उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
14.6K subscribers
24K photos
839 videos
2.12K files
4.78K links
यह चैनल मुख्यतः उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक भर्ती, UPSSSC, PET, लेखपाल तथा VDO आदि परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए है। यहां आपको हर महत्वपूर्ण जानकारी व सामग्री समय समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी
प्राथमिक शिक्षक भर्ती
UPSSSC PET
D El Ed BTC
लेखपाल VDO
Download Telegram
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
Labourers lining up to register for work in Israel.

📍 Lucknow, UP.
Dated : 24.01.2024

A first batch of 64 workers has already gone to Israel. The plan was to send 10,000 in all.
😢16👍6😁6
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
"अरविंद केजरीवाल से चुनाव में नहीं जीत सकते इसलिए दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की साज़िश रच रही BJP 😡
संकेत साफ हैं 👇
👉 CM केजरीवाल की गिरफ्तारी
👉 CM के निजी सचिव को हटाना
👉 अफसरों का मंत्रियों की बुलाई बैठकों में ना आना
👉 LG का गृह मंत्रालय को दिल्ली सरकार के खिलाफ पत्र लिखना"


- अतिशी (AAP)
😁42💯22👍14❤3😢1
द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान 48 घंटों के भीतर इज़रायल पर हमला शुरू कर सकता है। इसे लेकर इज़रायल ने कहा है कि वह अपनी रक्षा करने और जवाबी हमला करने के लिए तैयार है।

इज़रायल द्वारा सीरिया में ईरानी दूतावास पर हमले के बाद ईरान ने इज़रायल पर हमले की धमकी दी थी।
🔥11😁7😱7😢3👍2❤1
📍 UP Paper Leak

राजीव नयन मिश्रा और रवि अत्री.

ये दोनों 60 लाख युवाओं की मेहनत के हत्यारे हैं. नोएडा के रवि अत्री और इलाहाबाद के राजीव नयन मिश्रा, अंकित मिश्रा, अभिषेक शुक्ला और सुभाष प्रकाश ने मिलकर RO-ARO के 12 लाख और सिपाही भर्ती के 48 लाख युवाओं के सपनों का, उनकी मेहनत का कतल किया.

और केवल यूपी ही नहीं राजीव नयन और रवी अत्री इस वक्त देश के सबसे बड़े पेपर ली माफियाओं में से एक हैं. भर्ती चाहे यूपी की हो, एमपी की हो, बिहार की हो, दिल्ली या राजस्थान की. हर जगह इनका नेटवर्क है. पटना, इलाहाबाद, कोटा, भोपाल सब जगह इनके अड्डे हैं. कोचिंग सेंटर हैं, हॉस्पिटल हैं, ऑनलाइन एग्जाम के लिए कम्प्यूटर लैब हैं, कंसल्टेंसी कंपनियां हैं. और ये केवल दो नहीं सैकड़ों एजेंट्स हैं जो पेपर बेचने और पैसा वसूलने का काम करते हैं.
🔥12👍8😁3❤2
रवि अत्री का गुरू है अतुल वत्स. पेपर लीक गिरोह का सबसे पुराना चावल. सबसे पुराना माफिया. अतुल वत्स का काम था टैलेंटेड सॉल्वर खोजने का. जो दूसरों की जगह पेपर दे सके. इसके लिए वो पटना, कोटा, इलाहाबाद जैसे शहरों में घूमता रहता था. 2010-11 में इसी तरह से टैलेंट सर्च ऑपरेशन के दौरान कोटा में रवि अत्री से मुलाकात हुई. रवि अत्री मेडिकल तैयारी करने आया था. रवि, अतुल के गिरोह में शामिल हो गया. पहले सॉल्वर और फिर पेपर लीक में इन्वॉल्व हो गया. और इतना इन्वॉल्व हो गया कि MBBS की पढ़ाई छोड़ दी. गुरु गुड़ रह गया. चेला चीनी हो गया.

2011 एम्स, 2012 SBI, 2015 हरियाणा PMT में पकड़ा भी गया.
😁2❤1👍1
रवि अत्री और राजीव नयन मिश्रा आज की तारीख में देश का सबसे बड़ा पेपर लीक माफिया है.

दोनों यूपी पुलिस भर्ती, समीक्षा अधिकारी भर्ती (RO-ARO) में पकड़े गए हैं. राजीव नयन, अंकित मिश्रा, अभिषेक शुक्ला और रवि अत्री ने मिलकर दोनों भर्तियों का पेपर लीक करने की प्लानिंग की.
😁3❤2
अंकित मिश्रा गति, TCI, ब्ल्यू डॉर्ट जैसी ट्रांसपोर्ट कंपनियों में लड़कों की भर्ती कराता था. उसने कुछ लड़कों को अहमदाबाद में लगाया जहां से पेपर छपकर आना था. पेपर के बक्से आए तो लड़कों ने अभिषेक शुक्ला और अंकित मिश्रा को बताया. अंकित ने राजीव नयन को. राजीव नयन ने बक्से की फोटो मंगाई. फोटो देखने के बाद राजीव ने बिहार से बक्सा खोलने में एक्सपर्ट डॉक्टर को बुलाया. डॉक्टर एक्सपर्ट था. डॉक्टर ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के पास मौजूद बक्से से पेपर निकाला, फोटो खींचा और वापस सील पैक कर ज्यों का त्यों रख दिया. फोटो आया राजीव नयन के पास. उसने रवि अत्री को भेजा. अत्री ने अपने एजेंट्स के जरिए पेपर बेचा. गाजियाबाद में कुछ को बैठाकर भी पेपर रटाया.

