उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
14.6K subscribers
24.1K photos
839 videos
2.12K files
4.8K links
यह चैनल मुख्यतः उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक भर्ती, UPSSSC, PET, लेखपाल तथा VDO आदि परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए है। यहां आपको हर महत्वपूर्ण जानकारी व सामग्री समय समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी
प्राथमिक शिक्षक भर्ती
UPSSSC PET
D El Ed BTC
लेखपाल VDO
Download Telegram
✅ समलैंगिक विवाह की अनुमति देने वाला एस्टोनिया पहला केंद्रीय यूरोपीय राष्ट्र बना.
👍7❤1😢1
✅ आचार्य गोपी को प्रथम प्रो. जयशंकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.
👍8
अगले साल से रात में AC चलाने पर अधिक बिजली बिल देना होगा। केंद्र सरकार ने नए बिजली टैरिफ़ सिस्टम को मंज़ूरी दे दी है।
तो कमर कस लीजिये!

'कुछ लोग' कहेंगे कि दिन वाली बिजली तो सस्ती होगी न!
यह मूर्ख बनाने का उपक्रम है।
देश की बड़ी आबादी दिन में ऑफिस में, ट्रैफिक में होती है।
😢5😁2🔥1
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ को देश के पहले आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस शहर के रूप में विकसित करने की घोषणा की है।
😁7👍5
वाराणसी की सड़कों और मोहल्लों के नाम बदले जाएंगे, योगी सरकार ने लिया फ़ैसला

◆ नई सड़क-गिरिजाघर मार्ग का नाम अब उस्ताद बिस्मिल्लाह खां रखा जाएगा

◆ फातमान रोड का सरदार पटेल और मकबूल आलम रोड का
नाम बिराह गायक पद्मश्री हीरालाल यादव के नाम पर होगा

सबकी अपनी अपनी प्राथमिकताएं हैं
😁3👍1
2023 मे तो नहीं आना है अब

24 25 मे देखी जाएगी शायद तब तक अनुपात बिगड़े 🤷‍♂
😢6👍1💯1
ये हाल है प्राइवेट नौकरी के
या शायद इससे भी बुरे
👍3💯2🔥1
Wagner Group says Putin made the 'wrong choice' and soon Russia will have a 'new president'
🤔5👍4😢1
उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
Wagner Group says Putin made the 'wrong choice' and soon Russia will have a 'new president'
रुस में बग़ावत

रुस के मिशनरी लड़ाकों के ग्रुप ने मॉस्को की सैन्य सत्ता के खिलाफ विद्रोह का ऐलान किया,पुतिन ने वागनर ग्रुप के नेता येवगेनी प्रिगोजिन की गिरफ्तारी का आदेश दिया,

वागनर ग्रुप के नेता प्रिगोजिन ने एलान किया है कि उनके लड़ाके यूक्रेन से सीमा पारकर रूस में दाखिल हो चुके हैं. वे रोस्तोव-ओन-दोन की तरफ बढ़ रहे हैं.
प्रिगोजिन के मुताबिक वे रूसी सेना को चुनौती देने के लिए लगातार आगे बढ़ने को तैयार हैं. जो भी उनके रास्ते में आएगा उसे बर्बाद कर देंगे..

सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आ रहे हैं जिनमें सैनिक और टैंक शहर के भीतर घूमते दिखाई दे रहे हैं. अभी यह पता नहीं चल सका है कि टैंक और सैनिक रूसी सेना के नियंत्रण में हैं या वागनर ग्रुप के !!
👍6😢1
रूस के सैन्य नेतृत्व को उखाड़ फेंकने की धमकी देने वाला वैगनर ग्रुप एक प्राइवेट आर्मी कंपनी और भाड़े के सैनिकों का नेटवर्क है।

वैगनर को पहली बार 2014 में पहचान मिली जब वह यूक्रेन में रूस समर्थक अलगाववादी ताकतों का समर्थन कर रहा था। उस समय वह सीक्रेट ऑर्गेनाइज़ेशन था जो अधिकतर अफ्रीका और मिडल ईस्ट में सक्रिय था।
👍5😱1
क्या है वैगनर समूह

इसे आधिकारिक रूप से PMC वैगनर के तौर पर जाना जाता है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, हजारों लड़ाकों वाला यह एक निजी सैन्य संगठन है जो रूस के राष्ट्रपति की मदद के लिए मैदान में उतरता है।

पूर्व रूसी अधिकारी दिमित्री उतकिन, प्रिगोझिन ने वैगनर ग्रुप की शुरुआत की थी। यह पहली बार साल 2014 में चर्चा में आया था।
👍5😱1
विद्रोह की वजह समझिए 👇🏻

खास बात है कि शुरुआत में यह एक गुप्त संगठन था, जिसके सदस्य रूस के दिग्गज सैनिक थे। 2015 के बाद से यह सीरिया, लीबिया, अफ्रीका और मध्य पूर्व में सक्रिय रहा। सेंट्रल अफ्रिकन रिपब्लिक की तरफ से हीरों की रक्षा के लिए वैगनर ग्रुप को बुलाया गया था।

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस समूह के 50 हजार से ज्यादा सदस्य यूक्रेन में हैं। साथ ही यह यूक्रेन में जारी रूसी अभियान का भी बड़ा हिस्सा है। पड़ोसी के खिलाफ जारी युद्ध में सैनिकों की कमी आने के बाद वैगनर ग्रुप ने भर्ती अभियान भी चलाया था।

खबर है कि यूक्रेन के खिलाफ जंग वैगनर ग्रुप के कई सदस्यों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद वह रूस के सैन्य नेतृत्व के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि रूस की सेना जंग में सक्षम नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनके सैनिकों को हथियार भी मुहैया नहीं कराए जा रहे हैं। उन्होंने वीडियो जारी कर रूस के सैन्य नेतृत्व को जमकर भला बुरा कहा था।
👍4😱1
कौन हैं प्रिगोझिन

कभी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का 'शेफ' कहे जाने वाले प्रिगोझिन ने अपने ही देश को चिंता में डाल दिया है। प्रिगोझिन की चेतावनी के बाद से ही मॉस्को में दंगा रोधी पुलिस और नेशनल गार्ड की तैनाती हो चुकी है। साथ ही वैगनर ग्रुप चीफ ने जनता से 'सच्चाई के मार्च' में शामिल होने की भी अपील की है।

सोवियत संघ के अंतिम दिनों में प्रिगोझिन ने करीब 10 साल जेल में गुजारे। इसके बाद उन्होंने हॉट डॉग स्टैंड की शुरुआत की और बड़े रेस्त्रां तक का सफर तय किया। यहीं से पुतिन की नजर उनपर पड़ी। साल 2011 में दिए एक इंटरव्यू के दौरान प्रिगोझिन ने बताया था, 'व्लादिमीर पुतिन ने देखा कि कैसे मैंने एक कियोस्क से बड़ा बिजनेस खड़ा किया। उन्होंने देखा कि मुझे सम्मानित मेहमानों को खाना सर्व करने में परेशानी नहीं होती।'

बैंक के लोन की मदद से बनी प्रिगोझिन की फैक्ट्री शुरू कराने में साल 2010 में पुतिन ने मदद की थी। मॉस्को में ही उनकी कंपनी कॉनकोर्ड को स्कूलों में लंच मुहैया कराने के लिए लाखों डॉलर के कॉन्ट्रैक्ट मिल चुके हैं। साल 2017 में एलेक्सी नवेलनी की तरफ से प्रिगोझिन पर कानून तोड़ने के आरोप लगाए गए थे।
👍6🤔1