PUSHPENDRA KASANA(RES) WRITER(JRF/NET)
3.34K subscribers
1.84K photos
17 videos
320 files
377 links
यह चैनल सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है
Pushpendra kasana 🎯R.E.S(Pol.sci.) /Former SR.TEACHER &WRITER ✍📝JRF/NET🥇) (📱7665825696 only telegram par massage kare🌷)
Download Telegram
✍🏻 नमस्कार साथियों यदि आप चाहते हो कि RPSC जून में आयोजित होने वाली स्कूल लेक्चरर परीक्षा में इस प्रकार का पेपर नही बनाये ओर पेपर सेटरो से स्पष्टीकरण माँगा जाए तो आप को आरपीएससी में अपनी शिकायत दर्ज करवानी चाहिए जिससे भविष्य मे राजनीति विज्ञान विषय मे इस प्रकार का पेपर नही बनाया जाये और पेपर सेटर भी बदले जा सकते है |
👍30❤6
RPSC
👍14
👍8
0146A331-A4EE-4F82-A9EF-5A7A7CF7760A.pdf
154.1 KB
✍🏻Second grade 1st Paper syllabus
❤2
School lecturer 1st paper book 📕 coming soon
🙏13👍4
भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमा 7 देशों से लगती है। पाकिस्तान से J&K, पंजाब, राजस्थान, गुजरात; चीन से लद्दाख, J&K, HP, उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल; नेपाल से सिक्किम, WB, बिहार, UP, उत्तराखंड; भूटान से सिक्किम, WB, असम, अरुणाचल; बांग्लादेश से WB, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम; म्यांमार से अरुणाचल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और अफगानिस्तान से लद्दाख जुड़ा है।
❤7🔥2🏆1
🏆2❤1👍1🙏1
✈️ MiG-21 Retirement

भारतीय वायुसेना का सबसे प्रतिष्ठित लड़ाकू विमान मिग-21 आज इतिहास बन जाएगा। 🚩
👉 1965, 1971 और 1999 की जंगों में पाकिस्तान के लिए बना काल, मिग-21 ने दुश्मनों को ध्वस्त कर भारत की जीत में अहम योगदान दिया।

⚔️ 1965 में दुश्मन को पहली झलक दिखी,
⚔️ 1971 में पाकिस्तान की रीढ़ तोड़ी,
⚔️ कारगिल में घुसपैठियों को खदेड़ा।

आज भारतीय वायुसेना इसे आखिरी सलामी दी । 🇮🇳

अब इसकी जगह लेगा स्वदेशी तेजस (Tejas) — आधुनिक रडार, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम और मिसाइल तकनीक से लैस।
❤7👍2🏆1
भारत का राष्ट्रपति देश का सर्वोच्च संवैधानिक पद है, जिसे ‘भारत का प्रथम नागरिक’ भी कहा जाता है। राष्ट्रपति का चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से निर्वाचक मंडल द्वारा होता है, जिसमें संसद और राज्यों की विधानसभाओं के चुने हुए सदस्य शामिल होते हैं। राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है और इनका निवास स्थान नई दिल्ली स्थित भव्य ‘राष्ट्रपति भवन’ है।

राष्ट्रपति को कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका से संबंधित कई अधिकार प्राप्त हैं। वे संसद का सत्र बुला सकते हैं, विधेयकों को मंजूरी दे सकते हैं, आपातकाल की घोषणा कर सकते हैं तथा क्षमा या दया याचिका पर निर्णय कर सकते हैं। हालांकि राष्ट्रपति अधिकांश शक्तियाँ प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद की सलाह पर ही प्रयोग करते हैं।

भारत की वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु हैं, जो देश की 15वीं राष्ट्रपति तथा पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं। उनका कार्यकाल देश की लोकतांत्रिक परंपरा और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। राष्ट्रपति का पद न केवल संवैधानिक व्यवस्था की मजबूती को दर्शाता है, बल्कि यह राष्ट्र की एकता, अखंडता और गरिमा का भी प्रतीक है।
❤3
लगातार दूसरी बार भारत के अटॉर्नी जनरल बनाए गए आर वेंकटरमणी; दो साल के लिए होगा नया कार्यकाल |

75 वर्षीय आर वेंकटरमणी का वर्तमान तीन वर्षीय कार्यकाल इस महीने के अंत में समाप्त हो रहा है। वेंकटरमणी ने 30 सितंबर 2022 को वरिष्ठ न्यायविद केके वेणुगोपाल का स्थान लिया था |
❤6
🏝️भारत की आर्द्रभूमि संरक्षण यात्रा और मज़बूत!

✅ बिहार से जुड़े 2 नए रामसर स्थल

📍 गोकुल जलाशय, बक्सर (448 हेक्टेयर)
📍 उदयपुर झील, पश्चिम चंपारण (319 हेक्टेयर)

🔹 अब देश में कुल 93 रामसर स्थल
🔹 बिहार में कुल 5 रामसर स्थल
🔥4❤1
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र की अध्यक्ष एनालेना बेयरबॉक से मुलाकात की।
❤21
अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस

2 अक्टूबर को गांधी जयंती के रूप में और संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में वैश्विक स्तर पर मनाया जाता है- यह एक दोहरी श्रद्धांजलि है, जो महात्मा के प्रति राष्ट्रीय गौरव और वैश्विक सम्मान दोनों को दर्शाती है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने जून 2007 में एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें अहिंसा को एक सार्वभौमिक सिद्धांत के रूप में मान्यता दी गई तथा शांति एवं सहिष्णुता की वैश्विक संस्कृति को बढ़ावा दिया गया।

गांधी जयंती और अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस की भावना को वैश्विक स्तर पर जीवंत रखा जाता है और बेल्जियम, अमेरिका, स्पेन, सर्बिया, स्विट्जरलैंड, थाईलैंड, कजाकिस्तान तथा नीदरलैंड जैसे देशों में स्मरणोत्सव आयोजित किए जाते हैं।
🙏7❤4
❤1
भारतीय संविधान की छठी अनुसूची असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिज़ोरम के जनजातीय क्षेत्रों को विशेष स्वायत्तता देती है। इसके तहत स्वायत्त जिला व क्षेत्रीय परिषदें बनाई गई हैं जिन्हें भूमि, वन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि व स्थानीय न्याय पर नियम बनाने का अधिकार है।

इसका उद्देश्य आदिवासी समुदाय की संस्कृति, परंपरा व पहचान की रक्षा करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

👉 छठी अनुसूची = स्थानीय स्वशासन + सांस्कृतिक संरक्षण + विकास
🙏4❤2