उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
14.6K subscribers
24K photos
839 videos
2.12K files
4.78K links
यह चैनल मुख्यतः उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक भर्ती, UPSSSC, PET, लेखपाल तथा VDO आदि परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए है। यहां आपको हर महत्वपूर्ण जानकारी व सामग्री समय समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी
प्राथमिक शिक्षक भर्ती
UPSSSC PET
D El Ed BTC
लेखपाल VDO
Download Telegram
करीब ₹7,300 करोड़ की नेटवर्थ के साथ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 में शामिल हुए अभिनेता शाहरुख खान के बंगले (मन्नत) की कीमत लगभग ₹200 करोड़ है।

पिछले साल उन्होंने ₹10 करोड़ की रोल्स-रॉयस खरीदी थी। उनका दिल्ली में भी एक मकान है।

वह आईपीएल टीम केकेआर के मालिक हैं जिसकी वैल्यू फोर्ब्स ने 2022 में $1.1 बिलियन आंकी थी।
🔥8❤2👍2👎1🤣1
भारत को उसकी दूसरी परमाणु पनडुब्बी मिल गई है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में गुरुवार को विशाखापत्तनम में एक कार्यक्रम में न्यूक्लियर-पावर्ड बैलिस्टिक मिसाइल सबमरीन 'आईएनएस अरिघात' या एस-3 को भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया।

रक्षा मंत्री ने अरिहंत श्रेणी की इस दूसरी पनडुब्बी को 'राष्ट्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि' बताया है।
👍10❤2🔥1
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर नगर में एक जनसभा के दौरान गुरुवार को कहा कि राज्य में अगले 2 वर्षों में 2 लाख सरकारी नौकरी दी जाएंगी।

उन्होंने आगे कहा, "अगले 2 वर्षों के भीतर उत्तर प्रदेश पुलिस 1 लाख नौजवानों की भर्ती करने जा रही है...इसमें से 20% महिलाओं की भर्ती की जाएगी।"
😁30👎26👍13🤣11❤3🔥1
भारतीय रेलवे के नीले कोच को आईसीएफ जबकि लाल रंग के कोच को एलएचबी कहते हैं।

एल्युमिनियम से बनने के चलते लाल कोच हल्के होते हैं जिन्हें पहली बार 2000 में जर्मनी से आयात किया गया था और अब ये कपूरथला (पंजाब) में बनते हैं।

नीले कोच लोहे के होते हैं जिनका निर्माण 1952 में चेन्नई में शुरू हुआ था।
👍9❤3
अफ़गानिस्तान की ज़किया खुदादादी ने शरणार्थी ओलंपिक टीम के लिए पहला पैरालिंपिक पदक जीता!

25 वर्षीय ने रेपेचेज प्रतियोगिता जीतने के बाद महिलाओं की 44-47 किग्रा ताइक्वांडो में 🥉 जीता।
👍6
भारत में जिस दर से आबादी बढ़ रही है, उससे ज्यादा तेजी से स्टूडेंट आत्महत्या कर रहे हैं.

पिछले 10 साल में 👇

• छात्र आत्महत्या के मामले 50% बढ़े
• छात्राओं के आत्महत्या के मामले 61% बढ़े
😱20😢15👍5😁3
✅ B.Ed. vs B.T.C. Court Case
📍 चयनित B.Ed. डिग्रीधारियों का भविष्य

🔗 मध्य प्रदेश
👍30👎7😢1
देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने लाभांश के तौर पर केंद्र के सरकारी खजाने में ₹3,662.17 करोड़ का योगदान दिया है।

इससे पहले एलआईसी ने इस साल मार्च में केंद्र सरकार को ₹2,441.45 करोड़ का अंतरिम लाभांश दिया था।

गौरतलब है कि एलआईसी में केंद्र सरकार की 96.5% की बहुलांश हिस्सेदारी है।
👍8❤4
पैरालंपिक्स में 2 गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर अवनी लेखरा का जन्म 8 नवंबर 2001 को जयपुर में हुआ था।

2012 में कार दुर्घटना में उन्हें रीढ़ की हड्डी में चोटें आईं थी। पिता द्वारा शूटिंग रेंज में ले जाने के बाद 2015 में उन्होंने शूटिंग शुरू की।

अवनी राजस्थान विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई कर रही हैं।
👍25🔥4❤2
पैरा ऐथलीट प्रीति पाल पैरालंपिक्स के इतिहास में ट्रैक इवेंट में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं।

23-वर्षीय प्रीति ने पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में महिलाओं के 100 मीटर-T35 फाइनल में 14.21 सेकेंड में रेस पूरी कर कांस्य पदक जीता है।

प्रीति का यह पर्सनल बेस्ट प्रदर्शन है और पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में यह भारत का तीसरा पदक है।
🔥20👍6❤1
शूटर मनीष नरवाल ने पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में पी1-मेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 में रजत पदक जीत लिया है।

उन्होंने 234.9 का स्कोर दर्ज कर अपना दूसरा पैरालंपिक मेडल जीता।

टोक्यो पैरालंपिक्स में मनीष ने मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल एसएच1 इवेंट में गोल्ड जीता था।

भारत ने पेरिस पैरालंपिक्स में 2 घंटे के अंतराल में 4 पदक जीते हैं।
❤11👍5