उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
14.6K subscribers
24K photos
839 videos
2.12K files
4.78K links
यह चैनल मुख्यतः उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक भर्ती, UPSSSC, PET, लेखपाल तथा VDO आदि परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए है। यहां आपको हर महत्वपूर्ण जानकारी व सामग्री समय समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी
प्राथमिक शिक्षक भर्ती
UPSSSC PET
D El Ed BTC
लेखपाल VDO
Download Telegram
सीजेआई बनते ही जस्टिस संजीव खन्ना ने तत्काल सुनवाई के नियम में बदलाव करते हुए मंगलवार को कहा कि मुकदमों को तत्काल सूचीबद्ध कराने और सुनवाई के लिए मौखिक उल्लेख की अनुमति नहीं दी जाएगी।

वकीलों को अब इसके लिए अनिवार्य रूप से ईमेल और पत्र के ज़रिए अर्ज़ी देनी होगी और तत्काल सुनवाई के लिए कारण भी बताना होगा।
👍17👎4❤3
देखिए आंदोलन का नतीजा

कछुए की सुस्त प्रजाति वाला अधीनस्थ चयन आयोग एक के बाद एक नोटिस जारी किए जा रहा है, नहीं तो भूल चुके थे ये लोग कि ये सब भी करना होता है।

डर सबको लगता है
👍18❤1🔥1
उधर से :- नॉर्मलाइजेशन पर आपके सभी डॉउट्स दूर किए जाएंगे और आपके जो भी सुझाव हो हमें दीजिए।

इधर से (हूटिंग करते हुए) :- अंदर जाइए, One Shift की नोटिस लाइए
👍12❤2
गुमशुदा अध्यक्ष की तलाश में इलाहाबाद पुलिस
😁62👍3❤2
BPSC TRE 3 किसी कारण से आज बीपीएससी की वेबसाइट पर रोस्टर अपलोड नहीं हो सका,कल रोस्टर अपलोड होगा।फिलहाल जो आयोग को विभाग की तरफ से रोस्टर भेजे गए उसे देख सकते हैं।

6-8 का कल फाइनली वेबसाइट पर जारी होने के बाद क्रॉस चेक कर लें,कुल रिक्तियां कितनी है।
❤1
◾️अभ्यर्थियों से अनुरोध है आप भावी अधिकारी हैं तो आपका जिम्मेदारी बनता है कि प्रशासन को किस तरह से क्या करना होता है आप प्रशासन के खिलाफ नहीं जा सकते हैं कोशिश रहे कि आप ऐसी कोई अनैतिक कार्य न करें कि जिससे प्रशासन को आंदोलन को दबाने का मौका मिले l

◾️ जैसा आंदोलन चला आ रहा है वैसे ही चलने दीजिए ये आप लोगों की जिम्मेदारी है जो भी आंदोलन को अलग तूल देने की कोशिश करे उसे समझाइए या उसको आंदोलन से बाहर का रास्ता दिखाओ l 🙏

आंदोलन शांतिपूर्वक चलाने की जिम्मेदारी आपकी है बड़े संस्थान, बड़े ग्रुप, बड़े चैनल कोई काम आने वाला नहीं है सिर्फ आपका हौसला और आपकी दृढ़ इच्छा ही आपको जीत की राह दिखाएगी l 🙏

गांधी जी की 'अहिंसा का सिद्धांत' की प्रासंगिकता वर्तमान समय में भी कारगर हैं ❤️🙏
👍25❤8😱2💯2
बेरोज़गार-20
__

इतनी परीक्षाएँ देते थे बेरोज़गार
क्या उनका जन्म सिर्फ़ परीक्षाओं के लिए हुआ था
काग़ज़ के बाहर तक की असंख्य परीक्षाएँ
वे किसी से हाथ मिलाते हुए भी हल करते थे
कितने सारे सवाल
जिनके जवाब किसी कुंजी में नहीं थे
जो उत्तर दे सकते थे वही लुटेरे थे उत्तरपुस्तिकाओं के

नौकरियों में भ्रष्टाचार की स्थिति क्या थी
यह बताते भाषा अपने हाथ खड़े कर देती
और फ़र्जी डिग्रियों के बारे में क्या कहना
वह तो हत्यारों के पास भी थीं।

★ पराग पावन

#UPPSC_ROARO_ONESHIFT
#UPPSC
#UPPSC_No_Normalization
👍17❤1
प्रयागराज (यूपी) में पीसीएस प्रारंभिक और आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा एक शिफ्ट में कराने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों का शिक्षाविद विकास दिव्यकीर्ति के दृष्टि आईएएस ने समर्थन किया है।

दृष्टि आईएएस ने कहा, "यह पूरी तरह न्यायसंगत है कि प्रिलिम्स की परीक्षा एक ही पाली में आयोजित हो और विद्यार्थियों को नॉर्मलाइज़ेशन के भय से मुक्ति मिले।"
👍46👎4🤔3❤1