पुलिस की जांच में सामने आया है कि शिवसेना (शिंदे गुट) के रविंद्र वायकर के रिश्तेदार मंगेश पंडिलकर के फोन का इस्तेमाल 4 जून को मतगणना केंद्र (मुंबई) पर ईवीएम को अनलॉक करने में हुआ था।
वायकर ने मुंबई उत्तर-पश्चिम से 48 मतों से लोकसभा चुनाव जीता था।
पुलिस ने पंडिलकर व एक पोल पोर्टल ऑपरेटर को नोटिस भेजा है।
वायकर ने मुंबई उत्तर-पश्चिम से 48 मतों से लोकसभा चुनाव जीता था।
पुलिस ने पंडिलकर व एक पोल पोर्टल ऑपरेटर को नोटिस भेजा है।
😁36👍9❤3😱1
लखनऊ एयरपोर्ट पर दिल्ली जाने का किराया, 100 मीटर व्हील चेयर से ले जाने के बराबर
◆ सरकार के दिशा निर्देश पर रेलवे स्टेशनों से लेकर बस अड्डों तक रैम्प-व्हील चेयर की सुविधा निशुल्क
◆ दिव्यांगों, वृद्धजनों और अशक्तों के लिए ये सुविधा निशुल्क
◆ लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर ऐसा नहीं है

😁23👍10👎5😢4
आप देश के सिस्टम को समझिए कि पुणे कार दुर्घटना मामले में दोषी लड़के को बचाने के लिए पूरा सिस्टम एक हो गया, खून में शराब छिपाने के लिए CMO साहब और डॉक्टर्स ने मिलकर ब्लड सैंपल बदल दिया, पुलिस ने बच्चे के लिए थाने में बर्गर और पैक्ड पानी की व्यवस्था की और जज साहब इन सब से दो कदम आगे जाकर दो लोगों के हत्यारे को निबंध लिखने की सजा देते हैं।
लेकिन वहीं जब बेचारे गरीब नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू कराया गया तो SDM और ADM को मौके पर पहुंचने के लिए 20 किलोमीटर का रास्ता तय करने में 5 से 7 घंटे लग जाते हैं।
गांधी जी अंग्रेजों से तो जीत गए थे लेकिन इन भूरे अंग्रेजों के सामने बेमौत मारे जाते।

😢51😁16👍13🔥5❤1👎1
उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
हर 9वां भारतीय कैंसर से जूझ रहा, 2025 तक हो सकते हैं 15.7 लाख पेशेंट... 80% मरीजों की समय पर जांच- इलाज न होने से गई जान
कैंसर को लेकर कितना तैयार हैं हम?
72,52,968. यह महज एक आंकड़ा नहीं है. 2013 से 2022 के बीच दस में इतने लोगों ने कैंसर के चलते अपनी जान गंवाई है. हर सौ में 68 मरीजों मौत का शिकार हो रहे हैं. जबकि पश्चिमी देशों में यह आंकड़ा 38 का है. देश में हर साल लगभग 15 लाख कैंसर के नए मरीज सामने आ रहे हैं. देश में कैंसर के के मरीजों की कुल तादाद तीन करोड़ के पास पहुंचने वाली है.
हर साल कैंसर के चलते देश में आठ लाख से ज्यादा लोग मर रहे हैं. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कोरोना के चलते करीब साढ़े पांच लाख मौते हुई हैं. मतलब कि हर साल कैंसर से मरने वालों की तादाद अब तक कोरोना से मरे लोगों से डेढ़ गुना ज्यादा है. भारत इस स्वास्थ्य आपदा के लिए किस हद तक तैयार है?
हेल्थ मिनिस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिकअब तक कुल 20 स्टेट कैंसर इंस्टिट्यूट और 19 टर्शरी कैंसर केयर सेंटर खोलने को अप्रूवल मिला है. इनमें से कई सेंटर पहले से रीजनल कैंसर केयर सेंटर के तौर पर काम कर रहे थे. इन्हें अपग्रेड करके टशरि कैंसर केयर सेंटर बनाया गया है. इसके लिए सरकार ने 2014 से 2022 के बीच कुल 1407 करोड़ का फंड जारी किया. जिला स्तर पर 753 नॉन कम्युनिकेबल डिजीज क्लिनिक खोले गए हैं. लेकिन उनमें सिर्फ एक तिहाई क्लिनिक ऐसे हैं जहाँ सामान्य कैंसर जैसे ब्रेस्ट, ओरल और सर्वाइकल कैंसर के साधन उपलब्ध हैं.
भारत में कैंसर का इलाज करवाना काफी मंहगा सौदा है. मेडिकल जर्नल फ्रंटियर्स इन पब्लिक हेल्थ में छपी रिपोर्ट के मुताबिक भारत में हर कैंसर मरीज साल के 3,31,177 खर्च करता है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि निजी अस्पतालों में यह आंकड़ा तीन गुना तक हो सकता है. फ्रंटियर्स इन पब्लिक हेल्थ जर्नल ने अपनी स्टडी में पाया कि कैंसर का इलाज ले रहे 13 फीसदी लोग ही आयुष्मान भारत-प्रधानमन्त्री जन आरोग्य योजना के तहत हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम के तहत कवर थे. जबकि महज तीन फीसदी मरीज निजी हेल्थ इंश्योरेंस के तहत कवर थे.
