उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
14.6K subscribers
24K photos
839 videos
2.12K files
4.78K links
यह चैनल मुख्यतः उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक भर्ती, UPSSSC, PET, लेखपाल तथा VDO आदि परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए है। यहां आपको हर महत्वपूर्ण जानकारी व सामग्री समय समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी
प्राथमिक शिक्षक भर्ती
UPSSSC PET
D El Ed BTC
लेखपाल VDO
Download Telegram
बताइए पहले हरी झंडी मिलेगी या अध्यक्ष ?
😁20👎2👍1
फ्रांसीसी मीडिया के मुताबिक, टेलीग्राम मेसेजिंग ऐप के अबरपति को-फाउंडर और सीईओ पावल डुरोव को शनिवार को पेरिस के पास एक एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। वह प्राइवेट जेट से वहां पहुंचे थे।

बकौल रिपोर्ट्स, मामला टेलीग्राम पर मॉडरेटर की कमी से जुड़ा है और पुलिस का मानना है कि इसी वजह से ऐप पर आपराधिक गतिविधियां बढ़ी हैं।
चयनितों में भी अपने लोग हैं, और जो लोग संघर्ष कर रहे थे उसमे भी अपने लोग हैं, 6800 में भी हैं, भर्ती के इंतजार में बाल सफेद करने वालों में से तो हम हैं ही तो आइए बात करते हैं क्या हुआ है, क्या समाधान हो सकता है!
👍13❤2
उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
Photo
69000 शिक्षक भर्ती


सरकार ने कोर्ट में माना है कि आरक्षण संबंधी प्रावधानों का पालन नही किया गया है या यूं कहें कि आरक्षण घोटाला हुआ है, 6800 नए लोगों की लिस्ट जारी करना इसका साक्षात उदाहरण है जिसको कोर्ट ने रद्द किया।

मेरा मानना है कि सरकार अब वापस कोर्ट तो नही जायेगी क्योंकि हो सकता है कि अब कोर्ट इनको गुनहगार बोल दे और फटकार लगा के भगा दे

अब सरकार के सामने सबसे बड़ा मुद्दा ये है कि जिन लोगों को इस कथित घोटाले के जरिए नौकरी दी गई है उन लोगों के साथ कैसे जुगाड किया जाए कि सांप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे क्योंकि जिन लोगों को गलत तरीके से ही सही नौकरी दी गई है, उसमे उन बेचारों की क्या गलती ? तो अगर उनको नौकरी से निकाला जाए तो उनके साथ भी तो गलत ही होगा न।
👍21💯4
तो अब सरकार क्या कर सकती है ?


पहला तरीका तो है समायोजन

जिन लोगों को निकाला जाए उनका समायोजन किया जाए कुछ पद बढ़ा के। जैसे 10000 पद बढ़ा के उन लोगों को एडजस्ट कर लिया जाए।
हालांकि ये चयनित, अचयनित और भर्ती का इंतजार करने वाले सबके साथ गलत ही है लेकिन न निकाला जाए इसके लिए ये सबसे उपयुक्त सरकारी तरीका समझ आ रहा है।

चयनित लोग इसलिए गुस्सा हो जाएंगे कि हमारी क्या गलती थी जो हमें समायोजित किया जा रहा है।

इसका एक सबसे बड़ा दुष्परिणाम भर्ती का इंतजार करने वालों के लिए ये होगा कि शिक्षक भर्ती फिर अगले 5 10 साल आने से रही क्योंकि जहां पहले से ही छात्र शिक्षक अनुपात एकदम बढ़िया है, कहीं कहीं तो सरप्लस शिक्षक हैं वहां 10000 और शिक्षक रख लेंगे तो नई भर्ती से तो मुक्त ही हो जायेगे ना।
😢11👍8👎2😁2
दूसरा तरीका है नई शिक्षक भर्ती (असल में कुल खाली पदों पर)

सरकार बहादुर अगर अपना अहंकार कुछ देर के लिए त्याग कर जमीनी हकीकत को देखते हुए नई शिक्षक भर्ती निकाल दे तो मेरी समझ से सब खुश हो जाएंगे

जो भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए तो वरदान से कम नही होगा

जिनको निकाले जाने की स्थिति बन रही है उनको भी खुशी हो इसलिए उनके भारांक दिया जा सकता है कुछ अनुभव के आधार पर जैसे शिक्षामित्रों को दिया गया था

