ण जानकारी व सामग्री समय समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी
प्राथमिक शिक्षक भर्ती
UPSSSC PET
D El Ed BTC
लेखपाल VDO
Download Telegram
सत्य, अहिंसा, शांति के उपासक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन 🙏🌺
❤15👍3👎3🙏1
ईमानदारी और सादगी की प्रतिमूर्ति, भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन 🙏🌺
❤19👍3🙏1
प्रधानमंत्री रहने के दौरान लाल बहादुर शास्त्री ने अपने बेटे का प्रमोशन रुकवा दिया था।

दरअसल, उन्हें जानकारी मिली थी कि उनके बेटे को अनुचित तरीके से प्रमोशन दिया गया है। इससे वह नाराज़ हो गए और तुरंत पदोन्नति वापस लेने के लिए आदेश जारी कर दिया।

बकौल रिपोर्ट्स, वह प्रमोशन करने वाले अधिकारी से भी नाराज़ हुए थे।
🙏15👍6
महात्मा गांधी की तस्वीर पहली बार 1969 में भारतीय नोट पर छापी गई थी, जब उनकी जन्मशती मनाने के लिए आरबीआई ने एक सीरीज़ डिज़ाइन की थी।

1996 तक सिर्फ कुछ नोटों पर महात्मा गांधी की तस्वीर होती थी लेकिन 1996 से आरबीआई ने ₹5 से ₹1000 तक के सभी नोटों पर महात्मा गांधी की तस्वीर छापनी शुरू कर दी।
👍13❤4
1949 तक नोट पर किंग जॉर्ज की फोटो
👍13
उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
महात्मा गांधी की तस्वीर पहली बार 1969 में भारतीय नोट पर छापी गई थी, जब उनकी जन्मशती मनाने के लिए आरबीआई ने एक सीरीज़ डिज़ाइन की थी। 1996 तक सिर्फ कुछ नोटों पर महात्मा गांधी की तस्वीर होती थी लेकिन 1996 से आरबीआई ने ₹5 से ₹1000 तक के सभी नोटों पर महात्मा गांधी…
साल 1995 में रिजर्व बैंक ने करेंसी नोट पर स्थायी रूप से महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की तस्वीर छापने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा.

सरकार की मंजूरी के बाद 1996 में अशोक स्तंभ की जगह महात्मा गांधी की तस्वीर वाली करेंसी छपने लगी.

हालांकि तब भी अशोक स्तंभ को नोट से पूरी तरह नहीं हटाया गया, बल्कि बाईं तरफ छोटे आकार में छपता रहा.

साल 2016 में रिजर्व बैंक ने महात्मा गांधी की तस्वीर वाली नोटों की एक नई सीरीज लॉन्च की. नोट पर महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ-साथ दूसरी तरफ 'स्वच्छ भारत अभियान' का लोगो भी छापा.
👍14
भारतीय रुपये पर महात्मा गांधी की जो तस्वीर दिखती है वह कोई कैरीकेचर या इलस्ट्रेशन नहीं है, बल्कि एक ओरिजिनल फोटो का कट आउट है.

यह तस्वीर साल 1946 में कलकत्ता (अब कोलकाता) के वायसराय हाउस में खींची गई थी. तब महात्मा गांधी ब्रिटिश नेता लॉर्ड फ्रेडरिक विलियम पेथिक लॉरेंस (Lord Frederick William Pethick- Lawrence) से मिलने गए थे.

हेनरी कार्टियर से लेकर मार्ग्रेट बॉर्क व्हाइट और मैक्स डेस्फर (Max Desfor) जैसे दुनिया के तमाम नामचीन फोटोग्राफर्स ने महात्मा गांधी की तस्वीरें खीचीं. लेकिन रुपये पर गांधी की जो तस्वीर दिखती है, वह किसने खींची है यह आजतक साफ नहीं हो पाया है. न तो इस बात की साफ जानकारी है कि करेंसी के लिए बापू की इसी तस्वीर को आखिर किसने चुना था.
👍12😁3
वन्य प्राणि सप्ताह


2 से 8 अक्टूबर, 2024 के मध्य
उत्तर प्रदेश में वन्य जीव के संबंध में किए गए प्रयास, 36.5 करोड़ से अधिक पौधों का रोपड़

गोरखपुर में जटायु संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र का शुभारंभ

उत्तर प्रदेश में एक राष्ट्रीय उद्यान, 26 वन्यजीव विहार, 04 टाइगर रिजर्व, 02 हाथी रिजर्व व एक कंजर्वेशन रिजर्व

राष्ट्रीय पशु बाघ की संख्या 173 से बढ़कर 205

राष्ट्रीय धरोहर हाथियों की संख्या 265 से बढ़कर 352
👍11
इज़रायल और ईरान में बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा है, "दुनिया जल रही है और चीज़ें नियंत्रण से बाहर हो रही हैं।"

उन्होंने कहा, "अब हर तरफ युद्ध का खतरा मंडरा रहा है और अमेरिका को चलाने वाले 2 अक्षम लोग...हमें तीसरे विश्व युद्ध की तरफ ले जा रहे हैं।"
👍8😢2
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने गांधी जयंती के अवसर पर बुधवार को पटना (बिहार) के वेटेनरी ग्राउंड में अपनी राजनीतिक पार्टी 'जन सुराज' लॉन्च कर दी।

प्रशांत ने कार्यक्रम में आए लोगों से कहा, "सभी को 'जय बिहार' इतनी जोर से बोलना है कि कोई आपको और आपके बच्चों को 'बिहारी' न कहे और यह एक गाली जैसा न लगे।"
👍15👎3
3200 की फोटो है, आप फ्री में ही देख लीजिए
🤣90👎6😱4❤2👍2🤔1