Teaching Exam Notes
13.6K subscribers
2.13K photos
20 videos
1.34K files
530 links
शिक्षक भर्ती, यूपी स्कॉलरशिप, शिक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी और नोट्स के लिए join
https://t.me/pkybed
Personal 🆔 @Praveen1998yadav

शिक्षक कामायनी महाविद्यालय अलीगंज सुलतानपुर
Download Telegram
बेंजामिन ब्लूम का सिद्धांत, जिसे ब्लूम्स टैक्सोनॉमी (Bloom's Taxonomy) के नाम से जाना जाता है, शिक्षा के क्षेत्र में सीखने के उद्देश्यों को वर्गीकृत करने का एक ढांचा है। सरल शब्दों में, यह बताता है कि हम किसी चीज़ को कैसे सीखते हैं और सीखने के स्तर क्या हैं।

ब्लूम ने सीखने को तीन मुख्य क्षेत्रों (Domains) में बांटा है:

1. संज्ञानात्मक पक्ष (Cognitive Domain) - दिमाग से संबंधित
यह सबसे लोकप्रिय है। इसमें सरल से कठिन की ओर 6 स्तर होते हैं:
* ज्ञान (Knowledge): जानकारी को याद रखना (जैसे: परिभाषा रटना)।
* समझ (Comprehension): जानकारी का अर्थ समझना (जैसे: उसे अपने शब्दों में बताना)।
* अनुप्रयोग (Application): सीखी गई बात को नई स्थिति में लागू करना (जैसे: गणित के सूत्र से सवाल हल करना)।
* विश्लेषण (Analysis): जानकारी को छोटे हिस्सों में तोड़कर समझना।
* संश्लेषण/मूल्यांकन (Synthesis/Evaluation): तथ्यों की जांच करना या नए विचार बनाना।
* सृजन (Creation): नई चीज़ का निर्माण करना (जैसे: खुद की कविता लिखना)।

2. भावात्मक पक्ष (Affective Domain) - भावनाओं से संबंधित
यह हमारी भावनाओं, मूल्यों, दृष्टिकोण और प्रेरणा से जुड़ा है। इसमें हम सीखते हैं कि कैसे किसी चीज़ के प्रति अपना नजरिया विकसित किया जाए।

3. मनोप्रेरणा पक्ष (Psychomotor Domain) - शारीरिक कौशल से संबंधित
यह शारीरिक गतिविधियों और हाथों के कौशल से जुड़ा है (जैसे: टाइपिंग सीखना, डांस करना या कार चलाना)।
मुख्य निष्कर्ष
* यह सिद्धांत शिक्षकों को यह समझने में मदद करता है कि विद्यार्थी सिर्फ रट रहा है या वाकई गहराई से समझ रहा है।
* लक्ष्य: रटने (Lower Order Thinking) से बढ़कर सृजन करने (Higher Order )
👍15❤6
✅ CDP One Liner Previous Year Questions

1. अपराधी बालक कौन होता है ?
Ans ➺ जो असामाजिक कार्य करते हैं

2. ' राष्ट्रीय दृष्टि बाधितार्थ संस्थान ' ( NIVH ) कहाँ स्थित है ?
Ans ➺ देहरादून में

3. क्या अस्थायी अभिवृति की विशेषता हैं ?
Ans ➺ नहीं

4. वर्तनी, वाचन एवं गणना में कठिनाई, सामान्य बुद्धि एवं अच्छी अनुकूलनात्मक योग्यता किसकी विशेषता है ?
Ans ➺ अधिगम निर्योग्य बालकों की

5. मानसिक रूप से पिछड़े बालकों के लिये कौन - सी व्यूह रचना कार्य करेगी ?
Ans ➺ कार्यो को मूर्त रूप से समझाना

6. ''प्रायः लड़कियाँ गणित में कमजोर होती हैं,'' यह किस पर आधारित धारणा है ?
Ans ➺ लैंगिक पूर्वाग्रह पर आधारित धारणा है।

7. मूल प्रवृत्तियों को चौदह प्रकार से किसने वर्गीकृत किया है ?
Ans ➺ मेकडूगल

8. कौन - से गुण अच्छे मानसिक स्वास्थ्य के नहीं हैं ?
Ans ➺ बहुत विनीत, स्वयं में सीमित

9. लड़कों एवं लड़कियों के विषय में कुछ कथन निचे दिए गए हैं आपके अनुसार इनमें से कौन - सा सही है ?
Ans ➺ लड़कों को घर के कार्यो में सहायता करनी चाहिए