आखिरी बार भर्ती 2018 में आई थी, 6 साल हो गए। अगर 10000 शिक्षको को भी हर साल रिटायर माने तो 60000 पद तो किसी भी हाल में भरे ही जा सकते हैं तो अगर इनमे 10000 भी पूर्व चयनित शिक्षक आ गए तो भी 50000 नए लोग भरे जा सकेंगे जो कि अपने आप में पर्याप्त है।

जो पूर्व चयनित लोग इस समाधान से खुश नही होंगे उनका शोर, भर्ती का इंतजार करने वालों के उल्लास के शोर में दब जायेगा।

लेकिन इस समाधान के लिए सबसे बड़ी समस्या है सरकार का अपना अहंकार त्यागना जो कि मुझे नही लगता की संभव है।
💯24👎9👍6
बहरहाल, किसी भी स्थिति में मामला इतना आसान नहीं होगा, कोई न कोई पक्ष कोर्ट जायेगा ही क्योंकि गलत तो दोनो ही है

सही तरीका केवल एक है जिसको कोर्ट सही मानेगी कि जिन भी लोगों को नियमों को ताक पर रख कर रखा गया है उनको निकाल कर उनकी जगह पर नियमानुसार सही लोगों को रखा जाए

जिन लोगों को निकाला जाएगा उसमे उन बेचारों की कोई गलती नही लेकिन सरकारी निकम्मेपन का खमियाजा तो हम आप आम लोगों को ही भुगतना पड़ता रहा है, भुगतना पड़ेगा।
👍1
कुछ बुद्धिमान लोग कह रहे हैं कि सामान्य वर्ग को इतनी सीट दी गई है आरक्षित वर्ग को इतनी फिर भी कम कैसे दी गई है सीट ? अभी और आरक्षित वर्ग के लोगों को कैसे भरा जा सकता है ?

बाबू लोग अगर ये केस इतना सामान्य होता तो सरकार को 6800 लोगों की नई सूची नही जारी करनी पड़ती और ना ही कोर्ट में स्वीकार करना पड़ता कि भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण नियमों का पालन नही किया गया है। सरकार जानती है सच्चाई, इसलिए वो फिर से कोर्ट नही जा रही।
👍12💯4👎2❤1
ये मेरी सीमित समझ में अपने विचार हैं, आप इनसे सहमत हों ये जरूरी नहीं
👍16❤2👎2
परदे के पीछे की कहानी


दरअसल कुछ हैकरों ने इजरायल का खूब खूब सारा संवेदनशील डाटा हैक कर लिया है और उसको टेलीग्राम पर बेचा जा रहा है, फैलाया जा रहा है, कुछ तो फ्री में ही बांट रहे हैं

अब इजरायल सरकार ने टेलीग्राम बंधुओं से कहा कि बंद करवाओ ये सब लेकिन डुरोव भाई अभिव्यक्ति की आजादी का झंडा उठाए हुए थे, तो उनको कोपचे में ले जाया गया है।

देखते हैं कब तक चलता है ये सब
😁16👍4🔥2❤1😍1🤣1
बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अपनी पहली जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है।

रावलपिंडी में खेले गए टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 10 विकेट से हरा दिया है।

गौरतलब है, पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच 23 साल पहले खेला गया था और दोनों देशों के बीच यह 14वां टेस्ट मैच था।
👍11❤1
यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2017 के टॉपर अनुदीप दुरीशेट्टी ने 1126 अंक हासिल किए थे और वह इस परीक्षा के इतिहास में सर्वाधिक अंक लाने वाले परीक्षार्थी हैं।

उनके बाद 2018 के टॉपर कनिष्क कटारिया (1121 अंक), 2016 की टॉपर नंदिनी केआर (1120 अंक), 2021 की टॉपर श्रुति शर्मा (1105 अंक) और 2023 के टॉपर आदित्य श्रीवास्तव (1099 अंक) हैं।
❤8👍7👎1
आईआईटी मद्रास को रिकॉर्ड ₹228 करोड़ का दान करने वाले कृष्णा चिवुकुला इंडो-एमआईएम टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक हैं।

चिवुकुला ने 1968 में आईआईटी बॉम्बे से मेकेनिकल इंजीनियरिंग, आईआईटी मद्रास से 1970 में एरोस्पेस इंजीनियरिंग में एमटेक और 1984 में हार्वर्ड से एमबीए किया था।

वह बेंगलुरु में 2000 छात्रों का मिड-डे मील का खर्च भी उठाते हैं।
👍24🙏1
चलो साक्षात्कार तक तो पहुंचे
👍16🤣2