उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
14.6K subscribers
24K photos
839 videos
2.12K files
4.78K links
यह चैनल मुख्यतः उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक भर्ती, UPSSSC, PET, लेखपाल तथा VDO आदि परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए है। यहां आपको हर महत्वपूर्ण जानकारी व सामग्री समय समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी
प्राथमिक शिक्षक भर्ती
UPSSSC PET
D El Ed BTC
लेखपाल VDO
Download Telegram
महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों की मतगणना के शुरुआती रुझानों में बीजेपी के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन दो तिहाई बहुमत को पार कर गया है।

ताज़ा रुझानों के अनुसार, महायुति गठबंधन 209 सीटों पर आगे है और विपक्षी गठबंधन एमवीए मात्र 68 सीटों पर आगे चल रहा है। 11 सीटों पर अन्य आगे हैं।
👍17👎5❤3
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की नेटवर्थ बढ़कर $348 बिलियन हो गई है और वह यह आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं।

बकौल ब्लूमबर्ग, इस साल अब तक मस्क की नेटवर्थ $119 बिलियन बढ़ी है।

गौरतलब है कि मस्क की नेटवर्थ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स जेफ बेज़ोस की नेटवर्थ से $129 बिलियन अधिक है।
👍8
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों में बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा है, "हमारी हार हुई है।"

उन्होंने कहा, "नतीजे हमारे पक्ष में नहीं आए…हमें सबक मिला है…महायुति को तैयारी का ज़्यादा समय मिला…जिस तरह से चुनावों की तारीख बढ़ाई गई, उसका फायदा महायुति को मिला।"
😁29🤣11👍9😢3
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में बहुमत के आंकड़े (145 सीट) को पार कर लिया है।

बीजेपी ने अब तक 77 सीटों पर जीत हासिल की है जबकि महायुति में शामिल शिवसेना ने 37 सीटों और एनसीपी ने 32 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है।
👎25❤9👍6🔥1
उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में बहुमत के आंकड़े (145 सीट) को पार कर लिया है। बीजेपी ने अब तक 77 सीटों पर जीत हासिल की है जबकि महायुति में शामिल शिवसेना ने 37 सीटों और एनसीपी…
विशेषज्ञों के मुताबिक, महायुति की जीत में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) ने अहम भूमिका निभाई है।

बीजेपी ने महाराष्ट्र में 'माधव' फार्मूले पर काम किया है जिसके तहत माली, धनगर और वंजारी जैसे ओबीसी समुदायों को एकजुट करना है।

'माधव' पहचान से मशहूर इन जातियों में अधिकांश लोग किसान हैं।
👍13👎2
ViewPdf (1).pdf
473.7 KB
मुख्य सेविका का डीवी परिणाम जारी

https://upsssc.gov.in/ResultsDire.aspx

2567 पदों के सापेक्ष्य 8337 मुख्य अभ्यर्थी डीवी के लिए शार्टलिस्ट हुए हैं जो लगभग पदों का 3.24 गुना हैं.
❤7👍2
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने 'मुगल बादशाह शाहजहां ने ताजमहल बनाने वाले 20,000 कारीगरों के हाथ कटवा दिए थे' कहानी की सच्चाई बताई है।

एएसआई ने बताया, "सभी कारीगरों को बहुत अच्छी राशि का भुगतान किया था...कि उन्हें अपने पूरे जीवन में काम नहीं करना पड़ा...सभी को ताजमहल के पास ज़मीन (ताजगंज) दी गई थी...उनके वंशज आज भी यहां हैं।"
👎41👍29😁6❤1
झारखंड विधानसभा चुनाव की 81 सीटों का अंतिम परिणाम जारी हो गया है जिसमें 34 सीटों पर जीत के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

चुनाव में बीजेपी को 21, कांग्रेस को 16, आरजेडी को 4, सीपीआई (एमएल) (एल) को 2 और जेडीयू को 1 सीट पर जीत मिली है।
👍21❤4👎3