कैबिनेट ने संसद में सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 पेश करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है, जिसके तहत सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) अधिनियम, 1956 में संशोधन किया जाएगा।
इस संशोधन के माध्यम से भारत के सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या में 4 की वृद्धि की जाएगी, जिससे वर्तमान संख्या 33 से बढ़ाकर 37 (भारत के मुख्य न्यायाधीश को छोड़कर) हो जाएगी।(37+1)

❤9
भारत–कंबोडिया द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास: सिनबैक्स-द्वितीय 2026 (CINBAX-II 2026)
भारतीय सेना का दल भारत और कंबोडिया के बीच होने वाले द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास 'सिनबैक्स-द्वितीय 2026' के दूसरे संस्करण के लिए रवाना हो गया है।
यह सैन्य अभ्यास 4 मई से 17 मई 2026 तक कंबोडिया के कंम्पोंग स्पेयू प्रांत स्थित रॉयल कंबोडियन एयर फोर्स प्रशिक्षण केंद्र (कैंप बेसिल) में आयोजित किया जाएगा।
यह अभ्यास मित्र देशों के साथ भारत के चल रहे रक्षा सहयोग का एक हिस्सा है और बदलती वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों के संदर्भ में बहुत महत्वपूर्ण है।
यह अभ्यास संयुक्त राष्ट्र के अध्याय VII के ढाँचे के तहत आयोजित होगा, जिसमें कंपनी स्तर पर संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण दिया जाएगा।
भारतीय दल में 120 सैन्य कर्मी हैं, जिनमें अधिकांश मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट की एक बटालियन से हैं, जबकि कंबोडियाई दल में रॉयल कंबोडियन आर्मी के 160 जवान शामिल हैं।...

❤12
राजस्थान विधानसभा के गौरवशाली 75 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित ‘अमृत महोत्सव उद्घोष’ कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े जी द्वारा राजस्थान विधानसभा के नवनिर्मित प्रतीक चिह्न (Logo) का विमोचन एवं विभिन्न द्वारों के नामकरण का लोकार्पण किया गया।
❤8
प्रधानमंत्री @narendramodi की ऐतिहासिक विदेश यात्राओं ने वैश्विक मंच पर भारत की नई पहचान बनाई। 🇮🇳🌍
क्रोएशिया और इज़राइल की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनने से लेकर कई देशों के साथ दशकों पुराने कूटनीतिक अंतराल को समाप्त करने तक, भारत ने दुनिया के साथ अपने संबंधों को नई मजबूती दी है।
यह वैश्विक स्तर पर उभरते आत्मविश्वासी और प्रभावशाली भारत की पहचान है।

❤10🤩2🙏2
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित, पद्म पुरस्कार सम्मान समारोह 2026 में, देश की नामचीन हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया।
🎯इस अवसर पर, राजस्थान के तीन विशिष्ट व्यक्तित्वों को भी वर्ष 2026 के पद्मश्री सम्मान से, सम्मानित किया गया है।
🏆कला क्षेत्र में, श्री गफरुद्दीन मेवाती जोगी और श्री तगाराम भील को, जबकि समाज सेवा के क्षेत्र में, स्वामी ब्रह्मदेव जी महाराज को देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से, सम्मानित किया गया।

❤15👍3
राजस्थान टेक्सटाइल एंड अपैरल पॉलिसी-2025 लागू की गई है। इस नीति के माध्यम से, वस्त्र उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए, कई प्रकार की छूट प्रदान की जा रही है, इसके साथ ही पर्यावरणीय संरक्षण और हरित विकास को भी विशेष महत्व दिया गया है।
❤6