उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
14.6K subscribers
24K photos
839 videos
2.12K files
4.78K links
यह चैनल मुख्यतः उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक भर्ती, UPSSSC, PET, लेखपाल तथा VDO आदि परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए है। यहां आपको हर महत्वपूर्ण जानकारी व सामग्री समय समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी
प्राथमिक शिक्षक भर्ती
UPSSSC PET
D El Ed BTC
लेखपाल VDO
Download Telegram
कुंभ मेले (पूर्ण कुंभ) का आयोजन हर 12-साल में 1 बार प्रयागराज, हरिद्वार, नासिक और उज्जैन में किया जाता है जबकि अर्ध कुंभ हर 6-साल के अंतराल पर हरिद्वार और प्रयागराज में मनाया जाता है।

जब 12 पूर्ण कुंभ या 144 साल पूरे हो जाते हैं तब महाकुंभ आयोजित किया जाता है। इस साल महाकुंभ प्रयागराज में हो रहा है।
👍29🤣1
उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
कुंभ मेले (पूर्ण कुंभ) का आयोजन हर 12-साल में 1 बार प्रयागराज, हरिद्वार, नासिक और उज्जैन में किया जाता है जबकि अर्ध कुंभ हर 6-साल के अंतराल पर हरिद्वार और प्रयागराज में मनाया जाता है। जब 12 पूर्ण कुंभ या 144 साल पूरे हो जाते हैं तब महाकुंभ आयोजित किया जाता…
सूर्य, चंद्रमा और बृहस्पति की स्थिति को देखकर कुंभ मेले का स्थान तय किया जाता है।


जब सूर्य और चंद्रमा मकर राशि में होते हैं और बृहस्पति वृषभ राशि में होता है, तब कुंभ मेले का आयोजन प्रयागराज में किया जाता है।

जब सूर्य मेष राशि और बृहस्पति कुंभ राशि में होते हैं तो कुंभ मेले का आयोजन हरिद्वार में किया जाता है।

जब सूर्य सिंह राशि और बृहस्पति ग्रह भी सिंह राशि में होते हैं, तो कुंभ मेले का आयोजन उज्जैन में किया जाता है।

जब, सूर्य सिंह राशि और बृहस्पति सिंह या कर्क राशि में होता है, तब कुंभ मेले का आयोजन नाशिक में किया जाता है।
👍31❤3
रिलायंस जियो देश में 5.5जी टेक्नोलॉजी लॉन्च करने वाली पहली कंपनी बन गई है।

जियो ने वनप्लस के साथ मिलकर वनप्लस 13 सीरीज़ के साथ यह टेक्नोलॉजी लॉन्च की है।

वनप्लस 13 सीरीज़ के फोन्स पर यूज़र्स को 5जी की जगह 5जीए आइकन नज़र आएगा और यह ऑटोकनेक्ट हो जाएगा।

इसे 5जी का अपग्रेडेड वर्ज़न कहा जा रहा है।

5जी में स्मार्टफोन एक नेटवर्क सेल पर निर्भर रहता है जबकि 5.5जी में एक समय पर कई नेटवर्क सेल से कनेक्टेड रहता है जिससे बेहतर स्पीड और कवरेज मिलता है। इसकी स्पीड 5जी के मुकाबले 5 गुना अधिक होती है।
❤7👍7🤣3👎2
हेनली पासपोर्ट इंडेक्स के मुताबिक, 2025 में दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट सिंगापुर का है जिसके नागरिक बगैर वीज़ा 195 देशों की यात्रा कर सकते हैं।

इसमें जापान दूसरे और फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, इटली, दक्षिण कोरिया व स्पेन तीसरे स्थान पर हैं।

इसमें भारतीय पासपोर्ट 85वें स्थान पर है जिसके नागरिक बिना वीज़ा 57 देशों की यात्रा कर सकते हैं।
👍9💯2🔥1
उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
हेनली पासपोर्ट इंडेक्स के मुताबिक, 2025 में दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट सिंगापुर का है जिसके नागरिक बगैर वीज़ा 195 देशों की यात्रा कर सकते हैं। इसमें जापान दूसरे और फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, इटली, दक्षिण कोरिया व स्पेन तीसरे स्थान पर हैं। इसमें भारतीय…
हेनली पासपोर्ट इंडेक्स के मुताबिक, 2025 में दुनिया का सबसे कमज़ोर पासपोर्ट अफगानिस्तान का है जिसके नागरिक बगैर वीज़ा सिर्फ 26 देशों की यात्रा कर सकते हैं।

इस सूची में अफगानिस्तान के बाद सबसे कमज़ोर पासपोर्ट के मामले में सीरिया, इराक, यमन, पाकिस्तान, सोमालिया, नेपाल, फिलिस्तीन, लीबिया और बांग्लादेश का स्थान है।

दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट सिंगापुर का है।
👍8👎2🔥2
11 साल से आधारकार्ड और KYC में ऐसा उलझा रखा है..
जैसे की हर नागरिक ने सिर्फ आधारकार्ड और KYC के लिए ही जन्म लिया हो।
🤣93👍9😁6😱1