उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
14.6K subscribers
24K photos
839 videos
2.12K files
4.78K links
यह चैनल मुख्यतः उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक भर्ती, UPSSSC, PET, लेखपाल तथा VDO आदि परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए है। यहां आपको हर महत्वपूर्ण जानकारी व सामग्री समय समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी
प्राथमिक शिक्षक भर्ती
UPSSSC PET
D El Ed BTC
लेखपाल VDO
Download Telegram
भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट ने मंगलवार को पेरिस ओलंपिक्स में महिलाओं के 50 किलोग्राम भारवर्ग के फ्रीस्टाइल इवेंट में टोक्यो ओलंपिक्स की स्वर्ण पदक विजेता युई सुसाकी को मुकाबले के अंतिम पलों में हराकर क्वॉर्टर फाइनल में जगह बना ली।

सुसाकी 2-0 से आगे थीं और विनेश ने अंतिम पलों में उन्हें टेक डाउन कर जीत दर्ज की।
🔥31👍7❤5👎1
उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट ने मंगलवार को पेरिस ओलंपिक्स में महिलाओं के 50 किलोग्राम भारवर्ग के फ्रीस्टाइल इवेंट में टोक्यो ओलंपिक्स की स्वर्ण पदक विजेता युई सुसाकी को मुकाबले के अंतिम पलों में हराकर क्वॉर्टर फाइनल में जगह बना ली। सुसाकी 2-0 से आगे थीं…
अपना तीसरा ओलंपिक्स खेल रहीं भारतीय रेसलर विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक्स में महिलाओं के 50 किलोग्राम भारवर्ग के फ्रीस्टाइल इवेंट में सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।

विनेश ने क्वॉर्टर फाइनल में यूक्रेन की रेसलर को हराया और वह पहली बार ओलंपिक्स के सेमीफाइनल में पहुंची हैं।

इससे पहले विनेश ने टोक्यो ओलंपिक्स की गोल्ड मेडलिस्ट युई सुसाकी को हराया था।
👍18❤5👎1
मौजूदा ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक्स में मेन्स जैवलिन थ्रो इवेंट के फाइनल के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है।

26-वर्षीय नीरज ने क्वॉलिफिकेशन राउंड में 89.34 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो दर्ज कर ओलंपिक्स के लगातार दूसरे फाइनल में जगह बनाई।

गौरतलब है, यह नीरज के करियर का दूसरा पर्सनल बेस्ट थ्रो है।
❤25👍7🔥4
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी' से सम्मानित किया गया
👍31❤4🙏2
पेरिस ओलंपिक्स में महिलाओं के 50 किलोग्राम भारवर्ग के फ्रीस्टाइल इवेंट में भारतीय रेसलर विनेश फोगाट से हारने वालीं जापानी रेसलर युई सुसाकी ने इससे पहले कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं हारा था।

इस हार से पहले उनके जीत का रिकॉर्ड 82-0 था।


टोक्यो ओलंपिक्स की स्वर्ण पदक विजेता रहीं सुसाकी को मैच में विनेश ने अंतिम पलों में हराया था।
❤41👍10😱3💯3🔥2👎1
भारतीय रेसलर विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक्स में महिलाओं के 50 किलोग्राम भारवर्ग के फ्रीस्टाइल इवेंट में सेमीफाइनल में पहुंचने पर रेसलर बजरंग पूनिया ने प्रतिक्रिया दी है।

बजरंग ने कहा, "यह लड़की अपने देश में लातों से कुचली गई थी...सड़कों पर घसीटी गई थी।"

उन्होंने कहा, "यह लड़की दुनिया जीतने वाली है...मगर देश में सिस्टम से हार गई थी।😢"
😢83👎9👍6🔥4❤1
पेरिस ओलंपिक समापन समारोह ध्वज वाहक : मनु भाकर
❤11👍3
केंद्र ने कोविड-19 महामारी के समय रोके गए सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के 18 महीने के डीए का भुगतान करने से इनकार किया है।

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि कोविड-19 के दौरान अर्थव्यवस्था की हालत ठीक नहीं थी और फिलहाल उन भत्तों (डीए) का एरियर देना संभव नहीं है।

इससे 1 करोड़+ कर्मचारी व पेंशनभोगी प्रभावित होंगे।
👎19😁12👍8❤3
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
पत्रकार: अगर किसी राज्य का मुख्यमंत्री बने तो उसके बेटे को आरक्षण मिलना कितना सही है?
😁36👍28👎17🤣11❤5
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार रियल एस्टेट पर इंडेक्सेशन लाभ खत्म करने के फैसले को वापस लेगी।

बकौल रिपोर्ट्स, सरकार करदाताओं को इंडेक्सेशन के बिना 12.5% लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स (एलटीसीजी) टैक्स या इंडेक्सेशन के साथ 20% एलटीसीजी टैक्स का विकल्प चुनने की अनुमति देने वाला संशोधन लाएगी।

यह इस साल 23 जुलाई से पहले खरीदी गई संपत्तियों पर लागू होगा।
😁9❤1
रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक्स 2024 में भारत का चौथा पदक पक्का कर दिया है।

29-वर्षीय विनेश ने महिलाओं के 50 किलोग्राम भारवर्ग के फ्रीस्टाइल इवेंट के सेमीफाइनल में युस्नीलिस गुज़मैन (क्यूबा) को हराया।

विनेश ओलंपिक्स के इतिहास में फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर बन गई हैं और वह बुधवार को गोल्ड मेडल पर दांव लगाएंगी।
👍38❤8👎1🔥1
नीरज ने सीज़न का अपना बेस्ट थ्रो फेंका. 89.34 मीटर के भाले के साथ नीरज चोपड़ा ओलंपिक्स के फाइनल के लिए क्वॉलिफाई कर गए. टॉप 12 में वो नंबर एक पर रहे.

पाकिस्तान के अरशद नदीम ने भी पहले थ्रो में फाइनल के लिए क्वॉलिफाई कर लिया. नदीम ने 86.59 मीटर का भाला फेंका. वो चौथी पोजीशन पर रहे.

दोनों ही खिलाड़ियों के पर्सनल बेस्ट थ्रो की बात करें तो नदीम नीरज से थोड़ा आगे हैं. नीरज का पर्सनल बेस्ट 89.94 मीटर है. वहीं पाकिस्तान के नदीम का पर्सनल बेस्ट 90.18 मीटर का है.

8 अगस्त को रात 11 बजकर 50 मिनट पर शुरू होगा Javelin Throw का फाइनल मुकाबला
👍15🔥3❤2