✨‌️𝆺𝅥⃝᪵̽𝆺꯭𝅥̽⟬꯭𝄄꯭꯭𝅥‌꯭꯭𝆬 𝐃𝚲𝐒𝐓𝚲𝐍-𝚵-𝐌𝐎𝐇𝚲𝐁𝐁𝚲𝐓𝆺꯭𝅥🌼𝆺꯭𝅥༊꯭♡︎࿐
1.64K subscribers
711 photos
333 videos
2 files
29 links
Mohabbat ke is haseen safar mein aapka dil se swagat hai... ❤️
Yahan har lafz ek ehsaas hai,
Har shayari ek kahani hai.
Aapke aane se mehfil aur bhi haseen ho gayi,
Dastan E Mohabbat mein aapka tah-e-dil se istqbal hai. ✨🌹
𝗢𝘄𝗻𝗲𝗿- @ll_Oye_Mallick_ll
Download Telegram
"बीता कल हमारे पास नहीं है लेकिन जीतने के लिए आने वाला कल हमारे पास है ....."

बीता हुआ कल अब सिर्फ याद बन चुका है उसमें की गई गलतियाँ हार दुख या पछतावा उन्हें बदलना अब हमारे हाथ में नहीं है....

लेकिन आने वाला कल अभी लिखा ही नहीं गया वो कोरी किताब है
जिस पर मेहनत हिम्मत और विश्वास की स्याही से हम अपनी जीत की कहानी लिख सकते हैं....

जो इंसान हर रोज़ बीते कल को सोचकर बैठा रहता है वो आज भी खो देता है।
और जो आज को संभाल लेता है
वही आने वाले कल को जीत लेता है।

याद रखो कल ने हमें सिखाया है
लेकिन आज हमें बदलने का मौका देता है....इसलिए जो बीत गया बीत गया उसमे कितनी परेशानिया, मुसीबते हुवी हो उनको छोड़ो उनको जायदा याद करने से बस आप उदास होंगे

दुखी होंगे ओर आपके उदास sad से किसी कों फ़रक ना....
इसलिए उसको छोड़ अपना आज मै रहो...

“बीता हुआ कल सबक है
और आने वाला कल मौका
जो आज मेहनत कर लेता है
वही कल इतिहास बनाता है...”

ज़िंदगी पीछे मुड़कर रोने के लिए नहीं
आगे बढ़कर चमकने के लिए मिली है।
जो बीत गया उसे जाने दो…

और जो आने वाला है
उसे जीतने की पूरी तैयारी आज से शुरू कर दो.....

कहते है ना आपका कल कैसा गया हो,
आज ओर आने वाला कल धांसु होना चाहिए..... ❤️

सुप्रभात सभी कों
राधे राधे.....🦚🦚
❤1
तुम्हारी हर बात में सवाल है
पर हर सवाल का जवाब मैं ही हूँ
शायद इसलिए कि रूह की गहराई तक
मेरे नाम का असर तुम पर है

तुम मिटना चाहो यादों की तरह
तो मैं हवा में खुशबू बनकर लौट आता हूँ
तुम छुपना चाहो आँखों से
तो ख्वाबों में चेहरा बनकर सज जाता हूँ

क्योंकि प्यार कोई तर्क नहीं मांगता
वो बस बहाव है जो रुकता नहीं
तुम्हारे हर आईने में हर साये में
मैं इसलिए हूँ… क्योंकि मैं तुम्हारा हूँ
~🥰
❤1
सुनो ना…
अगर तुम कभी प्रेम करो,
तो सिर्फ उसी से करना—
जो तुम्हारे हँसने के अंदाज़ से प्रेम करे,
तुम्हारे रोने के दर्द को समझे,

और कोसों दूर रहकर भी
तुम्हारे आँसू पोंछ सके।
जो मीलों की दूरी से भी
तुम्हारा दर्द महसूस कर ले,

दूर होकर भी
हर लम्हा तुम्हारे सबसे करीब रहे।
और जो मीलों दूर रहकर भी
अपना सिर तुम्हारे कंधे पर टिका दे,
तुम्हारी ख़ामोशी सुने,

उन अनकहे एहसासों को समझ ले
जो तुम कह नहीं पा रहे हो उससे…

सुनो ना तुम बस उसी से ही प्रेम करना.....!!

...... ✍️