लगभग 37 फीसदी मरीज अपनी जेब से पैसा देकर इलाज ले रहे थे. कैंसर केयर प्लान एंड मैनेजमेंट पर बनी संसदीय स्टैंडिंग कमिटी ने अपनी रिपोर्ट में पाया कि 40 फीसदी मरीज कैंसर का इलाज करवाने के लिए संपत्ति,बेचने, कर्ज लेने या फिर रिश्तेदारों से मदद लेने को मजबूर हैं.
कैंसर केयर के लिए मानव संसाधन जुटाना भी बड़ी चुनौती साबित हो रहा है. भारत में हर दस लाख की आबादी पर महज एक ऑन्कोलॉजिस्ट उपलब्ध है. जबकि अमेरिका में यह आंकड़ा 33 का है. भारत में हर दस लाख की आबादी पर 1.5 रेडियो ऑन्कोलॉजिस्ट है जबकि अमेरिका में यह आंकड़ा 20 का है. पिछले 10 सालों में ऑन्कोलॉजिस्ट की उपलब्धता के अनुपात में कोई ख़ास सुधार नहीं हुआ है.
भारत में कैंसर केयर इन्फ्रास्ट्रक्चर के सामने एक बड़ी चुनौती उसका मेट्रो सिटिज तक सिमटा रहना भी है. देश का कैंसर इन्फ्रास्ट्रक्चर 100 शहरों तक सिमटा हुआ है. इसमें से लगभग 40 फीसदी कैंसर केयर इन्फ्रास्ट्रक्चर आठ महानगरों तक सिमित है. जबकि भारत की लगभग 70 फीसदी आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है.
2035 तक भारत में हर साल कैंसर के नए मरीजों की तादाद बीस लाख तक पहुंचने का अनुमान है. ऐसे में भारत के कैंसर केयर इन्फ्रास्ट्रक्चर को अगर युद्ध स्तर पर दुरुस्त नहीं किया गया तो हम एक पब्लिक हेल्थ ट्रेजडी के गवाह बनने जा रहे हैं.
इस सिलसिले में दैनिक भास्कर की चार रिपोर्ट की स्पेशल सीरिज आज से शुरू हुई है. आप चाहें तो अगले तीन दिन इस सीरिज पर नजर रख सकते हैं. इस जानकारी को आगे बढ़ा सकते हैं ताकि ज्यादा लोगों तक यह जानकारी पहुंचाई जा सके.
आप जिस कांग्रेस-बीजेपी की सरकार के नाम पर उछलते हैं, लड़ने-मारने को उतरते हैं उन दोनों की सामूहिक उपलब्धि आज़ादी के कई दशकों बाद भी देश में एक ही स्तरीय कैंसर अस्पताल वो भी Tata memorial मुंबई में
👍21😢16😁4❤1😍1
दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) में एक मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को टक्कर मार दी जिसके चलते ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और कई लोग घायल हुए हैं।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अनुसार, दार्जिलिंग के ज़िलाधिकारी, एसपी, डॉक्टरों, ऐम्बुलेंस और आपदा राहत दलों को मौके पर भेजा गया है।
बकौल रिपोर्ट्स, कंचनजंगा एक्सप्रेस सियालदह की ओर जा रही थी।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अनुसार, दार्जिलिंग के ज़िलाधिकारी, एसपी, डॉक्टरों, ऐम्बुलेंस और आपदा राहत दलों को मौके पर भेजा गया है।
बकौल रिपोर्ट्स, कंचनजंगा एक्सप्रेस सियालदह की ओर जा रही थी।
😢52😁4👍1🤔1
उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) में एक मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को टक्कर मार दी जिसके चलते ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और कई लोग घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अनुसार, दार्जिलिंग के ज़िलाधिकारी, एसपी, डॉक्टरों, ऐम्बुलेंस और आपदा राहत दलों…
दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) में हुए रेल हादसे को लेकर एडिशनल एसपी अभिषेक रॉय ने बताया कि घटना में 5 यात्रियों की मौत हुई है और 25-30 अन्य घायल हुए हैं।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे 'दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना' बताया है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे 'दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना' बताया है।
😢21😁8👍2👎1
उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे 'दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना' बताया है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे 'दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना' बताया है लेकिन वीडियो पोस्ट नही किया जबकि उनका पसंदीदा काम वीडियो पोस्ट करना ही है
😁36👎7👍3🤔3💯1
पीटीआई के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया है कि दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) में हुए रेल हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है और लगभग 60 अन्य लोग घायल हुए हैं।
रेलवे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मालगाड़ी के ड्राइवर ने सिग्नल को नज़रअंदाज़ कर कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मारी थी।
रेलवे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मालगाड़ी के ड्राइवर ने सिग्नल को नज़रअंदाज़ कर कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मारी थी।
👍10😁8😢3👎1