उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
14.6K subscribers
24K photos
839 videos
2.12K files
4.78K links
यह चैनल मुख्यतः उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक भर्ती, UPSSSC, PET, लेखपाल तथा VDO आदि परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए है। यहां आपको हर महत्वपूर्ण जानकारी व सामग्री समय समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी
प्राथमिक शिक्षक भर्ती
UPSSSC PET
D El Ed BTC
लेखपाल VDO
Download Telegram
इसरो ने अंतरिक्ष में 2 SpaDeX सैटेलाइट्स SDX01 (चेज़र) और SDX02 (टार्गेट) की डॉकिंग (उपग्रहों को जोड़ना) प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर दी है।

इसके साथ ही भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन गया है।

इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन ने ही अंतरिक्ष में डॉकिंग प्रक्रिया पूरी की है।

गौरतलब है, SpaDeX मिशन 30 दिसंबर को लॉन्च हुआ था।
❤8👍3🔥2
अंग्रेज़ों ने 1800 के दशक में प्रयागराज पर कब्ज़ा किया और ईस्ट इंडिया कंपनी ने कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से ₹1 'कुंभ कर' लेना शुरू कर दिया।

यह टैक्स संगम में स्नान करने के लिए था। उस समय औसत भारतीय की सैलरी ₹10 भी नहीं थी।

1870 में अंग्रेज़ों ने कुंभ में बार्बर-सेंटर से ₹42,000 टैक्स वसूला था।
👎14👍1
रॉयटर्स के मुताबिक, इज़रायल और हमास ने गाज़ा में युद्ध रोकने और इज़रायली बंधकों को फिलिस्तीनी कैदियों के बदले रिहा करने के समझौते पर सहमति जताई है।

यह समझौता मिस्र और कतर के मध्यस्थों द्वारा अमेरिका के समर्थन से महीनों तक चली बातचीत का नतीजा है।

अक्टूबर-2023 में हमास के हमले के बाद इज़रायल ने गाज़ा पर हमला किया था।
👍2❤1
दक्षिण अफ्रीका के कालाहारी रेगिस्तान में रहने वाली बुशमेन जनजाति दुनिया की सबसे पुरानी जनजातियों में से एक है।

भारत में अंडमान व निकोबार के सेंटीनल द्वीप की जारवा जनजाति करीब 60,000 साल पुरानी जीवित जनजाति है।

पापुआ न्यू गिनी की असारो मडमेन जनजाति, उत्तरी तंज़ानिया की हद्ज़ा और केन्या की मसाई जनजाति सबसे पुरानी जीवित जनजातियों में शामिल हैं।
👍12
BPSC सभी TRE 3 के अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि आप पुनः सभी वॉटरमार्क डॉक्युमनेंट को लॉगिन करके डाउनलोड कर लीजिये।

रजिस्ट्रेशन नम्बर के साथ वॉटरमार्क आ गया है।

LINK
- Click Here
👍7❤2
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग को मंज़ूरी दे दी है।"

उन्होंने बताया, "2016 में 7वां वेतन आयोग शुरू हुआ था जो 2026 तक चलना है।"

गौरतलब है कि देश में 1947 से अब तक 7 वेतन आयोग लागू हुए हैं।
👍13🔥3❤1