लखनऊ की जिम्मेदारी डॉ. शरद नाम के माफिया को दी गई. इसका नाम व्यापम में भी आ चुका है. इसने लखनऊ में पेपर बेचे और बैठाकर रटाया.

इलाहाबाद की जिम्मेदारी राजीव नयन ने खुद संभाली. नैनी में इसका हॉस्पिटल है आरोग्यम नाम से. वहां इसने सैकड़ों छात्रों को पेपर रटाया. इस तरह से सिपाही भर्ती का पेपर ली..
👍3❤1😁1
RO-ARO का पेपर राजीव नयन को सुभाष प्रकाश ने दिया. सुभाष ने जब RO-ARO का पेपर वॉट्सएप किया तब सिपाही भर्ती पेपर के लिए रवि अत्री और राजीव नयन ने अहमदाबाद में डेरा डाल रखा था. सिपाही भर्ती से पहले RO-ARO का पेपर मिल गया तो दोनों ने इसे भी एजेंट्स को बेचा. सॉल्व पेपर रटाया गया. सुभाष प्रकाश भोपाल में रहता है और पेपर लीक गिरोह से जुड़ा हुआ है. राजीव नयन की उससे मुलाकात भोपाल में ही हुई थी. तब राजीव नयन भोपाल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था. टैलेंट सर्च ऑपरेशन पर निकले अतुल वत्स की नजर उस पर पड़ी. अतुल ने राजीव की मुलाकात सुभाष से कराई जो भोपाल के कॉलेज में एडमिशन कराने का धंधा करता था. यहीं से राजीव और सुभाष साथ आए. और पेपर लीक कराने के धंधे में उतरे. राजीव ने सुभाष को रवि अत्री से मिलाया. सुभाष के पास RO-ARO का पेपर कहां से आया, कहां से लीक हुआ, किसने दिया ये पता नहीं चल पाया है.
👍3
11 फरवरी को RO-ARO का पेपर था. 10 की रात से ही सॉल्व पेपर वायरल हो गया. हजारों छात्रों के वॉट्सएप पर पहुंच गया. अगले दिन एग्जाम में पता चला हूबहू वही पेपर है. हंगामा शुरू हो गया.

प्रशासन ने मामला दबाने की कोशिश की. FIR, लाठीचार्ज, झूठा प्रचार तंत्र सब पैंतरे आजमा लिए. लेकिन लड़के-लड़कियां अड़े रहे.

अंततः समीक्षा अधिकारी (RO-ARO) और यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द हुई.
👍7
अब जांच चल रही है और परत दर परत खुलासे हो रहे हैं.

UPP STF की पूरी टीम बधाई की पात्र है.

उम्मीद है न्याय मिलेगा.
👍27🔥4😢1
अहिंसा विश्व भारती और विश्व शांति केंद्र के संस्थापक जैन आचार्य लोकेश मुनि को वाशिंगटन के कैपिटल हिल में अमेरिकी राष्ट्रपति पुरस्कार (प्रेसिडेंट्स गोल्ड वालेंटियर सर्विस) से सम्मानित किया गया.

Jain Acharya Lokesh Muni, founder of Ahimsa Vishwa Bharti and World Peace Center, was honored with the US Presidential Award (President's Gold Volunteer Service) at Capitol Hill in Washington.
👍5❤3😁2
चो जंग-ताई ताइवान के नए पीएम नियुक्त हुए.

Cho Jung-tai appointed the new PM of Taiwan.
❤8👍2
भारत की इंडिगो एयरलाइन साउथवेस्ट एयरलाइन को पीछे छोड़कर मार्केट-कैप 17.6 बिलियन डॉलर के साथ दुनिया की तीसरी बड़ी एविएशन कंपनी बनीं.

India's Indigo Airlines overtook Southwest Airlines to become the world's third largest aviation company with a market-cap of $17.6 billion.
👍11❤3😱1
भारत में स्टार्टअप को सशक्त बनाने के लिए केनरा बैंक ने IIT मुंबई के साथ साझेदारी की.

Canara Bank partners with IIT Mumbai to empower startups in India.
👍6❤2
निजी ऋणदाता एचडीएफसी बैंक लक्षद्वीप के कवरत्ती द्वीप में शाखा खोलने वाला पहला निजी बैंक बना.

Private lender HDFC Bank became the first private bank to open a branch in Kavaratti island of Lakshadweep.
😁5👍4