उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
14.6K subscribers
24.1K photos
839 videos
2.12K files
4.8K links
यह चैनल मुख्यतः उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक भर्ती, UPSSSC, PET, लेखपाल तथा VDO आदि परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए है। यहां आपको हर महत्वपूर्ण जानकारी व सामग्री समय समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी
प्राथमिक शिक्षक भर्ती
UPSSSC PET
D El Ed BTC
लेखपाल VDO
Download Telegram
बिहार कैबिनेट ने गया शहर के पौराणिक, ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के मद्देनज़र उसका नाम बदलकर 'गया जी' करने को मंज़ूरी प्रदान की है।

प्रदेश कैबिनेट ने शुक्रवार को कुल 69 प्रस्तावों को स्वीकृति दी।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने X पर लिखा, "अब गया को मैं ही नहीं पूरी दुनिया 'गया जी' कहेगी। धन्यवाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी।"
😁13💯7👍3
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को विज्ञान भवन (नई दिल्ली) में जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य को ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया।

स्वामी रामभद्राचार्य को साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए 58वां ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला है।

राष्ट्रपति ने कहा, "आपने शारीरिक दृष्टि से बाधित होने के बावजूद...अपनी अंतर्दृष्टि, बल्कि दिव्यदृष्टि से साहित्य और समाज की असाधारण सेवा की है।"
❤21👎14😁7👍5
ARO टाइपिंग में अब Kruti Dev के साथ मंगल इनस्क्रिप्ट फॉन्ट का भी विकल्प
👍7❤2😁1
🔳 खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 (7वाँ संस्करण):

▪️ सात स्वर्ण समेत कुल 36 पदकों के साथ बिहार 15वें स्थान पर रहा।
▪️पहला स्थान: महाराष्ट्र (158)
▪️दूसरा स्थान: हरियाणा (117)
▪️तीसरा स्थान: राजस्थान (60)
▪️सातवां स्थान : उत्तर प्रदेश
▪️खेलो इंडिया यूथ गेम्स में यूपी ने जीते 52 पदक

🔘 परीक्षा बिंदु

▪️इनकी शुरुआत वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी।
▪️प्रारंभ में ये खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के नाम से जाने गए थे।
▪️वर्ष 2019 में इनका नाम बदलकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स कर दिया गयाI 
▪️इनके पिछले 6 संस्करण आयोजित-
दिल्ली, पुणे, गुवाहाटी, पंचकुला भोपाल और तमिलनाडु

👍10❤8🔥1