उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
14.6K subscribers
24.1K photos
839 videos
2.12K files
4.81K links
यह चैनल मुख्यतः उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक भर्ती, UPSSSC, PET, लेखपाल तथा VDO आदि परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए है। यहां आपको हर महत्वपूर्ण जानकारी व सामग्री समय समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी
प्राथमिक शिक्षक भर्ती
UPSSSC PET
D El Ed BTC
लेखपाल VDO
Download Telegram
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले इतिहास के सबसे निचले स्तर पर लुढ़का भारतीय रुपया


वैश्विक बाज़ार में क्रूड ऑयल की कीमतें बढ़ने के बीच शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया लुढ़ककर इतिहास के सबसे निचले स्तर 84.0525 पर आ गया।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए का पिछला सर्वकालिक निचला स्तर 83.9850 (12 सितंबर) था।

अक्टूबर में अब तक ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 10% से अधिक बढ़ चुकी हैं।
❤6👍3
UPPSC प्री 2024 परीक्षा 7 व 8 दिसम्बर संभावित डेट।
👍1
उद्योगपति रतन टाटा के निधन के बाद उनके सौतेले भाई नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट्स का चेयरमैन बनाया गया है।

सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट के पास टाटा ग्रुप की सभी फर्मों की होल्डिंग कंपनी टाटा सन्स में 50% से अधिक हिस्सेदारी है।

नोएल, रतन टाटा के पिता नवल टाटा की दूसरी पत्नी के बेटे हैं।
👍17😍1
2024 का नोबेल शांति पुरस्कार हिरोशिमा और नागासाकी में परमाणु बम के हमले से बचे लोगों के जापानी संगठन निहोन हिडांक्यो को दिया गया है।

नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने कहा कि इस समूह को यह पुरस्कार परमाणु हथियारों से मुक्त दुनिया बनाने के प्रयासों के लिए दिया जा रहा है।

संगठन को ₹8.9 करोड़ का नकद पुरस्कार मिलेगा।
👍25
“जब जब होई धरम की हानी, बाढ़हि असुर अधम अभिमानी।
तब-तब धरि प्रभु विविध शरीरा, हरहि दयानिधि सज्जन पीरा।।”
❤7😍2👍1
हरिद्वार की जेल में हो रही थी रामलीला, वानर बने दो खूंखार कैदी सीढ़ी लगाकर मा सीता की खोज में हुए फरार


हरिद्वार (उत्तराखंड) की जेल में रामलीला मंचन के दौरान वानर बने 2 खूंखार कैदी मौके का फायदा उठाकर दीवार पर सीढ़ी लगाकर फरार हो गए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस वक्त रामलीला मंचन में माता सीता की खोज वाला दृश्य चल रहा था।

जेल में चले रहे निर्माण कार्य के चलते वहां सीढ़ी रखी थी जिसका इस्तेमाल कैदियों ने किया।
😁67🤣23👍7👎3❤1😍1
अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान के कुछ हिस्सों (दक्षिण-पूर्वी मोरक्को) में दो दिनों की मूसलाधार बारिश के बाद भयंकर बाढ़ आ गई है।

मोरक्को की मौसम विज्ञान एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा, "30 से 50 साल हो गए हैं जब इतने कम समय में इतनी ज़्यादा बारिश हुई।"

मौसम विज्ञानियों ने इस घटना को एक एक्स्ट्राट्रॉपिकल स्टॉर्म बताया है।
😁6😱4👍2
देश का पहला हिंदी भाषा संग्रहालय- काशी


राज्य हिंदी संस्थान में देश का पहला हिंदी भाषा संग्रहालय बनाया जाएगा।

इस संग्रहालय में हिंदी के ख्यात साहित्यकारों के नाम से गैलरी होगी जिसमें उनकी रचनाओं के साथ-साथ उनके जीवन से जुड़ी तस्वीरें, दस्तावेज व साहित्य उपलब्ध होंगे।
❤7👍3🔥2
2024 का नोबेल शांति पुरस्कार हिरोशिमा और नागासाकी में परमाणु बम के हमले से बचे लोगों के जापानी संगठन निहोन हिडांक्यो को दिया गया है।

नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने कहा कि इस समूह को यह पुरस्कार परमाणु हथियारों से मुक्त दुनिया बनाने के प्रयासों के लिए दिया जा रहा है।

संगठन को ₹8.9 करोड़ का नकद पुरस्कार मिलेगा।
👍4