उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
14.6K subscribers
24K photos
839 videos
2.12K files
4.78K links
यह चैनल मुख्यतः उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक भर्ती, UPSSSC, PET, लेखपाल तथा VDO आदि परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए है। यहां आपको हर महत्वपूर्ण जानकारी व सामग्री समय समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी
प्राथमिक शिक्षक भर्ती
UPSSSC PET
D El Ed BTC
लेखपाल VDO
Download Telegram
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष IPS सत्यनारायण साबत ने शिष्टाचार भेंट की।
😁18🤣16👍6🔥2❤1👎1
20 जनवरी को डॉनल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर के सम्मान में अमेरिकी झंडे आधे झुके रहेंगे।

राष्ट्रपति जो बाइडन ने कार्टर के निधन पर 30 दिनों तक ध्वज आधे झुके रहने का आदेश दिया था जो कि राष्ट्रपति के निधन पर प्रथा है।

ट्रंप ने इसको लेकर नाराज़गी जताई है।
👍19
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कर्नाटक में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के दो मामले मिलने की पुष्टि की है।

बेंगलुरु में 8-महीने और 3-महीने के दो बच्चे एचएमपीवी से संक्रमित मिले और मंत्रालय के मुताबिक, बच्चों और उनके परिवारों की कोई इंटरनैशनल ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।

चीन में एचएमपीवी फैलने की रिपोर्ट्स के बीच भारत में इस संक्रमण के ये पहले मामले हैं।
👍17❤2😁1
कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने पार्टी सांसदों के विरोध के बाद सोमवार को प्रधानमंत्री पद और कनाडाई लिबरल पार्टी के प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया।

नए नेता के चुने जाने तक वह पद पर बने रहेंगे।

उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "अगर मुझे आंतरिक लड़ाइयां लड़नी पड़ रही हैं...तो ज़ाहिर तौर पर मैं सर्वश्रेष्ठ विकल्प नहीं हो सकता।"
😁22👍8❤1
स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, चेन्नई (तमिलनाडु) में दो बच्चे ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) से संक्रमित पाए गए हैं। ये चेन्नई का पहला मामला है।

गौरतलब है कि सोमवार को बेंगलुरु में दो, अहमदाबाद में एक और कोलकाता में एक बच्चा एचएमपीवी से संक्रमित मिला था जिसके साथ ही देश में एचएमपीवी संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6 हो गई।
😱10👍8🤣3😢1
हमारे विशेषज्ञों ने फिर से बता दिया है कि कोई डरने की जरूरत नहीं है, सब नॉर्मल सी ही बीमारी है
😁29👎7👍3💯1🤣1