10. विकास की किस अवस्था में बुद्धि का अधिकतम विकास होता है ?
Ans ➺ किशोरावस्था में

11. सिरिल बर्ट के अनुसार पिछड़े बालकों की बुद्धिलब्धि कितनी होती है ?
Ans ➺ 85 से कम

12. विकास का नियम क्या नहीं है ?
Ans ➺ विशेष से सामान्य की ओर

13. बालक के विकास का नियम क्या नहीं है ?
Ans ➺ विकास बिना दिशाओं का नियम है

14. विकासात्मक सिद्धांत का नियम इनमे से कौन सा सही नहीं है ?
Ans ➺ संज्ञानात्मक विकास का सिद्धांत - जॉन विक

15. फ्राइड ने मन की कौन सी दशा नहीं बताई ?
Ans ➺ विकसित चेतना

16. बच्चे का विकास किस प्रकार से होता है ?
Ans ➺ वर्तुल आकार

17. इच्छाओं की जननी किसे कहा जाता है ?
Ans ➺ इदम्

18. वास्तविकता का सिद्धांत किसे कहते हैं ?
Ans ➺ अहम

19. आदर्शवादी या नैतिकता का सिद्धांत किसे कहते हैं ?
Ans ➺ परम अहम्

20. फ्राइड के अनुसार व्यक्ति में कितने प्रकार की मूल परवर्ती पाई जाती है ?
Ans ➺ दोनों पाई जाती है

21. मनोवैज्ञानिक वातावरण में कौन सा नहीं आता है ?
Ans ➺ अनुचित पाठ्यक्रम

22. किस आयु वर्ग में बच्चा युक्ति संगत तर्क करना प्रारंभ करता है ?
Ans ➺ 7-11

23. डेविड एल्काइंड के अनुसार काल्पनिक श्रोता एवं व्यक्तिगत दंतकथा दो प्रेरक किस अवस्था में पाए जाते हैं ?
Ans ➺ किशोरावस्था

24. पियाजे के अनुसार संवेदी प्रेरक का आयु वर्ग क्या है ?
Ans ➺ 0-2

25. पियाजे द्वारा पूर्व सक्रियात्मक आयु वर्ग कौन सा बताया गया है ?
Ans ➺ 2 से 7 वर्ष

26. किसके अनुसार जीवन का प्रथम वर्ष आसक्ति के विकास के लिए महत्वपूर्ण समय होता है ?
Ans ➺ एरिक एरिकसन

27. पूर्व संक्रियात्मक विचार की एक प्रमुख विशेषता क्या है ?
Ans ➺ अहकेंद्र बाद

28. प्रत्येक पादान पर एक एक पैर रखते हुए सीढ़ियों पर चढ़ना में उतरना किस आयु में होता है ?
Ans ➺ 4 वर्ष

29. औपचारिक संक्रियात्मक विचार कितनी आयु के बीच उत्पन्न होते हैं ?
Ans ➺ 11-15

30. पीयजे ने तर्क पूर्ण चिंतन को क्या कहा है ?
Ans ➺ परिकल्पनात्मक निगम नात्मक तर्कना

31. किस मनोवैज्ञानिक ने कहा की चेतन मन के साथ अचेतन मन पर भी ध्यान देना चाहिए ?
Ans ➺ फ्रायड ने

32. आत्म निरीक्षण विधि द्वारा किनकी क्रियाओं का अध्ययन किया जाता है ?
Ans ➺ स्वयं की

33. प्रश्नोत्तर विधि का जनक किसे माना जाता है ?
Ans ➺ सुकरात

34. " बाल केन्द्रित शिक्षा " किस विषय की देन है ?
Ans ➺ शिक्षा मनोविज्ञान की

35. शिक्षा मनुष्य की अन्तनिर्हित क्षमता का परिपूर्णता से विकास करती है। यह कथन किसका है ?
Ans ➺ स्वामी विवेकानन्द

36. थार्नडॉईक ने शिक्षा मनोविज्ञान का कैसा रूप प्रदान किया ?
Ans ➺ निश्चित एवं स्पष्ट

37. बींसवी शताब्दी में मनोविज्ञान को क्या माने जाने लगा ?
Ans ➺ व्यवहार का विज्ञान

38. विकास का क्या अर्थ है ?
Ans ➺ अभिप्रेरणा एवं अनुभव के फलस्वरूप होने वाले परिवर्तनों की उत्तरोत्तर श्रृंखला

39. मनोविज्ञान को दर्शनशास्त्र से अलग कर विज्ञान का दर्जा किसने दिलाया ?
Ans ➺ विलियम जेम्स

