उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
14.6K subscribers
24.1K photos
839 videos
2.12K files
4.8K links
यह चैनल मुख्यतः उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक भर्ती, UPSSSC, PET, लेखपाल तथा VDO आदि परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए है। यहां आपको हर महत्वपूर्ण जानकारी व सामग्री समय समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी
प्राथमिक शिक्षक भर्ती
UPSSSC PET
D El Ed BTC
लेखपाल VDO
Download Telegram
बीसीसीआई सचिव जय शाह निर्विरोध आईसीसी के चेयरमैन चुने गए हैं।

1 दिसंबर 2024 को 36 साल की उम्र में कार्यभार संभालने के साथ ही वह सबसे कम उम्र के आईसीसी चेयरमैन होंगे।

वह ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे जिन्होंने तीसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला किया है।

शशांक मनोहर आईसीसी के चेयरमैन बनने वाले आखिरी भारतीय थे।
🤣53🔥23👍12👎5❤1
उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
"छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा तेज हवाओं के कारण गिर गई, हवा 45 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से चल रही थी" ◆ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा
सिंधुदुर्ग (महाराष्ट्र) पीडब्ल्यूडी विभाग ने 20-अगस्त को एरिया सिक्योरिटी कोस्टल ऑफिसर को पत्र लिखकर छत्रपति शिवाजी महाराज की 35-फुट ऊंची प्रतिमा के गिरने की आशंका जताई थी जिसके बाद सोमवार को प्रतिमा गिर गई।

पत्र में प्रतिमा में लगे नट बोल्ट खराब होने की जानकारी दी गई थी।

मामले में पीडब्ल्यूडी विभाग ने 2 लोगों पर केस दर्ज कराया है।
🤣38👍7😁1
उत्तर रेलवे ने यूपी में लखनऊ डिविज़न के 8 रेलवे स्टेशनों के नाम बदल दिए हैं।

इनमें कासिमपुर (अब जायेस सिटी स्टेशन), अकबरगंज (अब मां अहोरवा भवानी धाम स्टेशन) और फुरसतगंज (अब तपेश्वरनाथ धाम स्टेशन) शामिल हैं।

इस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "सरकार से आग्रह है कि रेलवे स्टेशनों के सिर्फ नाम नहीं, हालात भी बदलें।"
👍40😁8🤣4👎3❤1💯1
SSC CGL 2024
Tier 1 Exam Schedule (Dates)

12 दिन 36 शिफ्ट नॉर्मलाइजेशन ही नॉर्मलाइजेशन
👍8❤2🔥1
क्या है SIP का 555 फॉर्मूला जो किसी को भी बना सकता है करोड़पति?


SIP का 555 फॉर्मूला 25-वर्ष की उम्र में 30 साल की अवधि के लिए निवेश शुरू करने की वकालत करता है।

इसके तहत सालाना 5% निवेश बढ़ाने पर निवेशक 55-वर्ष की उम्र में समय से पहले रिटायर हो सकते हैं।

मनीकंट्रोल के मुताबिक, ₹5000 के शुरुआती मासिक निवेश पर 55 की उम्र में ₹2.64 करोड़ का फंड बन सकता है।

अगर आप पैसा म्यूचुअल फंड की SIP के जरिए निवेश करते हैं तो 30 साल बाद आपका फंड सिर्फ 1.76 करोड़ रुपये का होगा। 2.76 करोड़ रुपये का फंड तैयार करने के लिए हमें सिप अमाउंट को हर साल 5 फीसदी बढ़ाना होगा। दरअसल, इस कैलकुलेशन में यह अनुमान लगाया गया है कि व्यक्ति की इनकम हर साल कुछ न कुछ बढ़ेगी। इसलिए हर साल सिप अमाउंट 5 फीसदी बढ़ाने में किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी।

🖇️ अधिक जानकारी 📰

किसी ने कहा था अमीर बनना बहुत आसान है, दिक्कत बस ये है कि सबको रातोरात अमीर बनना है
👍26😁8❤1🔥1😍1
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास कार्यक्रम के तहत करीब ₹28,602 करोड़ के निवेश के साथ 12 नए परियोजना प्रस्तावों को मंज़ूरी दे दी है।

ये औद्योगिक शहर खुरपिया (उत्तराखंड), राजपुरा-पटियाला (पंजाब), दिघी (महाराष्ट्र), पलक्कड़ (केरल), आगरा और प्रयागराज (यूपी), गया (बिहार), जहीराबाद (तेलंगाना), ओरवाकल और कोप्पर्थी (आंध्र प्रदेश) और जोधपुर-पाली (राजस्थान) में होंगे।
👍11👎7🔥1😁1
पूर्व ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर ने यूपीएससी द्वारा उन्हें अयोग्य ठहराए जाने के आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है।

खेडकर ने कहा कि चयनित होकर प्रोबेशनर के तौर पर नियुक्ति होने के बाद यूपीएससी के पास अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित करने का अधिकार नहीं होता है।

बकौल खेडकर, उन्होंने अपने दस्तावेज़ों से छेड़छाड़ नहीं की है।
🤣54😁10👍5👎1