उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
14.6K subscribers
24K photos
839 videos
2.12K files
4.78K links
यह चैनल मुख्यतः उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक भर्ती, UPSSSC, PET, लेखपाल तथा VDO आदि परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए है। यहां आपको हर महत्वपूर्ण जानकारी व सामग्री समय समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी
प्राथमिक शिक्षक भर्ती
UPSSSC PET
D El Ed BTC
लेखपाल VDO
Download Telegram
युद्ध नहीं जिनके जीवन में वह भी बड़े अभागे होंगे
या तो प्रण को तोड़ा होगा या तो रण से भागे होंगे

आप सभी लोग सरकार को मेल करें, ट्वीट करें और जिस तरह विरोध कर पाएं उस तरह नॉर्मलाइजेशन का विरोध करें

#uppsc_oneshift_onedayexam
👍19
अभिनेता अतुल परचुरे का 57 वर्ष की आयु में निधन


हिंदी-मराठी फिल्मों व सीरियल्स में काम कर चुके अतुल को कुछ वर्ष पहले कैंसर होने का पता चला था।

कपिल शर्मा के कॉमेडी शो के कई एपिसोड्स में नज़र आए अतुल ने शाहरुख खान की 'बिल्लू' और अजय देवगन की 'ऑल द बेस्ट' फिल्म में काम किया था।
😢12👍5❤2
The Government of India has decided to expel the following 6 Canadian Diplomats: Stewart Ross Wheeler, Acting High Commissioner, Patrick Hebert, Deputy High Commissioner, Marie Catherine Joly, First Secretary, lan Ross David Trites, First Secretary, Adam James Chuipka, First Secretary, Paula Orjuela, First Secretary. They have been asked to leave India by or before 11:59 PM on Saturday, October 19, 2024: MEA

भारत सरकार ने कनाडा के 6 राजनयिकों को निष्कासित करने का फैसला किया है।

सरकार ने राजनयिकों को 19 अक्टूबर (शनिवार) को रात 11:59 बजे तक या उससे पहले भारत छोड़ने के लिए कहा गया है।

इससे कुछ समय पहले भारत ने कड़ा रुख अपनाते हुए कनाडा से उच्चायुक्त समेत अपने कई राजनयिकों/अधिकारियों को वापस बुलाने का निर्णय लिया था।
👍12🙏2
अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार 2024


🔻14 अक्टूबर, 2024 को अमेरिकी अर्थशास्त्री डारोन ऐसमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स ए. रॉबिन्सन को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है।

🔻संस्थाएं कैसे बनती हैं और समृद्धि को कैसे प्रभावित करती हैं, इस पर अध्ययन के लिए 2024 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया है।

🔻पिछले साल हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर क्लाउडिया गोल्डिन को अर्थशास्त्र में 2023 का नोबेल पुरस्कार दिया गया था।

🔻गौरतलब है कि बैंक ऑफ स्वीडन ने 1968 में नोबेल की स्मृति में इसकी शुरुआत की थी।

🔻इसे हमेशा 10 दिसंबर को नोबेल की पुण्यतिथि पर प्रदान किया जाता है।
👍12❤2😁2