40. सीखने की प्रोजेक्ट विधि किस अवस्था के लिए उपयोगी है ?
Ans ➺ बाल्यावस्था , पूर्व बाल्यावस्था और किशोरावस्था

41. जर्मनी के लिपजिंग विश्वविद्यालय जहाँ प्रथम मनोवैज्ञानिक प्रयोगशाला 1879 में स्थापित की गई वर्तमान में उसका नाम है ?
Ans ➺ कॉर्ल मॉस विश्वविद्यालय

42. मानव विकास किस रूप में होता है ?
Ans ➺ मात्रात्मक और गुणात्मक

43. " विकास के परिणामस्वरूप नवीन विशेषताएं और नवीन योग्यताएँ प्रकट होती है। " यह कथन किसने दिया है ?
Ans ➺ हरलॉक

44. बाल विकास में किसपर बल है ?
Ans ➺ गर्भावस्था से किशोरावस्था तक का अध्ययन होता है।
❤36
उत्तरप्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 08 ,09 और 10 जून को
👍17
ECCE एजुकेटर भर्ती कौशाम्बी
आवेदन को अंतिम तिथि 11 फरवरी
👍12
प्रयागराज वाले देख सकते हैं इस भर्ती को
👍13❤2
अब BLO प्रत्येक कार्य दिवस सुबह 10 से 12 बजे तक अपने बूथ पर बैठेंगे
👍15👌1
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय KGBV हरदोई संविदा शिक्षिका भर्ती 2026
आवेदन 20 फरवरी तक
👍11
❤11👍8🥰1
📝 CTET परीक्षा दृष्टि से महत्वपूर्ण बिंदु
📘 बाल विकास क्या है?
बाल विकास वह सतत (लगातार चलने वाली) प्रक्रिया है, जिसमें गर्भावस्था से किशोरावस्था तक बच्चे में
👉 शारीरिक, मानसिक, संज्ञानात्मक, सामाजिक, भावनात्मक और नैतिक परिवर्तन होते हैं।
👉 विकास मात्र बढ़ना नहीं, बल्कि गुणात्मक परिवर्तन है।
🔑 बाल विकास की प्रमुख विशेषताएँ
यह निरंतर प्रक्रिया है
विकास क्रमबद्ध होता है
विकास व्यक्ति-व्यक्ति में भिन्न होता है
विकास पर वंशानुक्रम (Heredity) और पर्यावरण (Environment) दोनों का प्रभाव
विकास सामान्य से विशिष्ट की ओर
विकास सर से पैर (Cephalocaudal) व केन्द्र से बाहर (Proximodistal)
🧠 बाल विकास के प्रमुख क्षेत्र
शारीरिक विकास – कद, वजन, मांसपेशियाँ
मानसिक विकास – सोच, समझ, स्मृति
संज्ञानात्मक विकास – तर्क, समस्या समाधान
भावनात्मक विकास – डर, प्रेम, क्रोध
सामाजिक विकास – मित्रता, सहयोग
नैतिक विकास – सही-गलत की समझ
भाषायी विकास – बोलना, सुनना, समझना
👶 बाल विकास की अवस्थाएँ
अवस्था
आयु
शैशवावस्था
जन्म – 2 वर्ष
प्रारंभिक बाल्यावस्था
2 – 6 वर्ष
उत्तर बाल्यावस्था
6 – 12 वर्ष
किशोरावस्था
12 – 18 वर्ष
📚 बाल विकास के प्रमुख सिद्धांत (CTET के लिए बहुत महत्वपूर्ण)
🧠 1. संज्ञानात्मक विकास – जीन पियाजे
अवस्था
आयु
संवेदी-प्रेरक
0–2
पूर्व संक्रियात्मक
2–7
ठोस संक्रियात्मक
7–11
औपचारिक संक्रियात्मक
11+
❤️ 2. मनोसामाजिक विकास – एरिक एरिक्सन
विश्वास बनाम अविश्वास
स्वायत्तता बनाम लज्जा
पहल बनाम अपराधबोध
परिश्रम बनाम हीनता
पहचान बनाम भूमिका भ्रम
⚖️ 3. नैतिक विकास – लॉरेंस कोहलबर्ग
पूर्व-परंपरागत स्तर
परंपरागत स्तर
उत्तर-परंपरागत स्तर
👥 4. सामाजिक विकास – लेव व्यगोत्स्की
सामाजिक अंतःक्रिया से सीखना
ZPD (निकटतम विकास क्षेत्र)
भाषा का महत्व
🧬 विकास को प्रभावित करने वाले कारक
वंशानुक्रम
पर्यावरण
परिवार
विद्यालय
समाज
पोषण
संस्कृति
📝 CTET परीक्षा दृष्टि से महत्वपूर्ण बिंदु
✔️ 6–12 वर्ष = ठोस संक्रियात्मक अवस्था
✔️ सीखना सामाजिक प्रक्रिया है – व्यगोत्स्की
✔️ नैतिकता का सिद्धांत – कोहलबर्ग
✔️ सोच का विकास – पियाजे
✔️ भावनात्मक व सामाजिक विकास – एरिक्सन
https://t.me/pkybed
❤31👍6
♦️सीटेट परीक्षा पास करने का महत्वपूर्ण ट्रिक

