यह चैनल मुख्यतः उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक भर्ती, UPSSSC, PET, लेखपाल तथा VDO आदि परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए है। यहां आपको हर महत्वपूर्ण जानकारी व सामग्री समय समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी प्राथमिक शिक्षक भर्ती UPSSSC PET D El Ed BTC लेखपाल VDO
आरबीआई ने कोटक महिंद्रा बैंक के स्वतंत्र निदेशक के रूप में सी एस राजन की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उनकी नियुक्ति 1 जनवरी 2024 से दो साल के लिए प्रभावी होगी।
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने पूरे देश में लकड़ी, बांस और अन्य वन उपज के निर्बाध परिवहन की सुविधा के लिए नेशनल ट्रांजिट पास सिस्टम (एनटीपीएस) लॉन्च किया।
27 दिसंबर को, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने "अभय हस्तम" लॉन्च किया। यह कार्यक्रम चुनाव से पहले कांग्रेस द्वारा किए गए वादे के अनुसार छह गारंटियों को लागू करने के लिए है और सरकार 100 दिनों के भीतर सभी वादों को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।