ऐतिहासिक मंदिर और उनकी कथा
1.89K subscribers
1K photos
408 videos
200 files
325 links
हमारी संस्कृति हमारा अभिमान

*इस चैनल मे हमारे मंदिरों की कथा के आडियो विडियो और हमारी सभ्यता से जुड़ी जगह का प्रसारण किया जाता है*

किसी और को इस ग्रुप में जोड़ने के लिये उन्हें ये लिंक दे

https://t.me/joinchat/AAAAAFTKJrx50fB1EhTzeg
Download Telegram
श्री मदनमोहन जू की जय हो 🙏🌹
#जलमहल, जयपुर, राजस्थान, भारत 🇮🇳

चलिए आज हम आपको इसी शानदार जलीय स्मारक के बारे में कुछ दिलचस्प तथ्यों से रूबरू कराते हैं।

1. जल महल का निर्माण राजपूत वास्तुकला शैलियों को मिला कर किया गया था। यह पूरी रचना लाल बलुई पत्थर से बनी है।

2. भारत के अन्य जलीय महल की तरह जल महल किसी द्वीप पर नहीं बना है।

3. इस ईमारत के पाँच में से चार मंज़िलें झील के पानी में जल मग्न हैं। सिर्फ 1 मँज़िल ही पानी के ऊपर नज़र आता है।

4. माना जाता है कि जल महल का निर्माण सूखे के समय हुआ था। इसलिए इस महल का निर्माण सामान्य स्थिति में हुआ था। जब यह पहली बार बनकर तैयार हुआ था तब इस पूरी रचना को साफ़ देखा जा सकता था।

5. यह थोड़े अचम्भे की बात है, पर महल के अंदर किसी भी कोने से पानी का रिसाव नहीं होता। महल का निर्माण काफी मज़बूत पत्थरों से और इसकी दीवारों को काफी मोटा बनाया गया है जिससे कि इसके अंदर पानी का रिसाव न हो।

©
गोपाचल पर्वत, एक अद्धितीय ऐतिहासिक धरोहर:- गोपाचल पर्वत ग्वालियर में स्थित है। ग्वालियर का प्रसिद्ध किला भी इसी पर्वत पर स्थित है। इस पर्वत पर हजारों जैन मूर्तियां हैं जो ई. 1398-1536 के मध्य पर्वत को तराश कर बनाई गई हैं। विश्व की सबसे विशाल 42 फुट ऊंची पार्श्वनाथ भगवान की पद्मासन मूर्ति अपने अतिशय से पूर्ण है एवं जैन समाज के परम श्रद्धा का केंद्र है। पर्वत ओर 26 जिनालय और त्रिकाल चौबीसी एवं 2 जिनालय तलहटी में हैं। ऐसे गोपाचल पर्वत के दर्शन अद्धितीय हैं फिर भी इस धरोहर पर न तो जैन समाज का विशेष ध्यान गया है और न ही सरकार ने इसके मूल्य को समझा है।
*#भव्यभारत #दिव्यभारत*
कश्यप ऋषि की पावन भूमि में 4500 वर्ष से अपने गौरवशाली अतीत को देखता ज्यतेश्वर शंकराचार्य मंदिर,,
श्रीनगर (जम्मू कश्मीर)
*हिन्दू जागृति समिति*🚩✊🏻

*✍🏻क्रमांक संख्या०७✍🏻*

*भारत को जानो*

*भगवान शिव ने 26 चेहरे और 52 हाथ मंदिर के टॉवर सुचेन्द्रम तमिलनाडु पर*

सुचिंद्रम थानुमलयन मंदिर:
सुचिन्द्रम में कन्याकुमारी से 13 किलोमीटर की दूरी पर सुचिन्द्रम थुनामलयन मंदिर स्थित है। इसे स्टैनुमलयन मंदिर के रूप में भी जाना जाता है, जिसमें "स्तानू" भगवान शिव, "मल" और "अयन" भगवान विष्णु और भगवान ब्रह्मा का प्रतिनिधित्व करता है।

इस तरह के मंदिर

इसलिए शैव [भगवान शिव के अनुयायी] और वैष्णव [भगवान विष्णु के अनुयायी] दोनों के लिए इसका बहुत महत्व है। यह भारत के बहुत कम मंदिरों में से एक है जहाँ त्रिदेव [ब्रह्मा, विष्णु और शिव] की पूजा की जाती है। त्रिदेव की पूजा यहाँ एक विशाल लिंग के रूप में की जाती है। इसके 3 विभाग हैं, जिनमें सबसे ऊपर शिव, मध्य में विष्णु और क्रमशः लिंग के नीचे ब्रह्मा हैं। त्रिमूर्ति के अलावा, विग्नेश्वरी (विनायगा का एक स्त्री रूप), देवी अरम वालर्था नायक, इंद्र विनायगा, काल भैरव और साक्षी गणपति की भी यहां पूजा की जाती है।

