उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
14.6K subscribers
24.1K photos
839 videos
2.12K files
4.81K links
यह चैनल मुख्यतः उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक भर्ती, UPSSSC, PET, लेखपाल तथा VDO आदि परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए है। यहां आपको हर महत्वपूर्ण जानकारी व सामग्री समय समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी
प्राथमिक शिक्षक भर्ती
UPSSSC PET
D El Ed BTC
लेखपाल VDO
Download Telegram
RPF SI Today Shift 01 Exam Rescheduled (Lucknow)- Technical Issue

41 Candidates
😁12😱3👍2😢2
केंद्रीय राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा को रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है जो 67-वर्षीय शक्तिकांत दास की जगह लेंगे।

मल्होत्रा 1990 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं जो 11 दिसंबर से गवर्नर पद का कार्यभार संभालेंगे।

आईआईटी कानपुर और अमेरिका की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से पढ़े मल्होत्रा का कार्यकाल तीन साल का होगा।
👍19👎5
संजय मल्होत्रा को आरबीआई का 26वां गवर्नर बनाया गया है।

मल्होत्रा को फाइनेंस, पावर, आईटी, टैक्सेशन और माइन्स समेत कई क्षेत्रों में 33-वर्षों से अधिक का अनुभव है।

वर्तमान में केंद्रीय वित्त मंत्रालय में राजस्व सचिव से पहले संजय फाइनेंशियल सर्विसेज़ डिपार्टमेंट में सचिव व आरईसी में चेयरमैन रह चुके हैं और वह जीएसटी काउंसिल में काम कर चुके हैं।
👍21🔥3😱1
70th BPSC फुल एडमिट कार्ड जारी

अब आपलोग डैशबोर्ड पर अपना सेंटर डिटेल देख सकते है:

📌Link- https://onlinebpsc.bihar.gov.in/Main/logout
❤3
पूर्व विदेश मंत्री, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एसएम कृष्णा का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है।

कृष्णा को हाल ही में उम्र संबंधी बीमारी के कारण बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कृष्णा को 'ब्रैंड बेंगलुरु' को वैश्विक पटल पर स्थापित करने का श्रेय दिया जाता है।
👍11😁1
10 दिसंबर को मानवाधिकार के संबंध में प्रतिवर्ष विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है।

इस वर्ष मानवाधिकार दिवस का विषय है "हमारे अधिकार, हमारा भविष्य, अभी" ।

विश्व मानवाधिकार दिवस की शुरुआत 10 दिसंबर 1948 को हुई थी और संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इसी दिन मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा (UDHR) की।

इस दिन का उद्देश्य मानवाधिकारों की रक्षा करने के महत्व को दुनियाभर में जागरुक करना है।

यह दिन उन व्यक्तियों के अधिकारों की सुरक्षा की आवश्यकता को उजागर करता है जिनके अधिकारों का उल्लंघन हो रहा हो या किया जा रहा है।
👍7❤2