उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
14.6K subscribers
24.1K photos
839 videos
2.12K files
4.8K links
यह चैनल मुख्यतः उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक भर्ती, UPSSSC, PET, लेखपाल तथा VDO आदि परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए है। यहां आपको हर महत्वपूर्ण जानकारी व सामग्री समय समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी
प्राथमिक शिक्षक भर्ती
UPSSSC PET
D El Ed BTC
लेखपाल VDO
Download Telegram
Kerala becomes the first state to pass a resolution against UCC
👍3😁2🔥1😢1
हो सकता है इसीलिए सब हाथ पे हाथ धरे बैठे हुए हैं
😁4🔥1
✅ अंतर-सेवा संगठन (कमान, नियंत्रण और अनुशासन) विधेयक, 2023

👉🏻 ताकि नामित सैन्य कमांडरों, चाहे वे किसी भी सेवा से संबंधित हों, को सैनिकों का कार्यभार संभालने और अनुशासन लागू करने का अधिकार दिया जा सके।

👉🏻 इसके अनुसार सभी संसाधन और सैन्यकर्मी भारतीय थल सेना, नौसेना और भारतीय वायु सेना के एक एकल 3-स्टार रैंक वाले जनरल के परिचालन नियंत्रण में होंगे।

⏩ केंद्र सरकार एक अंतर-सेवा संगठन का गठन कर सकती है, जिसमें एक संयुक्त सेवा कमान शामिल हो सकती है। किसी अंतर-सेवा संगठन का कमांडर-इन-चीफ या ऑफिसर-इन-कमांड ऐसे अंतर-सेवा संगठन का प्रमुख होगा।

☞ Join ⏩ @Lucent_GK ☜
उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
✅ अंतर-सेवा संगठन (कमान, नियंत्रण और अनुशासन) विधेयक, 2023 👉🏻 ताकि नामित सैन्य कमांडरों, चाहे वे किसी भी सेवा से संबंधित हों, को सैनिकों का कार्यभार संभालने और अनुशासन लागू करने का अधिकार दिया जा सके। 👉🏻 इसके अनुसार सभी संसाधन और सैन्यकर्मी भारतीय थल सेना…
📌 भारतीय सशस्त्र बलों की वर्तमान व्यवस्था:

⏩ वर्तमान में संबंधित सेवाओं के सैनिक संसद के विभिन्न अधिनियमों द्वारा शासित होते हैं जो 1957 का नौसेना अधिनियम, 1950 का वायु सेना अधिनियम और 1950 का थल सेना अधिनियम हैं।

⏩ वर्तमान संयुक्त सेवा व्यवस्था में नौसेना अधिकारी की कमान वाले सैनिक को किसी भी अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिये उसकी मूल इकाई में वापस भेजना होगा। नौसेना अधिकारी के पास ऐसे सैनिक के संबंध में प्रशासनिक शक्तियाँ नहीं हैं।

⏩ भारतीय सशस्त्र बलों के पास वर्तमान में 17 कमान/कमांड हैं। थल सेना और वायु सेना प्रत्येक में 7 और नौसेना के पास 3 कमांड हैं।
👉🏻 प्रत्येक कमांड का नेतृत्व एक 4-स्टार रैंक का सैन्य अधिकारी करता है।

⏩ अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक संयुक्त कमान है जो भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पोर्ट ब्लेयर में स्थित भारतीय सशस्त्र बलों की पहली त्रि-सेवा थियेटर कमान है।

⏩ अन्य त्रि-सेवा कमान जैसे कि सामरिक बल कमान (SFC), देश की परमाणु संपत्ति के वितरण और परिचालन नियंत्रण की देखभाल करती है।
कुछ त्रि-सेवा संगठन भी हैं जैसे- रक्षा खुफिया एजेंसी, रक्षा साइबर एजेंसी, रक्षा अंतरिक्ष एजेंसी आदि।

📌 चीन द्वारा अपने सशस्त्र बलों का संचालन:

⏩ वर्ष 2016 में चीन ने आक्रामक क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिये अपनी 2.3 मिलियन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी को पाँच थिएटर कमांड में पुनर्गठित किया।

⏩ इसका वेस्टर्न थिएटर कमांड पूर्वी लद्दाख से अरुणाचल प्रदेश तक 3,488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा की देख-रेख करता है।

