उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
14.6K subscribers
24.1K photos
839 videos
2.12K files
4.8K links
यह चैनल मुख्यतः उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक भर्ती, UPSSSC, PET, लेखपाल तथा VDO आदि परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए है। यहां आपको हर महत्वपूर्ण जानकारी व सामग्री समय समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी
प्राथमिक शिक्षक भर्ती
UPSSSC PET
D El Ed BTC
लेखपाल VDO
Download Telegram
तो फास्ट टैग क्यों आने दिया ? हजारों टोल कर्मचारियों का रोजगार क्यों छीना आपने?
👍53😁15❤3👎3😱1
जम्मू-कश्मीर के पुंछ ज़िले में गुरुवार को आतंकियों ने भारतीय सेना के एक ट्रक पर घात लगाकर हमला कर दिया।

इसे एक महीने के भीतर इस इलाके में सेना पर किया गया दूसरा आतंकी हमला बताया जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटनास्थल की ओर अतिरिक्त सुरक्षाबल को भेजा गया है और गोलीबारी जारी है।
😢18👍4
बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह के भारतीय कुश्ती संघ (WFI) चीफ बनने पर रेसलर साक्षी मलिक ने मेज़ पर अपने जूते रखते हुए कहा है, "अगर बृजभूषण का सहयोगी फेडरेशन में रहेगा...तो मैं...कुश्ती त्यागती हूं।"

उन्होंने महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपी बृजभूषण के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन में पहलवानों का समर्थन करने वालों का धन्यवाद किया।
🔥25👍17😁16😢8😱2
#BPSC

TRE 2.0 में NIOS D.El.Ed Valid नहीं है।
❤5😢2👍1
अपने सहयोगी संजय सिंह के भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) का नया प्रमुख चुने जाने के बाद पूर्व डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है, "एक संदेश दिया गया है...दबदबा था, दबदबा रहेगा।"

उन्होंने कहा, "देश का हर अखाड़ा पटाखे फोड़ रहा है। 10 दिनों के भीतर कुश्ती का परिदृश्य फिर से बदल जाएगा।"
👍22😢11😁6🤔2👎1🔥1🙏1
High Court द्वारा 6ठे चरण में नियुक्त B.Ed. शिक्षकों को Disqualified घोषित किए जाने वाली फैसले के खिलाफ B.Ed शिक्षकों की ओर से Supreme Court में #SLP फाइल किया गया है।
👍16😁6
Open_PDF (@Lucent_GK).pdf
1.4 MB
UPPCS 2023 मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित

केवल 451 अभ्यर्थी हुए इंटरव्यू के लिए चयनित
😢8😁4👎1
उत्तर प्रदेश सरकार के मुताबिक, राज्य में पिछले 6-वर्षों में 1.64 लाख से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती की गई है।

वहीं, राज्य में पुलिसकर्मियों के 5,381 नए पदों को मंज़ूरी दी गई है जिनमें 86 राजपत्रित और 5,295 अराजपत्रित श्रेणी के पद शामिल हैं।

बकौल राज्य सरकार, राज्य में 30,000 रिक्रूट को एक समय में ट्रेनिंग देने की क्षमता है।
👎43👍7🔥2😱1💯1
बृजभूषण शरण सिंह के करीबी सहयोगी संजय सिंह के भारतीय कुश्ती संघ (WFI) प्रमुख चुने जाने के बाद पहलवान बजरंग पूनिया ने ट्वीट किया है, "मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री जी को लौटा रहा हूं।" उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के नाम एक पत्र सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

गौरतलब है, बृजभूषण पर महिला पहलवानों के यौन शोषण का आरोप है।
👍32😢4😁3💯1
बृजभूषण शरण सिंह के सहयोगी संजय सिंह की डब्ल्यूएफआई प्रमुख के तौर पर नियुक्ति होने पर पद्मश्री पुरस्कार लौटाने की घोषणा करने के बाद पहलवान बजरंग पूनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर फुटपाथ के पास पुरस्कार रख दिया। इसकी एक तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। बजरंग ने कुछ देर पहले ही पुरस्कार लौटाने का एलान किया था।
👍22🔥4😁3😢1💯1