उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
14.6K subscribers
24K photos
839 videos
2.12K files
4.78K links
यह चैनल मुख्यतः उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक भर्ती, UPSSSC, PET, लेखपाल तथा VDO आदि परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए है। यहां आपको हर महत्वपूर्ण जानकारी व सामग्री समय समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी
प्राथमिक शिक्षक भर्ती
UPSSSC PET
D El Ed BTC
लेखपाल VDO
Download Telegram
ये सब तो बस कुछ ही उदाहरण हैं, कायदे से जांच हो तो पता चले हकीकत

लेकिन जांच करेगा कौन ?

UPSC तो एक दैवीय संस्थान है जिसपे कोई दाग लगाया ही नही जा सकता, भुगतभोगी कौन होगा इसका, पता है न आप सबको ?

नही पता है कहां पता है
👍35😁9👎4💯3🔥1
विजय वर्धन, CSE 2018 104वी रैंक IPS

फिर एक EWS सर्टिफिकेट बनाया और 288वी रैंक के साथ IAS बने।
😢22👍10😁5
OBC NCL और EWS इसमें इतने दांव पेंच है कि आम आदमी की समझ से बाहर और नियम इतने एब्सर्ड हैं कि आपको हंसी आ जाए , यही रूल्स ही लूपहोल्स हैं जिनका फायदा उठा कर लोग सर्टिफिकेट बनवा लेते हैं और इनका इस्तेमाल बैकअप के तौर पर भी होता है जिससे कोई एग्जाम अटके नहीं और रैंक बढ़िया आ जाए , जिसका फायदा लोग उठा कर IAS और आईपीएस बन रहे
👍24💯3
UPSC इंटरव्यू से पहले कैंडिडेट्स तमाम कोचिंग्स में मॉक इंटरव्यू देते हैं ,लोग फर्जी PH ,EWS और OBC NCL सर्टिफिकेट लगा कर एक्जाम दे रहे हैं और इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं , तो ये स्कैम्स कोचिंग्स को पहले ही पता चल जाता होगा , तो कोचिंग्स ने ये मुद्दा कभी क्यों नहीं उठाया ??

अब ऐसे में सवाल उठता है कि कोचिंग वाले सिर्फ आपका बैठने का तरीका थोड़ा कैजुअल है बताते हैं या इन स्कैम में शामिल भी हैं ??
👍22💯7
किसी अकेले के करने से कुछ नही होगा, जैसे ही आप किसी अधिकारी ऑफिस टाइम पर ऊल जुलूल पोस्ट करते देखिए तत्काल उससे सवाल पूछिए कि आपके डिपार्टमेंट का हाल क्या है ? आपने सिटीजन चार्टर लटका रखा है या नहीं ? शिकायत रजिस्टर मेनटेन है कि नहीं और उनमें होने वाली शिकायतों पर ध्यान दिया जा रहा है या नहीं ? लोगों को लाभ मिल रहा है या नहीं ? आप अपने कार्यालय से लोगों के जीवन में क्या बदलाव ला रहे हैं?

रॉयल एंट्री रीलें देखकर प्रभावित मत हो

सिविल सेवक केवल जनता का नौकर है , हमारे टैक्स के पैसे से सैलरी मिलती है , हम इसलिए टैक्स देते हैं कि हमारा जीवन बेहतर हो न कि बताने के लिए इसे हमारे यहां क्या कहते हैं। अपने अधिकारों को समझो।
👍42💯4
#UPSCscam

जाइए और देखिए क्या चल रहा है, इन सब उदाहरणों के अलावा
👍26🔥4
अधिकारियों ने बताया है कि जम्मू-कश्मीर के डोडा ज़िले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हुए एक अधिकारी समेत 4 सैनिक शहीद हो गए हैं।

यह मुठभेड़ तब हुई जब राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों ने सोमवार देर शाम डोडा से लगभग 55-किलोमीटर दूर धारी गोटे उरारबागी में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया।
😢30👍2❤1
पूजा खेड़कर को महाराष्ट्र सरकार के जिला प्रशिक्षण कार्यकम से वापस बुला लिया गया है
👍32👎1
सुभाष प्रसाद गुप्ता को सूरीनाम में भारत के अगले राजदूत के रूप नियुक्त किया गया..!!

सूरीनाम


* राजधानी - पैरामारिबो
* मुद्रा - डॉलर
* राष्ट्रपति - चंद्रिका प्रसाद संतोखी
* महाद्वीप - दक्षिण अमेरिका
❤13👍1
IPS राजीव कुमार को बनाया गया पश्चिम बंगाल का नया पुलिस महानिदेशक (DGP)....!!

पश्चिम बंगाल


* राजधानी - कोलकाता
* मुख्यमंत्री - ममता बनर्जी
* राज्यपाल -‌ सी. वी. आनंद बोस
* लोकसभा सीट - 42
* राज्यसभा सीट - 16
* विधानसभा सीट - 294
👍17😁4👎3❤1💯1
उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
पूजा खेड़कर को महाराष्ट्र सरकार के जिला प्रशिक्षण कार्यकम से वापस बुला लिया गया है
एक पूजा जी के ज्यादा उपद्रव करने की वजह से न जाने कितने फर्जी सर्टिफिकेट वाले सहम गए है, पिछले दस दिनों से उनको अंदर से कुछ ठीक नही लग रहा है।

अब तो आलम ये है कि सपने भी इन्वेस्टिगेशन वाले आने लगे है और दूसरी तरफ ये तमाम फर्जी तरीके से भर्ती हुए सिविल सेवक अब सोशल मीडिया पर कुछ भी शेयर करने कतरा रहे है।

Thank you Puja Mam 😊❤️
😁69❤10👍7
केप कैनावेरल (अमेरिका), 15 जुलाई (एपी) वैज्ञानिकों ने चंद्रमा पर एक गुफा होने की पुष्टि की है, जो उस स्थान से ज्यादा दूर नहीं है जहां 55 वर्ष पहले नील आर्मस्ट्रांग और बज एल्ड्रिन उतरे थे।

वैज्ञानिकों के अनुसार, वहां सैकड़ों और गुफाएं हो सकती हैं जिनमें भविष्य में अंतरिक्ष यात्री आश्रय ले सकते हैं।

इतालवी वैज्ञानिकों के नेतृत्व में एक टीम ने सोमवार को बताया कि चंद्रमा पर एक बड़ी गुफा होने के सबूत मिले हैं। यह अपोलो 11 के लैंडिंग स्थल से महज 250 मील (400 किलोमीटर) दूर 'सी ऑफ ट्रैंक्विलिटी' में स्थित है।

यह गड्ढा, वहां खोजे गए 200 से अधिक अन्य गड्ढों की तरह, एक लावा ट्यूब के ढहने से बना था।

शोधार्थियों ने नासा के लूनर रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर द्वारा रडार मापों का विश्लेषण किया और पृथ्वी पर लावा ट्यूबों के साथ परिणामों की तुलना की। उनके निष्कर्ष 'नेचर एस्ट्रोनॉमी' पत्रिका में प्रकाशित हुए हैं।
👍24🔥3❤2