उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
14.6K subscribers
24.1K photos
839 videos
2.12K files
4.8K links
यह चैनल मुख्यतः उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक भर्ती, UPSSSC, PET, लेखपाल तथा VDO आदि परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए है। यहां आपको हर महत्वपूर्ण जानकारी व सामग्री समय समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी
प्राथमिक शिक्षक भर्ती
UPSSSC PET
D El Ed BTC
लेखपाल VDO
Download Telegram
✅ विदेश में खुलने जा रहा IIT का पहला कैंपस आईआईटी मद्रास का होगा, जोकि ज़ांज़ीबार में खुलने जा रहा है, डॉ. प्रीति अघलायम को इस कैंपस का डायरेक्टर बनाया गया है.

⏩ गौरतलब है कि अब तक आईआईटी के डायरेक्टर पद पर केवल पुरुषों ने ही काम किया है. ऐसे में प्रीति अघलायम का डायरेक्टर बनना स्त्री-पुरूष समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है

☞ Join ⏩ @Lucent_GK ☜
🔥4👍3😍1
✅ जून 2023 में ’हाथी फैमिली’ (Elephant Family) की स्थापना के 20वें वर्ष पर ’हाथी फैमिली पुरस्कार’ (Elephant Family Award) वितरित किया गया।

⏩ इसके अंतर्गत ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय और महारानी कैमिला ने भारत के संरक्षणवादियों को ’हाथी फैमिली पुरस्कार’ से सम्मानित किया।

⏩ पुरस्कार समारोह में ऑस्कर विजेता डॉक्यूमेंट्री ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ के रचनात्मक दिमाग और 70 आदिवासी कलाकारों के समूह रियल एलीफेंट कलेक्टिव (टीआरईसी) के रचनात्मक दिमाग वाले फिल्मकार कार्तिकी गोंजाल्विस को सम्मानित किया गया।

☞ Join ⏩ @Lucent_GK ☜
👍3
✅ नवीन पटनायक देश में दूसरे सबसे लंबे समय तक सीएम पद पर रहने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं।

⏩ सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के नाम है।

⏩ ओडिशा के पांच बार मुख्यमंत्री रहे नवीन पटनायक ने पांच मार्च 2000, को पदभार संभाला था और वह 23 वर्ष एवं 138 दिनों से मुख्यमंत्री के पद पर हैं।

⏩ ज्योति बसु 21 जून, 1977 से पांच नवंबर, 2000 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे थे। उनका कार्यकाल 23 वर्ष एवं 137 दिन का था।

⏩ किसी राज्य के लगातार पांच बार मुख्यमंत्री बनने वाले नेताओं में चामलिंग और बसु के बाद पटनायक तीसरे नेता हैं। 

☞ Join ⏩ @Lucent_GK ☜
👍6😢1
उत्तर प्रदेश की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला - 'जो चीज़ें महंगी हैं, उन्हें खाना छोड़ दीजिए और टमाटर गमले में उगा लीजिए, अपने आप सस्ती हो जायेंगी'

यूपी कांग्रेस ने लिखा, "बयान का मतलब है, सरकार का फरमान आ गया कि 'भूखों मरना है तो मरिए लेकिन महंगाई से समझौता नहीं किया जा सकता'।"
😁26👍6😢4😱1
मणिपुर के एक गांव में दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी एस चुराचंद सिंह की 80-वर्षीय पत्नी इबेटोम्बी को 28 मई को उनके घर में बंद कर ज़िंदा जला दिया गया था।

मृतका के पोते के मुताबिक, जब उनके गांव पर हमला हुआ तो दादी ने उनसे भाग जाने को कहा। पोते ने कहा, "उनके (दादी) आखिरी शब्द थे 'मुझे लेने वापस आना'।"
😢19👍5
छोड़ो मेहंदी खड्ग संभालो
खुद ही अपना चीर बचा लो
द्यूत बिछाए बैठे शकुनि,
मस्तक सब बिक जाएंगे
सुनो द्राैपदी ! शस्त्र उठालो अब गोविंद ना आएंगे...

कब तक आस लगाओगी तुम,
बिक़े हुए अखबारों से
कैसी रक्षा मांग रही हो दुःशासन दरबारों से
स्वयं जो लज्जाहीन पड़े हैं
वे क्या लाज बचाएंगे
सुनो द्राैपदी ! शस्त्र उठालो अब गोविंद ना आएंगे...

तुम ही कहो ये अंश्रु तुम्हारे
कल तक केवल अंधा राजा, अब गूंगा-बहरा भी है
होंठ सिल दिए हैं जनता के, कानों पर पहरा भी है
तुम ही कहो ये अंश्रु तुम्हारे,
किसको क्या समझाएंगे?
सुनो द्राैपदी ! शस्त्र उठालो अब गोविंद ना आएंगे...

- पुष्यमित्र उपाध्याय
👍38❤10🔥2🙏1💯1
FAKE NEWS : आज के दौर की सच्चाई
😁5😢2💯1