1️⃣ CTET में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है, इसलिए सभी 150 प्रश्न अटेम्प्ट करें। पेपर को हल करने की अपनी स्पीड को शुरू से ही बना कर चलें कोई भी सवाल आपका ऐसा ना छूटे जो आप ओमर में न भर पाए हो

2️⃣ रटना, रट्टा मारना, दंड देना, पुस्तक-केंद्रित, या शिक्षक-केंद्रित इन शब्दों से बचें इस तरह के विकल्पों को नजरअंदाज करें।

3️⃣ उत्तर चुनते समय ऐसे विकल्प खोजें जो समावेशी शिक्षा, बाल-केंद्रित (Child-centered), क्रियाशील, और रचनात्मकता को बढ़ावा देते हो

♦️ सकारात्मक शब्द (Positive Words) - इन्हें देखते ही 'हाँ' कहें

✍️ सर्वांगीण विकास: जहाँ बच्चे के हर पक्ष के विकास की बात हो।
✍️ करके सीखना (Learning by doing): बच्चा खुद काम कर रहा हो।
✍️ हस्तपरक अनुभव: हाथों से की गई गतिविधि।
✍️ जिज्ञासा (Curiosity): बच्चे के सवालों को बढ़ावा देना।
✍️ त्रुटियां (Errors): इन्हें सीखने का एक हिस्सा मानना (न कि कमजोरी)।
✍️ समावेशी शिक्षा (Inclusive Education): सबको साथ लेकर चलना।
✍️ दृश्य-श्रव्य सामग्री: अलग-अलग तरह के टूल्स का उपयोग।

♦️नकारात्मक शब्द (Negative Words) - इन्हें देखते ही 'काट' दें:
👉 कंठस्थ करना/याद करना: रटने पर जोर देना।
👉 सीमित (Limited): किसी भी चीज़ को बांधना।
👉 शिक्षक का कठोर रवैया: डांटना या अनुशासन।
👉 केवल/सिर्फ/मात्र (Only): जिस विकल्प में ये शब्द आएं, वो 99% गलत होता है।
👉 मानकीकृत परीक्षण (Standardized Testing): बच्चों को एक ही लाठी से हांकना।
👉 खाली स्लेट/कोरी पट्टिया: बच्चे को अज्ञानी समझना।

✅ 'सबसे बड़ा' और 'सबसे व्यापक' विकल्प: अगर आप किसी सवाल में बुरी तरह फंस गए हैं और समझ नहीं आ रहा कि क्या करें, तो उस विकल्प को चुनें जो सबसे लंबा हो और जिसमें सबसे ज्यादा जानकारी दी गई हो।

✅ ऐसा विकल्प चुनें जिसमें ऊपर दिए गए कई सारे 'पॉजिटिव शब्द' एक साथ आ रहे हों।

🎯 गद्यांश और पद्यांश (Passage) की ट्रिक
हिंदी और इंग्लिश/संस्कृत में 15-15 नंबर के पैसेज आते हैं।

✅ उल्टा चलें: पहले पैसेज न पढ़ें, पहले प्रश्नों को पढ़े।

✅ गणित और बाल विकास कि पिछले सालों के सवालों को इतने बेहतरीन तरीके से याद कर लो कि वह आपसे ना छूटे और उनकी एक्सप्लेन आप अच्छे से याद कर लो इन दोनों विषयों में आप बहुत बेहतरीन करेंगे

✅ भाषा का चुनाव: एडमिट कार्ड में देखें कि आपने 'भाषा 01 और भाषा 02 में क्या भरा है

भाषा 01 के प्रश्न 91 से 120 वाले
भाषा 02के प्रश्न 121 से 150 वाले
❤23👍9
SST 2011 - 2024 .pdf
19 MB
👍6
English Pedagogy
❤12👍2
👍17