उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
14.6K subscribers
24K photos
839 videos
2.12K files
4.78K links
यह चैनल मुख्यतः उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक भर्ती, UPSSSC, PET, लेखपाल तथा VDO आदि परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए है। यहां आपको हर महत्वपूर्ण जानकारी व सामग्री समय समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी
प्राथमिक शिक्षक भर्ती
UPSSSC PET
D El Ed BTC
लेखपाल VDO
Download Telegram
भारतीय सहकारी डेयरी विकास की कहानी पर आधारित भारत की पुरस्कार विजेता फिल्म 'मंथन' को आईसीए कार्यक्रम में प्रदर्शित किया जाएगा।
👍8
सुप्रीम कोर्ट ने केरल हाईकोर्ट के उस फैसले को बरकरार रखा है जिसमें कहा गया था कि किसी शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज होना उसे सरकारी नौकरी ना देने का आधार नहीं हो सकता है।

दरअसल, केरल सरकार ने हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ याचिका दायर की थी जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया।
👍40
महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों की मतगणना के शुरुआती रुझानों में बीजेपी के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन दो तिहाई बहुमत को पार कर गया है।

ताज़ा रुझानों के अनुसार, महायुति गठबंधन 209 सीटों पर आगे है और विपक्षी गठबंधन एमवीए मात्र 68 सीटों पर आगे चल रहा है। 11 सीटों पर अन्य आगे हैं।
👍17👎5❤3
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की नेटवर्थ बढ़कर $348 बिलियन हो गई है और वह यह आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं।

बकौल ब्लूमबर्ग, इस साल अब तक मस्क की नेटवर्थ $119 बिलियन बढ़ी है।

गौरतलब है कि मस्क की नेटवर्थ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स जेफ बेज़ोस की नेटवर्थ से $129 बिलियन अधिक है।
👍8
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों में बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा है, "हमारी हार हुई है।"

उन्होंने कहा, "नतीजे हमारे पक्ष में नहीं आए…हमें सबक मिला है…महायुति को तैयारी का ज़्यादा समय मिला…जिस तरह से चुनावों की तारीख बढ़ाई गई, उसका फायदा महायुति को मिला।"
😁29🤣11👍9😢3