बीते 19 मई 2023 को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2000 रुपये के नोटों (Rs 2000 Note) को बंद करने का फैसला किया. देश के तमाम बैंकों में इनकी वापसी की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. अब RBI की सालाना रिपोर्ट में 500 रुपये के नोटों को लेकर भी बड़ा खुलासा हुआ है.
दरअसल, 2000 रुपये के गुलाबी नोट बंद होने के बाद अब देश में सबसे बड़ा ये करेंसी नोट रिजर्व बैंक के लिए बड़ा सिरदर्द बनते जा रहे हैं.
रिपोर्ट की मानें तो 500 के नकली नोट की घुसपैठ में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. 2022-23 में 500 रुपये के करीब 91 हजार 110 नकली नोट पकड़े गए थे, जो 2021-22 के मुकाबले 14.6 फीसदी ज्यादा है. 2020-21 में 500 रुपये के 39,453 नकली नोट पकड़े गए थे. जबकि 2021-22 में 76 हजार 669 के नकली नोट पकड़े गए थे. RBI की रिपोर्ट के मुताबिक, बैंकिंग सेक्टर में पकड़े गए नकली नोटों की कुल संख्या 2 लाख 25 हजार 769 रही, जबकि पिछले साल 2 लाख 30 हजार 971 के नकली नोट मिले थे.
#BusinessNews #Currency #RBI
✍🏼 आज तक

👍15😁3❤1