उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
14.6K subscribers
24K photos
839 videos
2.12K files
4.78K links
यह चैनल मुख्यतः उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक भर्ती, UPSSSC, PET, लेखपाल तथा VDO आदि परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए है। यहां आपको हर महत्वपूर्ण जानकारी व सामग्री समय समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी
प्राथमिक शिक्षक भर्ती
UPSSSC PET
D El Ed BTC
लेखपाल VDO
Download Telegram
अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनके पूर्व रक्षा प्रमुख के साथ-साथ हमास के नेता इब्राहिम अल-मसरी के खिलाफ कथित युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
👍6
55वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में WAVES ओटीटी एप्लीकेशन लॉन्च किया है।

यह एक व्यापक, समावेशी और किफायती ओटीटी, जहां उपलब्ध हैं 12+ भाषाएँ, 10+ मनोरंजन शैलियां और 65 लाइव चैन।
👍8
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री Gajendra Singh Shekhawat कल नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में वर्ष 2022 और 2023 के लिए Ustad Bismillah Khan Yuva Puraskar प्रदान करेंगे।

कुल 82 युवा कलाकारों को उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

संगीत नाटक अकादमी ने 2006 में 40 वर्ष तक की आयु के युवा प्रदर्शन कलाकर्मियों के लिए भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के नाम पर UstadBismillahKhan Yuva Puraskar की स्थापना की थी।

युवा पुरस्कार में 25,000 रुपये की नकद राशि, एक पट्टिका और एक अंगवस्त्रम दिया जाता है।
👍7
अर्मेनिया आधिकारिक तौर पर अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 104वाँ पूर्ण सदस्य बन गया है।
👍7
ICC पुरुष टी-20 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रैंकिंग में भारत के Hardik Pandya ऑलराउंडर श्रेणी में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।
❤20👍7😍1
भारतीय सहकारी डेयरी विकास की कहानी पर आधारित भारत की पुरस्कार विजेता फिल्म 'मंथन' को आईसीए कार्यक्रम में प्रदर्शित किया जाएगा।
👍8
सुप्रीम कोर्ट ने केरल हाईकोर्ट के उस फैसले को बरकरार रखा है जिसमें कहा गया था कि किसी शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज होना उसे सरकारी नौकरी ना देने का आधार नहीं हो सकता है।

दरअसल, केरल सरकार ने हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ याचिका दायर की थी जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया।
👍40