उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
14.6K subscribers
24.1K photos
839 videos
2.12K files
4.8K links
यह चैनल मुख्यतः उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक भर्ती, UPSSSC, PET, लेखपाल तथा VDO आदि परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए है। यहां आपको हर महत्वपूर्ण जानकारी व सामग्री समय समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी
प्राथमिक शिक्षक भर्ती
UPSSSC PET
D El Ed BTC
लेखपाल VDO
Download Telegram
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली शराब नीति केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है।

इससे पहले ईडी द्वारा भेजे गए 9 समन पर केजरीवाल के पेश नहीं होने के बाद ईडी की टीम पूछताछ के लिए उनके आवास पर पहुंची थी।

दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल को इस मामले में गिरफ्तारी से राहत देने से इनकार किया था।
😁36😢16👍6👎6🔥1😍1
शराब नीति मामले में ईडी ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया।

नियमों के अनुसार, किसी मामले में दोषी ठहराए जाने पर मुख्यमंत्री को अयोग्य ठहराया या पद से हटाया जा सकता है और केजरीवाल अभी तक दोषी नहीं ठहराए गए हैं।

मुख्यमंत्री को जेल से सरकार चलाने से रोकने वाला कोई कानून नहीं है।
👍55😁17😢6👎5❤1😱1
दिल्ली के मंत्री व 'आप' नेता सौरभ भारद्वाज ने बताया है कि ईडी को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर से ₹70,000 कैश मिला जिसे उसने लौटा दिया था।

भारद्वाज ने कहा, "ईडी को कोई सबूत या पैसे के लेन-देन के प्रमाण नहीं मिले हैं।"

शराब नीति मामले में ईडी ने केजरीवाल को उनके घर से गिरफ्तार किया है।
❤16👍8😁6
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका सुप्रीम कोर्ट से वापस ले ली।
😁39😢13❤5👍5😱2
भूटान के राजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो से सम्मानित किया।
👍13😁13👎7❤3
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने गुरुग्राम स्थित एक रिज़ॉर्ट के मालिक को गिरफ्तार किया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इसी रिज़ॉर्ट में करीब 1,000 अभ्यर्थियों को लीक हुआ पेपर पढ़वाया गया था व पेपर लीक की प्लानिंग भी यहीं हुई थी।

गौरतलब है, पेपर लीक के बाद भर्ती परीक्षा रद्द कर दी गई थी।
😢17👍4😁4
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने "उत्तरप्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड एक्ट 2004" को असंवैधानिक घोषित किया और कहा कि यह धर्म निरपेक्षता के सिद्धांत का उल्लंघन करता है।
👍38👎12😁9❤4💯1
ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को राउज़ ऐवेन्यू कोर्ट में पेश किया।

ईडी ने उनकी 10 दिन की रिमांड मांगते हुए कोर्ट से कहा कि केजरीवाल दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले के मुख्य साज़िशकर्ता और सरगना हैं।

ईडी ने कहा कि केजरीवाल ने फेवर देने के बदले 'साउथ ग्रुप' से रिश्वत मांगी थी।
👎45👍16❤3😢3😍3😁1
अमेठी (उत्तर प्रदेश) का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ रेलवे कर्मचारी एक ट्रेन को धक्का लगाते हुए दिख रहे हैं।

आरपीएफ के इंस्पेक्टर आरएस शर्मा ने कहा, "यह डीपीसी ट्रेन है जिस पर बैठकर अधिकारी निरीक्षण करते हैं। यह ट्रेन निहालगढ़ स्टेशन के पास खराब हो गई थी जिसके बाद धक्का देकर उसे स्टेशन पर लाया गया।"
😁60👍11❤3😱1😢1
वरिष्ठ राजनयिक विनय कुमार को रूस में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया.वर्तमान में म्यांमार में भारत के राजदूत विनय भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के 1992 बैच के अधिकारी हैं.

Senior diplomat Vinay Kumar has been appointed as the next Ambassador of India to Russia. Vinay, currently India's Ambassador to Myanmar, is a 1992 batch officer of the Indian Foreign Service (IFS).
👍6❤5💯1