उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
14.6K subscribers
24K photos
839 videos
2.11K files
4.78K links
यह चैनल मुख्यतः उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक भर्ती, UPSSSC, PET, लेखपाल तथा VDO आदि परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए है। यहां आपको हर महत्वपूर्ण जानकारी व सामग्री समय समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी
प्राथमिक शिक्षक भर्ती
UPSSSC PET
D El Ed BTC
लेखपाल VDO
Download Telegram
उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
Photo
आईआईटी हैदराबाद और इसरो ने मिलकर पेश की DIGI PIN तकनीक, पारंपरिक पिन कोड से बेहतर

आईआईटी हैदराबाद और इसरो के नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर ने मिलकर एक नई तकनीक विकसित की है, जिसे DigiPin कहा जा रहा है। यह तकनीक भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा शुरू की गई है और इसे पारंपरिक 6 अंकों वाले पिन कोड से कहीं ज्यादा सटीक बताया जा रहा है।

DigiPin एक 10 अंकों का अल्फा-न्यूमेरिक कोड है, जो किसी खास भवन या स्थान की सटीक पहचान करने में मदद करता है। जहां एक सामान्य पिन कोड एक पूरे क्षेत्र को दर्शाता है, वहीं DigiPin एक-एक इमारत को दर्शाता है। यह तकनीक खासकर गांवों और उन इलाकों के लिए बेहद उपयोगी है, जहां स्पष्ट पते नहीं होते।

पूरे देश को 4x4 मीटर की ग्रिड्स में बांटकर प्रत्येक ग्रिड को अक्षांश और देशांश (latitude & longitude) के आधार पर एक यूनिक कोड दिया गया है। DigiPin को ऑनलाइन ई-कॉमर्स कंपनियों जैसे फ्लिपकार्ट, अमेजन आदि के साथ साझा किया जा सकता है। यह एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं को दूर-दराज के क्षेत्रों में सटीक स्थान तक पहुंचाने में सहायता करेगा।

डाक विभाग द्वारा विकसित DigiPin प्लेटफॉर्म के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने घर, कार्यालय या संस्थान के लिए यह कोड प्राप्त कर सकता है। मोबाइल स्क्रीन पर इच्छित स्थान पर टैप करते ही संबंधित DigiPin दिखाई देता है, जिसे सामान्य पते के साथ अतिरिक्त डिजिटल एड्रेस के रूप में जोड़ा जा सकता है। यह ऑफलाइन भी उपयोग किया जा सकता है और इसका उद्देश्य पारंपरिक पते को बदलना नहीं, बल्कि उसे और सटीक बनाना है।
❤13👍5👎2
आयोग की नीति के अनुसार, SSC अपने द्वारा आयोजित परीक्षाओं के संबंध में प्रतीक्षा सूची/आरक्षित सूची नहीं रखता है।

👉 हालाँकि, आयोग ने पाया है कि अंतिम परिणाम के बाद, दस्तावेज़ सत्यापन के बाद कुछ रिक्तियाँ खाली रह जाती हैं इसलिए, सभी अधिसूचित रिक्तियों को अधिकतम तक भरने के प्रयास में, आयोग दस्तावेज़ सत्यापन के बाद रिपोर्ट की गई रिक्तियों को विस्तारित कट ऑफ के माध्यम से भरने के लिए एकल दौर के पद आवंटन स्लाइडिंग की योजना शुरू करने पर विचार कर रहा है। इस स्लाइडिंग योजना का कार्यान्वयन भारत सरकार की स्वीकृति के अधीन है और यदि स्वीकृति मिलती है, तो इसके कार्यान्वयन की पूरी रूपरेखा आयोग द्वारा अपनी वेबसाइट पर अधिसूचित की जाएगी।
❤6
"उप्र शिक्षा चयन आयोग को भंग करके उसके सभी सदस्यों से जो धनराशि इतने सालों में उन पर खर्च की गयी है, उसकी वसूली हो। वेतन और भत्ते काम करने के दिये जाते हैं, आराम करने के नहीं।"

#
97000_प्राथमिक_शिक्षक_भर्ती
#
डीएलएड
#
डीएलएड_शिक्षक_भर्ती
👍81🤣17❤7👎3
बीबीसी दिनभर
🎙️ बीबीसी दिनभर 🎵
📅 06.06.2025

✅ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दुनिया के सबसे अमीर शख़्स एलन मस्क ने एक-दूसरे पर लगाए कई आरोप

☞ Join ⏩ @Lucent_GK ☜
❤5👎1
G7 समिट में शामिल होंगे पीएम मोदी, कनाडा के प्रधानमंत्री ने फोन कर दिया न्योता
🤣35❤7👍6🔥3
जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है, "किडनी की समस्या से जूझ रहा हूं...हालत बहुत गंभीर है...मैं रहूं या न रहूं इसलिए सच्चाई बताना चाहता हूं।"

उन्होंने कहा, "सरकार मुझे सीबीआई का डर दिखाकर झूठे मामले में फंसाने के बहाने ढूंढ रही है। वे जिस मामले में मुझे फंसाना चाहते हैं...उस टेंडर को मैंने खुद निरस्त किया था।"
😱21❤8🙏1
उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है, "किडनी की समस्या से जूझ रहा हूं...हालत बहुत गंभीर है...मैं रहूं या न रहूं इसलिए सच्चाई बताना चाहता हूं।" उन्होंने कहा, "सरकार मुझे सीबीआई का डर दिखाकर झूठे मामले में फंसाने के बहाने ढूंढ रही है। वे जिस…
सत्यपाल मलिक ने अपनी पोस्ट में लिखा, मैं पिछले लगभग एक महीने के करीब से हस्पताल में भर्ती हूं और किड़नी की समस्या से जूझ रहा हूं। परसों सुबह से मैं ठीक था लेकिन आज फिर से मुझे ICU में शिफ्ट करना पड़ा। मेरी हालत बहुत गंभीर होती जा रही है। मैं रहूं या ना रहूं इसलिए अपने देशवासियों को सच्चाई बताना चाहता हूं।

उन्होंने आगे लिखा, जब गवर्नर के पद पर था तो उस समय मुझे 150-150 करोड़ रूपए की रिश्वत की पेशकश भी हुई परंतु में मेरे राजनीतिक गुरु किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरणसिंह जी की तरह ईमानदारी से काम करता रहा ओर मेरा ईमान वो कभी डिगा नहीं सकें।

जब मैं गवर्नर था उस समय किसान आंदोलन भी चल रहा था, मैंने बग़ैर राजनीतिक लोभ लालच के पद पर रहते हुए किसानों की मांग को उठाया। फिर महिला पहलवानों के आंदोलन में जंतर-मंतर से लेकर इंडिया गेट तक उनकी हर लड़ाई में उनके साथ रहा।
👍40🤣21❤12😱9👎4😁1🙏1
212 Posts in Delhi Police SI
SSC CPO, 2025
Male - 142 | Female - 70
👎13🤣6😁2❤1👍1😢1