उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
14.6K subscribers
24.1K photos
839 videos
2.12K files
4.8K links
यह चैनल मुख्यतः उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक भर्ती, UPSSSC, PET, लेखपाल तथा VDO आदि परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए है। यहां आपको हर महत्वपूर्ण जानकारी व सामग्री समय समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी
प्राथमिक शिक्षक भर्ती
UPSSSC PET
D El Ed BTC
लेखपाल VDO
Download Telegram
अब तक मन में संतोष रहता था कि रेलवे में काम हुआ हो या न हुआ हो लेकिन रेल मंत्री रीलें बढ़िया बनाते हैं ,

लेकिन आप सबको भारी मन से सूचित करना पड़ रहा है कि रेल मंत्री जी द्वारा बनाई गई रीलें भी असली नहीं हैं और उनमें इस्तेमाल की गई तस्वीरें पेरू रेल से उठाई गई।
🤣28👍5🔥1
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र में पाकिस्तान से पीओके खाली करने को कहा है।

उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच अब केवल एक ही मुद्दा सुलझाया जाना शेष है कि पाकिस्तान अवैध रूप से कब्ज़ाए गए भारतीय क्षेत्र (पीओके) को खाली करे और आतंकवाद से अपने पुराने नाते को छोड़ दे।
🔥26👍6❤2😁2
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र में कहा है, "पाकिस्तान की जीडीपी को केवल कट्टरता के रूप में और...इसके निर्यात को आतंकवाद के रूप में मापा जा सकता है।"

उन्होंने कहा, "आज हम देखते हैं कि दूसरों पर जो बुराइयां लादने की कोशिश की गई...वे उसके अपने समाज को निगल रही हैं...यह केवल कर्म है।"
🔥16👍6❤1
केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एलान किया है कि दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को इस साल के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सिनेमा में मिथुन दा के अभूतपूर्व सफर ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है।

8 अक्टूबर को 70वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह आयोजित होगा।

➡️ दादा साहब फाल्के पुरस्कार


💡भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है, जो किसी व्यक्ति विशेष को भारतीय सिनेमा में उसके आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है।

💡इस पुरस्कार का प्रारम्भ दादा साहब फाल्के के जन्म शताब्दि-वर्ष 1969 से हुआ। उस वर्ष राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार के लिए आयोजित 17वें समारोह में पहली बार यह सम्मान अभिनेत्री देविका रानी को प्रदान किया गया।

💡वर्तमान में इस पुरस्कार में 10 लाख रुपये और स्वर्ण कमल दिये जाते हैं।
👍21❤3