सात मंजिला 134 फीट लंबा सफेद गोपुरम [मंदिर का टॉवर] विभिन्न हिंदू देवी-देवताओं के साथ सामने की ओर नक्काशीदार है जो आगंतुकों के लिए एक वास्तुशिल्प उपचार प्रदान करता है। 17 वीं शताब्दी में निर्मित, पूरा मंदिर द्रविड़ कला का एक शानदार नमूना है। इसमें 4 एकड़ का क्षेत्र शामिल है। एक 22 फीट की हनुमान प्रतिमा कलात्मक रूप से एकल ग्रेनाइट ब्लॉक से बनी हुई है जो इसे भारत में अपने प्रकार का सबसे ऊँचा बना देती है। नंदी की एक 13 फीट ऊंची और 10 फीट चौड़ी मूर्ति है, जो हनुमान प्रतिमा के विपरीत है, जो चूने और मोर्टार से बनी है। मंदिर की वास्तुकला की एक और खास बात यह है कि इसके 4 संगीतमय खंभे 18 फीट लंबे और मंदिर के प्रमुख आकर्षण में से एक है। इन स्तंभों की ख़ासियत यह है कि यह टैप करने पर विभिन्न संगीत नोटों की आवाज़ निकालते हैं। डांसिंग हॉल क्षेत्र में नक्काशीदार

🕉️⛳🌞⛳🔱🐚🚩
12:00 बजने के स्थान पर आदित्य लिखा हुआ है जिसका अर्थ यह है कि सूर्य 12 प्रकार के होते हैं*
1:00 बजने के स्थान पर ब्रह्म लिखा हुआ है इसका अर्थ यह है कि ब्रह्म एक ही प्रकार का होता है ।
🕉️एको ब्रह्म द्वितीयो नास्ति।
2:00 बजने की स्थान पर अश्विन और लिखा हुआ है जिसका तात्पर्य यह है कि अश्विनी कुमार दो हैं।
3:00 बजने के स्थान पर त्रिगुणः लिखा हुआ है जिसका तात्पर्य यह है कि गुण तीन प्रकार के हैं ---- सतोगुण रजोगुण तमोगुण।
4:00 बजने के स्थान पर चतुर्वेद लिखा हुआ है जिसका तात्पर्य यह है कि वेद चार प्रकार के होते हैं -- ऋग्वेद यजुर्वेद सामवेद और अथर्ववेद।
5:00 बजने के स्थान पर पंचप्राणा लिखा हुआ है जिसका तात्पर्य है कि प्राण पांच प्रकार के होते हैं ।
6:00 बजने के स्थान पर षड्र्स लिखा हुआ है इसका तात्पर्य है कि रस 6 प्रकार के होते हैं ।
7:00 बजे के स्थान पर सप्तर्षि लिखा हुआ है इसका तात्पर्य है कि सप्त ऋषि 7 हुए हैं ।
8:00 बजने के स्थान पर अष्ट सिद्धियां लिखा हुआ है इसका तात्पर्य है कि सिद्धियां आठ प्रकार की होती है ।
9:00 बजने के स्थान पर नव द्रव्यणि अभियान लिखा हुआ है इसका तात्पर्य है कि 9 प्रकार की निधियां होती हैं।
10:00 बजने के स्थान पर दश दिशः लिखा हुआ है इसका तात्पर्य है कि दिशाएं 10 होती है।
11:00 बजने के स्थान पर रुद्रा लिखा हुआ है इसका तात्पर्य है कि रुद्र 11 प्रकार के हुए हैं।
इति सिद्धम।

🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
अमृतेश्वर मंदिर चिकमंगलूर कर्नाटक
कभी शिखर पर लहराते भगवा झंडे और हर हर महादेव के नारों से गूँजता यह पाकिस्तानी हिन्दू मंदिर आज हिंदुओ के प्रवेश के लिए तरस रहा है ।

(कटास राज मंदिर, पाकिस्तान)

#PakistanAgainstMinorities https://t.co/h2v0X6h6wU
आप बिना चूना, सीमेंट या मिट्टी का प्रयोग किए कितनी ऊंची दीवार उठा सकते हैं..?

