थर्ड ग्रेड डीपीसी पर सितंबर में आ सकता है बड़ा फैसला, 25000 शिक्षकों का इंतजार होगा खत्म
थर्ड ग्रेड शिक्षकों की बहुप्रतीक्षित डीपीसी से जुड़े मामले में सितंबर माह सुखद खबर ला सकता है। मामले की अंतिम महत्वपूर्ण सुनवाई के लिए सभी याचिकाओं को एक साथ टैग कर 9 सितंबर को सुनवाई प्रस्तावित की गई है, इसके लिए विभाग और सरकार की ओर से सीनियर एडवोकेट की नियुक्ति भी कर दी गई है। उम्मीद है कि वर्षों से लंबित इस मामले में अनुकूल फैसला आने से करीब 25000 शिक्षकों की डीपीसी का मार्ग प्रशस्त होगा। इधर, विभाग की ओर से डीपीसी की तैयारियां भी जोर-शोर से जारी हैं, डीपीसी कैलेंडर जारी हो चुका है और मंडल स्तर पर वरिष्ठता सूचियां भी जारी की जा रही हैं, ताकि फैसला आते ही कुछ ही दिनों में डीपीसी की प्रक्रिया पूरी करवाई जा सके।
PRAGATI EDUCATION24 NEWS