उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
14.6K subscribers
24K photos
839 videos
2.12K files
4.78K links
यह चैनल मुख्यतः उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक भर्ती, UPSSSC, PET, लेखपाल तथा VDO आदि परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए है। यहां आपको हर महत्वपूर्ण जानकारी व सामग्री समय समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी
प्राथमिक शिक्षक भर्ती
UPSSSC PET
D El Ed BTC
लेखपाल VDO
Download Telegram
ईरान में चाबहार बंदरगाह के बाद, भारत ने म्यांमार के सिटवे में अपने दूसरे विदेशी बंदरगाह को संचालित करने का अधिकार सुरक्षित कर लिया है.

After Chabahar port in Iran, India has secured the right to operate its second foreign port at Sittwe in Myanmar.
👍8
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट के मुताबिक हेपेटाइटिस बी और सी के संक्रमण की संख्या के मामले में भारत चीन के बाद दूसरे स्थान पर है.

According to the report of the World Health Organization (WHO), India ranks second after China in terms of the number of hepatitis B and C infections.
😢7👍2
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग के अनुसार जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) भारत की नंबर वन यूनिवर्सिटी बनीं.

According to QS World University Rankings, Jawaharlal Nehru University (JNU) became the number one university in India.
❤8👎3
अमेरिकी पूर्व फुटबॉल स्टार और अभिनेता ओ.जे. सिम्पसन का निधन हो गया.

American former football star and actor O.J. Simpson passed away.
👍1
यूके के राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा केंद्र की पूर्व सीईओ लिंडी कैमरून को भारत में यूके की पहली महिला उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया.

Lindy Cameron, former CEO of the UK National Cyber Security Centre, has been appointed as the UK's first female High Commissioner to India.
👍5❤3
• जलियाँवाला बाग हत्याकांड, जिसे अमृतसर हत्याकांड के नाम से भी जाना जाता है, 13 अप्रैल 1919 को हुआ था।

• जलियाँवाला बाग हत्याकांड या अमृतसर हत्याकांड तब हुआ जब कई ग्रामीण बैसाखी मनाने के लिए पार्क में एकत्र हुए थे।

• इकट्ठा हुए लोग दो राष्ट्रीय नेताओं, सत्यपाल और सैफुद्दीन किचलू की गिरफ्तारी और निर्वासन का शांतिपूर्ण विरोध भी करना चाहते थे।
👍19
महाराष्ट्र सरकार ने कहा- शहीद की पत्नी को आर्थिक लाभ देना संभव नहीं; एचसी ने जताई 'हैरानी'

बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार के उस बयान पर हैरानी जताई है जिसमें कहा गया कि शहीद मेजर अनुज सूद की पत्नी को आर्थिक लाभ देना संभव नहीं है।

हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को 'विशेष मामले' के रूप में लाभ देने को कहा था लेकिन सरकार ने कहा कि निर्णय कैबिनेट लेगी जिसकी बैठक अभी नहीं हो रही है।
😱17👎15👍3
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
ईरान ने एक मालवाहक जहाज MSC एरीज को होर्मुज की खाड़ी में जब्त कर सीज कर दिया है.

जहाज पर कई लोगों समेत 17 भारतीय सवार हैं. जहाज इजराइल से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, जिस पर पुर्तगाल का झंडा लगा है.
🔥13😁9👎1
उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
Photo
'नवोदय याद आ रहा है', ये जब लिख रहा हूँ तो महसूस कर रहा कि 'घर याद आ रहा है।' कुछ देर पहले नवोदय की प्रार्थना सुनी। सुन कर लगा कि वहीं कहीं विचरण कर रहा हूँ। बहुत छोटा था तो वहाँ चला गया था। मेरा बिल्कुल मन नहीं था। जब निकलने को हुआ तो किशोरावस्था की दहलीज़ पार करने को था। तब वहाँ से आने का मन नहीं हो रहा था। नवोदय मेरी त्वचा में बसा हुआ है। मैं ख़ुद को उससे अलग करके नहीं देख पाता हूँ। मेरे लिए नवोदय पहुँचना एक बड़ी घटना थी। मैं आज कल्पना भी नहीं कर सकता कि यदि नवोदय में एडमिशन नहीं होता तो मैं कहाँ पढ़ रहा होता? कम से कम दिल्ली विश्वविद्यालय तो मेरे लिए दूर की कौड़ी होती।

नवोदय में गया तो बहुत संकोची और कम बोलता था। बहुत कम दोस्त थे। जब लौटा तो सबसे बातचीत की एक स्मृति थी। मेस से लेकर गार्ड तक ऐसा कोई नहीं था जिससे बातचीत न रही हो। मेरे दोस्त कहते, इसके साथ जाने लायक नहीं जिसके पास रुक गया तो रुक गया। मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि नवोदय में न होता तो क्या कर रहा होता, कहाँ होता।

नवोदय ने बहुत कुछ दिया। शुरुआत में गया था तो ख़ूब रो रहा था, फिर सात साल रहा और निकलते हुए आँखें फिर से नम थीं। दोबारा घर छूट रहा था। नवोदय ने मुझे आत्मविश्वास दिया कि अगर सही हो तो बिना हिचकिचाहट के किसी से भी बहस करो।

पर सब कुछ अच्छा ही नहीं रहा। लैंगिक असमानता वहाँ भी समाज की तरह व्याप्त है। लड़के-लड़कियों के बीच भयंकर गैप बनाकर रखा गया है। एक क्लास में दो कप्तान होते हैं, एक लड़कों की ओर से दूसरे लड़कियों की ओर से। इन मुद्दों को लेकर शिक्षकों में भी संवेदनशीलता नदारद है जो होनी चाहिए। यही कारण है कि बारहवीं के बाद बहुत सारी लड़कियाँ उच्च शिक्षा से महरूम रह जाती हैं।

गाँव के गरीब बच्चों को पढ़ने के लिए एक आवासीय विद्यालय हो जहाँ बिना आर्थिक चिंता के बस पढ़ना हो, उस पर वर्तमान सरकार चोट पहुँचाती रही है। नवोदय में 600 रुपये प्रति माह फीस का लगाना इसका उदाहरण है। नवोदय हमेशा से इनकी आँखों में खटकता रहा है। ये तो चाहते हैं कि इसे प्राइवेट कर दें लेकिन नवोदय परिवार के लोग डटे हुए हैं। आज नवोदय का स्थापना दिवस है। हम सब को ये सपना मुबारक, दिन मुबारक।

सोचता हूँ कहने-सुनने की कितनी आज़ादी थी मुझे। मुँह पर बोल देने की हिम्मत मुझे वहीं मिली। स्टॉफ-रूम में सबसे ज्यादा बहसें हुईं। किसी शिक्षक ने बुरा नहीं माना। स्मृतियों में सब कुछ उमड़ रहा है। मेरा घर मुझे याद आ रहा है। प्रार्थना के स्वर गूँज रहे हैं - हम नवयुग की नयी भारती...हमीं नवोदय हों।
❤33👍9💯3😁1😢1
यूसुफ रजा गिलानी पाकिस्तान की सीनेट के अध्यक्ष चुने गए.

Yousuf Raza Gilani was elected Chairman of the Senate of Pakistan.
👍6