10 फीट, 15 या 20 फीट..?

और ये दीवार कितने दिनों तक खड़ी रह सकती है..?
1 साल, 5 या 10 साल..?

हमारे देश में एक ऐसा मंदिर 🛕 है, जो सिर्फ पत्थरों पर पत्थर रख कर बनाया गया है।
जिसकी ऊंचाई 216 फीट है और जो पिछले 1000 वर्षों से बिना झुके खड़ा है, तो क्या आप विश्वास करेंगे..?
शायद नहीं..!
लेकिन ये सच है। आइए जानते है कौन सी है ये इमारत।

परिचय - इस विराट मंदिर का नाम है, बृहदेश्वर मंदिर, जो कि तनजौर, तमिलनाडु राज्य में स्थित है। ये मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और इसका निर्माण चोल राजा द्वारा 1010 ईसा मे पूर्ण कराया गया था।

- मंदिर परिसर में मुख्य मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। जिसकी ऊंचाई 216 फीट है। मंदिर चारों ओर से ऊंची दीवारों से घिरा है। जो कि 16 वी शताब्दी में जोड़ी गई। परिसर का मुख्य द्वार (गोपुरम) लगभग 30 मीटर ऊंचा है। इसके अतिरिक्त परिसर में नंदी मंडप, प्रार्थना मंडप तथा अन्य देवी देवताओं के लिए भी मंदिर बने है। जो कि कालांतर में अन्य राजाओं द्वारा जोड़े गए हैं।

- ये दुनिया की प्रथम और एकमात्र ऐसी इमारत है। जो पूरी तरह ग्रेनाइट पत्थरों से बनी है। इसको बनाने में 1.3 लाख टन पत्थर का इस्तेमाल हुआ।
आश्चर्य की बात ये है कि मंदिर परिसर के लगभग 60 किमी के दायरे में कोई पहाड़ या पत्थर का स्त्रोत नहीं है। पत्थरों को यहां तक लाने के लिए 3000 हाथियों का प्रयोग किया गया था।

- जिस समय ये मंदिर बन कर तैयार हुआ। उस समय ये दुनिया की सबसे ऊंची इमारत थी। जो विश्व में हमारी स्थापत्य कला का लोहा मनवाने में सक्षम है। इसे बनवाने में मात्र सात वर्ष का समय लगा। जो अद्भुत है।

- मंदिर के शिखर (विमान) पर स्थापित पत्थर (कुंभम) का वजन 81 टन है। जो कि एक ही पत्थर को काट कर बनाया गया है। इस पत्थर को 200 फीट की ऊंचाई पर स्थापित करना मॉडर्न तकनीकों से भी मुश्किल है। तो फिर सोचिए कि इसे 1000 साल पहले हमारे पूर्वजों ने कैसे संभव किया होगा..?

- इस पत्थर को स्थापित करने के लिए 6 किमी ऊंचा एक रैंप तैयार किया गया। जिस पर हाथियों की सहायता से इसे खींच कर ऊपर तक पहुंचाया गया। आप इसके निर्माण की भव्यता का अंदाज़ा केवल इस एक घटना से ही लगा सकते हैं।

- नंदी मंडप में स्थित नंदी कि प्रतिमा की ऊंचाई लगभग 13 फीट और लंबाई 16 फीट है। जो कि एक ही चट्टान को काट कर निर्माण किया गया है।

- गर्भ गृह में स्थित शिवलिंग देश के सबसे बड़े शिवलिंगों में से एक है। जिसकी ऊंचाई 29 फीट है।

- इस मंदिर का निर्माण पत्थरों कि इंटरलॉकिंग तकनीक द्वारा किया गया है तथा चूने अथवा अन्य किसी पदार्थ से जुड़ाई नहीं की गई है।

- दीवारों तथा मंडपों पर सर्वत्र मूर्तियां, चित्र व तमिल व संस्कृत अभिलेख खुदे हुए हैं।

हमारी सनातन हिंदु 🕉️🚩 संस्कृति की महानता का अंदाज़ा लगाने के लिए एक बार अवश्य इस मंदिर के दर्शन करें।
🙏👏✌️👍🕉️🛕🌞🚩
🙏ॐ नमः शिवाय🙏
.
.
महानदी के जल से 500 साल पुराना मंदिर उजागर हुआ😮

यह खोज INTACH की महानदी वैली हेरिटेज साइट्स डॉक्यूमेंटेशन प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसे इतिहासकार अनिल धीर द्वारा चलाया जा रहा है।