उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
14.6K subscribers
24.1K photos
839 videos
2.12K files
4.8K links
यह चैनल मुख्यतः उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक भर्ती, UPSSSC, PET, लेखपाल तथा VDO आदि परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए है। यहां आपको हर महत्वपूर्ण जानकारी व सामग्री समय समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी
प्राथमिक शिक्षक भर्ती
UPSSSC PET
D El Ed BTC
लेखपाल VDO
Download Telegram
हॉर्नबिल के बारे में:
हॉर्नबिल एशिया के सबसे आकर्षक और पारिस्थितिक रूप से महत्वपूर्ण पक्षियों में से एक है।

ये बीजों के प्रसार में मदद कर जंगलों की वृद्धि में मुख्य भूमिका निभाते हैं।

भारत में हॉर्नबिल की 9 प्रजातियाँ पाई जाती हैं, जिनमें से 5 संकटग्रस्त, 2 निकट संकटग्रस्त और 2 कम चिंता वाली हैं।

सबसे प्रसिद्ध ग्रेट इंडियन हॉर्नबिल है, जो आवास, विनाश और शिकार के कारण संकटग्रस्त है।


हॉर्नबिल Festival:
नागालैंड का वार्षिक हॉर्नबिल महोत्सव, जो इस पक्षी के नाम पर रखा गया है, एक प्रमुख सांस्कृतिक आयोजन है, जो जनजातीय परंपराओं, एकता और विरासत को प्रदर्शित करता हैI साथ ही, हॉर्नबिल संरक्षण के प्रति जागरूकता को भी बढ़ाता है।
❤10👍3
बिहार : खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025


खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025
का सातवाँ संस्करण 4 मई से 15 मई 2025 तक बिहार में पहली बार आयोजित किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
ने 4 मई, 2025 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन समारोह को संबोधित किया और आयोजन की औपचारिक शुरुआत की घोषणा की।

इसका आयोजन बिहार के पाँच जिलों – पटना, राजगीर, बेगूसराय, गया और भागलपुर में किया गया, जबकि तीन प्रमुख स्पर्धाएँ – जिम्नास्टिक, निशानेबाजी और साइकिलिंग – नई दिल्ली में आयोजित की गईं।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का शुभंकर 'गजसिंह' था। 'गजसिंह' एक पौराणिक प्राणी है जो हाथी और शेर का मिश्रण है। इसे नालंदा और बोधगया के पालकालीन मंदिरों की कला से प्रेरित होकर डिज़ाइन किया गया था।

इस आयोजन में 28 खेल विधाओं में लगभग 8500 एथलीटों ने भाग लिया।

महाराष्ट्र
कुल 158 पदक (58 स्वर्ण, 47 रजत, 53 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में प्रथम स्थान पर रहा। मेजबान बिहार ने 15वाँ स्थान हासिल किया और कुल 36 पदक (7 स्वर्ण, 11 रजत, 18 कांस्य) अपने नाम किए।

☞ Join ⏩ @Lucent_GK ☜
❤14
शशि प्रकाश गोयल, उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव
👍9❤2👎2😁2
Tentative_Vacancies_31072025.pdf
546.7 KB
Tentative Vacancies of Combined Graduate Level Examination, 2025 as on 31.07.2025

Total: 14582
👎6❤2👍2
स्वच्छता सर्वेक्षण 2024–25
----------------------------------

स्वच्छता सर्वेक्षण 2024–25
का आयोजन आवास और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा किया गया। यह इसका नौवां संस्करण था, जिसमें भारत के 4500+ शहरों ने भाग लिया।

इंदौर लगातार आठवीं बार भारत का सबसे स्वच्छ शहर बना।

सूरत
और नवी मुंबई को क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान मिला। इन तीनों शहरों को "सुपर स्वच्छ लीग" में रखा गया।

प्रयागराज को सबसे स्वच्छ गंगा नगर घोषित किया गया और नोएडा को "इमर्जिंग सुपर लीग" श्रेणी में स्थान मिला।

इस वर्ष की थीम "Reduce, Reuse, Recycle (3R)" रही।

उत्तर प्रदेश ने इस बार जबरदस्त प्रदर्शन किया—लखनऊ को 7‑स्टार गार्बेज फ्री सिटी का दर्जा मिला.

स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में राज्य स्तर पर बिहार को 15वां स्थान प्राप्त हुआ। पटना ने राष्ट्रीय स्तर पर 21वां स्थान पाया।
🔥6❤5