उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
14.6K subscribers
24K photos
839 videos
2.11K files
4.77K links
यह चैनल मुख्यतः उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक भर्ती, UPSSSC, PET, लेखपाल तथा VDO आदि परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए है। यहां आपको हर महत्वपूर्ण जानकारी व सामग्री समय समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी
प्राथमिक शिक्षक भर्ती
UPSSSC PET
D El Ed BTC
लेखपाल VDO
Download Telegram
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज 'चिनाब ब्रिज' का उद्घाटन किया।

यह ब्रिज भारतीय रेलवे की उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना का हिस्सा है।

गौरतलब है कि इस पुल के शुरू होने से कश्मीर पहली बार रेल मार्ग के ज़रिए देश के बाकी हिस्सों से जुड़ गया है।
❤13💯2
उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
Photo
आईआईटी हैदराबाद और इसरो ने मिलकर पेश की DIGI PIN तकनीक, पारंपरिक पिन कोड से बेहतर

आईआईटी हैदराबाद और इसरो के नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर ने मिलकर एक नई तकनीक विकसित की है, जिसे DigiPin कहा जा रहा है। यह तकनीक भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा शुरू की गई है और इसे पारंपरिक 6 अंकों वाले पिन कोड से कहीं ज्यादा सटीक बताया जा रहा है।

DigiPin एक 10 अंकों का अल्फा-न्यूमेरिक कोड है, जो किसी खास भवन या स्थान की सटीक पहचान करने में मदद करता है। जहां एक सामान्य पिन कोड एक पूरे क्षेत्र को दर्शाता है, वहीं DigiPin एक-एक इमारत को दर्शाता है। यह तकनीक खासकर गांवों और उन इलाकों के लिए बेहद उपयोगी है, जहां स्पष्ट पते नहीं होते।

पूरे देश को 4x4 मीटर की ग्रिड्स में बांटकर प्रत्येक ग्रिड को अक्षांश और देशांश (latitude & longitude) के आधार पर एक यूनिक कोड दिया गया है। DigiPin को ऑनलाइन ई-कॉमर्स कंपनियों जैसे फ्लिपकार्ट, अमेजन आदि के साथ साझा किया जा सकता है। यह एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं को दूर-दराज के क्षेत्रों में सटीक स्थान तक पहुंचाने में सहायता करेगा।

डाक विभाग द्वारा विकसित DigiPin प्लेटफॉर्म के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने घर, कार्यालय या संस्थान के लिए यह कोड प्राप्त कर सकता है। मोबाइल स्क्रीन पर इच्छित स्थान पर टैप करते ही संबंधित DigiPin दिखाई देता है, जिसे सामान्य पते के साथ अतिरिक्त डिजिटल एड्रेस के रूप में जोड़ा जा सकता है। यह ऑफलाइन भी उपयोग किया जा सकता है और इसका उद्देश्य पारंपरिक पते को बदलना नहीं, बल्कि उसे और सटीक बनाना है।
❤13👍5👎2
आयोग की नीति के अनुसार, SSC अपने द्वारा आयोजित परीक्षाओं के संबंध में प्रतीक्षा सूची/आरक्षित सूची नहीं रखता है।

👉 हालाँकि, आयोग ने पाया है कि अंतिम परिणाम के बाद, दस्तावेज़ सत्यापन के बाद कुछ रिक्तियाँ खाली रह जाती हैं इसलिए, सभी अधिसूचित रिक्तियों को अधिकतम तक भरने के प्रयास में, आयोग दस्तावेज़ सत्यापन के बाद रिपोर्ट की गई रिक्तियों को विस्तारित कट ऑफ के माध्यम से भरने के लिए एकल दौर के पद आवंटन स्लाइडिंग की योजना शुरू करने पर विचार कर रहा है। इस स्लाइडिंग योजना का कार्यान्वयन भारत सरकार की स्वीकृति के अधीन है और यदि स्वीकृति मिलती है, तो इसके कार्यान्वयन की पूरी रूपरेखा आयोग द्वारा अपनी वेबसाइट पर अधिसूचित की जाएगी।
❤6
"उप्र शिक्षा चयन आयोग को भंग करके उसके सभी सदस्यों से जो धनराशि इतने सालों में उन पर खर्च की गयी है, उसकी वसूली हो। वेतन और भत्ते काम करने के दिये जाते हैं, आराम करने के नहीं।"

#
97000_प्राथमिक_शिक्षक_भर्ती
#
डीएलएड
#
डीएलएड_शिक्षक_भर्ती
👍81🤣17❤7👎3
बीबीसी दिनभर
🎙️ बीबीसी दिनभर 🎵
📅 06.06.2025

✅ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दुनिया के सबसे अमीर शख़्स एलन मस्क ने एक-दूसरे पर लगाए कई आरोप

☞ Join ⏩ @Lucent_GK ☜
❤5👎1
G7 समिट में शामिल होंगे पीएम मोदी, कनाडा के प्रधानमंत्री ने फोन कर दिया न्योता
🤣35❤7👍6🔥3