☞ Join ⏩ @Lucent_GK ☜
👍1
✅ भारतीय प्रबंध संस्थान (संशोधन) विधेयक, 2023

👉🏻 विधेयक का उद्देश्य 2017 के अधिनियम में आईआईएम को सौंपी गई कुछ शक्तियों को रद्द करना है, साथ ही कुछ नए प्रावधान प्रख्यापित करना है जिसमें आईआईएम की प्रबंधन जवाबदेही राष्ट्रपति को सौंपने की मांग की गई है, जो एक विजिटर होंगे और उनके पास उनके कामकाज का ऑडिट करने, निदेशकों को हटाने और चयन समिति में एक सदस्य को नामित करने की शक्तियां होंगी।

⏩ 2017 के अधिनियम में महतवपूर्ण नियुक्तियों और निर्णयों को लेने का अधिकार, आईआईएम के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के पास था। वहीँ भारतीय प्रबंध संस्थान (संशोधन) विधेयक, 2023 के अनुसार, भारत के राष्ट्रपति प्रत्येक संस्थान के विजिटर होंगे।

☞ Join ⏩ @Lucent_GK ☜
✅ दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन (संशोधन) विधेयक, 2023
👉🏻 यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में ग्रुप-A अधिकारियों के स्थानांतरण और उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिये एक राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण (National Capital Civil Service Authority- NCCSA) स्थापित करने का ध्येय रखता है।

⏩ यह अध्यादेश तब लाया गया है जब सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिल्ली में पुलिस, लोक व्यवस्था और भूमि मामलों को छोड़कर सभी सेवाओं का नियंत्रण निर्वाचित सरकार को सौंपने का निर्णय दिया गया था।

⏩ इस बिल के तहत दिल्ली में सरकारी अफसरों के ट्रांसफर व पोस्टिंग को लेकर अंतिम निर्णय लेने का आखिरी अधिकार उप-राज्यपाल के पास होगा।

☞ Join ⏩ @Lucent_GK ☜
👍6😁2
उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
✅ दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन (संशोधन) विधेयक, 2023 👉🏻 यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में ग्रुप-A अधिकारियों के स्थानांतरण और उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिये एक राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण (National Capital Civil Service…
🌀 प्राधिकरण की संरचना

👉🏻 सिविल सेवा के भीतर प्रशासनिक दक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण की स्थापना की गई है। इस प्राधिकरण की अध्यक्षता राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री द्वारा की जाती है।

⏩ अध्यक्ष की सहायता मुख्य सचिव और प्रधान गृह सचिव करते हैं, जो सामूहिक रूप से सदस्य सचिव के रूप में कार्य करते हैं।

☞ Join ⏩ @Lucent_GK ☜
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
"दिल्ली के मुख्यमंत्री के ऊपर 2 सचिव बैठेंगे, 2 सचिव के ऊपर सुपर सीएम LG और सुपर सीएम के ऊपर सुपर बॉस गृहमंत्री"

- कांग्रेस सांसद डॉ A M सिंघवी सदन में
😁7🙏2
उत्तर प्रदेश परीक्षा | शिक्षक भर्ती UPSSSC PET लेखपाल VDO | UPSC
🌀 प्राधिकरण की संरचना 👉🏻 सिविल सेवा के भीतर प्रशासनिक दक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण की स्थापना की गई है। इस प्राधिकरण की अध्यक्षता राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री द्वारा की जाती है।…
⏩ सरकार के मंत्री का कोई फैसला अगर सचिव को नियमानुसार नहीं लगता है तो वह आपत्ति जताकर उस बारे में मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री और एलजी को रिपोर्ट भेज सकते हैं या उस फाइल को रोक सकते हैं। इसी तरह नए फैसले के बाद दिल्ली विधानसभा सत्र बुलाने के लिए भी अब एलजी से मंजूरी लेनी होगी।

👉🏻 सरकार को अपने सभी फैसले के लिए एलजी से मंजूरी लेना अनिवार्य होगा।
😢4😁3🔥2👍1
📌 UPSC सिविल सेवा परीक्षा के विगत वर्ष के प्रश्न
👍3🤔1
Bihar STET 2023 notification.pdf
2.7 MB
✅ Bihar State Teacher Eligibility STET Examination 2023

🗓 Application : 09/08/2023
🗓 Last Date : 23/08/2023

☞ Join ⏩ @Lucent_GK ☜
🔥2😢1
✅ B.Ed. vs B.T.C. Court Case

🗓 अगली तारीख 29 अगस्त
(पहले 11 थी)
😢8👍3😁3