उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
14.6K subscribers
24K photos
839 videos
2.12K files
4.78K links
यह चैनल मुख्यतः उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक भर्ती, UPSSSC, PET, लेखपाल तथा VDO आदि परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए है। यहां आपको हर महत्वपूर्ण जानकारी व सामग्री समय समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी
प्राथमिक शिक्षक भर्ती
UPSSSC PET
D El Ed BTC
लेखपाल VDO
Download Telegram
पूर्व ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर ने यूपीएससी द्वारा उन्हें अयोग्य ठहराए जाने के आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है।

खेडकर ने कहा कि चयनित होकर प्रोबेशनर के तौर पर नियुक्ति होने के बाद यूपीएससी के पास अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित करने का अधिकार नहीं होता है।

बकौल खेडकर, उन्होंने अपने दस्तावेज़ों से छेड़छाड़ नहीं की है।
🤣54😁10👍5👎1
राजस्थान हाईकोर्ट से 7 दिन की परोल मिलने के बाद जेल से बाहर निकले आसाराम बापू ने मुंबई के लिए उड़ान भरते समय विमान में एक पुलिसकर्मी को फटकार लगाई जिसका वीडियो सामने आया है।

आसाराम ने पुणे में आयुर्वेदिक इलाज कराने के लिए परोल ली है।

आसाराम नाबालिग से रेप को लेकर उम्रकैद की सज़ा काट रहा है।
🤣40👍4👎3
उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
राजस्थान हाईकोर्ट से 7 दिन की परोल मिलने के बाद जेल से बाहर निकले आसाराम बापू ने मुंबई के लिए उड़ान भरते समय विमान में एक पुलिसकर्मी को फटकार लगाई जिसका वीडियो सामने आया है। आसाराम ने पुणे में आयुर्वेदिक इलाज कराने के लिए परोल ली है। आसाराम नाबालिग से…
नाबालिग से रेप को लेकर उम्रकैद की सज़ा काट रहा आदमी अगर इतने गुरुर में है कि पुलिस वाले को ही डांट दे, तो जरा सोचिए जेल के अंदर किस कदर धौंस होगी इसकी

और हम रेप होने कैंडल मार्च निकालते हैं और रेप का कारण ही खोजते रह जाते हैं
😁31😢10💯7👍3
बिहार कैडर के 1990 बैच के IPS अधिकारी आर एस भाटी को CISF का DG नियुक्त किया गया

उत्तर प्रदेश कैडर के 1990 बैच के IPS अधिकारी दलजीत सिंह चौधरी को BSF का DG नियुक्त किया गया।
👍11🔥1
भारतीय मूल के Kevan Parekh बनेंगे Apple के नए CFO, टिम कुक ने बताया परफेक्ट चॉइस


Apple ने अपनी अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज iPhone 16 की लॉन्च तारीख का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही कंपनी ने ये भी जानकारी दी है कि उनके CFO Luca Maestri ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

लुका की जगह भारतीय मूल के केवन पारेख नए CFO होंगे।
👍15🔥2
बिहार खेल यूनिवर्सिटी के पहले रजिस्ट्रार और कुलपति IAS अधिकारी रजनीकांत होंगे।

पहले VRS फिर पोस्टिंग
👍6
करीब ₹7,300 करोड़ की नेटवर्थ के साथ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 में शामिल हुए अभिनेता शाहरुख खान के बंगले (मन्नत) की कीमत लगभग ₹200 करोड़ है।

पिछले साल उन्होंने ₹10 करोड़ की रोल्स-रॉयस खरीदी थी। उनका दिल्ली में भी एक मकान है।

वह आईपीएल टीम केकेआर के मालिक हैं जिसकी वैल्यू फोर्ब्स ने 2022 में $1.1 बिलियन आंकी थी।
🔥8❤2👍2👎1🤣1