PUSHPENDRA KASANA(RES) WRITER(JRF/NET)
3.34K subscribers
1.84K photos
17 videos
320 files
377 links
यह चैनल सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है
Pushpendra kasana 🎯R.E.S(Pol.sci.) /Former SR.TEACHER &WRITER ✍📝JRF/NET🥇) (📱7665825696 only telegram par massage kare🌷)
Download Telegram
भारत का राष्ट्रपति देश का सर्वोच्च संवैधानिक पद है, जिसे ‘भारत का प्रथम नागरिक’ भी कहा जाता है। राष्ट्रपति का चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से निर्वाचक मंडल द्वारा होता है, जिसमें संसद और राज्यों की विधानसभाओं के चुने हुए सदस्य शामिल होते हैं। राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है और इनका निवास स्थान नई दिल्ली स्थित भव्य ‘राष्ट्रपति भवन’ है।

राष्ट्रपति को कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका से संबंधित कई अधिकार प्राप्त हैं। वे संसद का सत्र बुला सकते हैं, विधेयकों को मंजूरी दे सकते हैं, आपातकाल की घोषणा कर सकते हैं तथा क्षमा या दया याचिका पर निर्णय कर सकते हैं। हालांकि राष्ट्रपति अधिकांश शक्तियाँ प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद की सलाह पर ही प्रयोग करते हैं।

भारत की वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु हैं, जो देश की 15वीं राष्ट्रपति तथा पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं। उनका कार्यकाल देश की लोकतांत्रिक परंपरा और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। राष्ट्रपति का पद न केवल संवैधानिक व्यवस्था की मजबूती को दर्शाता है, बल्कि यह राष्ट्र की एकता, अखंडता और गरिमा का भी प्रतीक है।
❤3
लगातार दूसरी बार भारत के अटॉर्नी जनरल बनाए गए आर वेंकटरमणी; दो साल के लिए होगा नया कार्यकाल |

75 वर्षीय आर वेंकटरमणी का वर्तमान तीन वर्षीय कार्यकाल इस महीने के अंत में समाप्त हो रहा है। वेंकटरमणी ने 30 सितंबर 2022 को वरिष्ठ न्यायविद केके वेणुगोपाल का स्थान लिया था |
❤6
🏝️भारत की आर्द्रभूमि संरक्षण यात्रा और मज़बूत!

✅ बिहार से जुड़े 2 नए रामसर स्थल

📍 गोकुल जलाशय, बक्सर (448 हेक्टेयर)
📍 उदयपुर झील, पश्चिम चंपारण (319 हेक्टेयर)

🔹 अब देश में कुल 93 रामसर स्थल
🔹 बिहार में कुल 5 रामसर स्थल
🔥4❤1
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र की अध्यक्ष एनालेना बेयरबॉक से मुलाकात की।
❤21
अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस

2 अक्टूबर को गांधी जयंती के रूप में और संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में वैश्विक स्तर पर मनाया जाता है- यह एक दोहरी श्रद्धांजलि है, जो महात्मा के प्रति राष्ट्रीय गौरव और वैश्विक सम्मान दोनों को दर्शाती है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने जून 2007 में एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें अहिंसा को एक सार्वभौमिक सिद्धांत के रूप में मान्यता दी गई तथा शांति एवं सहिष्णुता की वैश्विक संस्कृति को बढ़ावा दिया गया।

गांधी जयंती और अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस की भावना को वैश्विक स्तर पर जीवंत रखा जाता है और बेल्जियम, अमेरिका, स्पेन, सर्बिया, स्विट्जरलैंड, थाईलैंड, कजाकिस्तान तथा नीदरलैंड जैसे देशों में स्मरणोत्सव आयोजित किए जाते हैं।
🙏7❤4
❤1
भारतीय संविधान की छठी अनुसूची असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिज़ोरम के जनजातीय क्षेत्रों को विशेष स्वायत्तता देती है। इसके तहत स्वायत्त जिला व क्षेत्रीय परिषदें बनाई गई हैं जिन्हें भूमि, वन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि व स्थानीय न्याय पर नियम बनाने का अधिकार है।

इसका उद्देश्य आदिवासी समुदाय की संस्कृति, परंपरा व पहचान की रक्षा करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

👉 छठी अनुसूची = स्थानीय स्वशासन + सांस्कृतिक संरक्षण + विकास
🙏4❤2
📕स्कूल व्याख्याता प्रथम पेपर के लिए भारतीय राजव्यवस्था एवं राजस्थान के भूगोल की पुस्तके 📚बाजार में विद्यार्थी हित मे उपलब्ध | RPSC द्वारा जारी नवीनतम सिलेबस के अनुसार एवं विगत पेपरो मे पूछे गए प्रश्नों के स्तर अनुरूप लेखन कार्य किया गया है ।एक बार अवलोकन अवश्य करे धन्यवाद 🙏🏻
👍9❤2🎉2
चिकित्सा के लिए #NobelPrize की घोषणा.

फिजियोलॉजी या मेडिसिन के लिए 2025 का नोबेल पुरस्कार मैरी ब्रंको, फ्रेड रैम्सडेल और शिमोन सकागुची को "इम्यून टॉलरेंस" से संबंधित खोजों के लिए प्रदान किया
❤5👍1
2025 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार-

जॉन क्लार्क, मिशेल डेवोरेट और जॉन मार्टिनिस को मिला है भौतिकी का #NobelPrize

उन्हें यह पुरस्कार "इलेक्ट्रिक सर्किट में मैक्रोस्कोपिक क्वांटम मेकैनिकल टनलिंग और ऊर्जा क्वांटीकरण की खोज" के लिए दिया गया है.

क्वांटम टनलिंग एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कण बाधाओं को पार कर सकते हैं, भले ही उनके पास पर्याप्त ऊर्जा न हो.
🎓💫 #NobelPrize का इतिहास

स्वीडिश वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल ने 1895 में अपनी वसीयत के ज़रिए इन पुरस्कारों की स्थापना की, ताकि मानवता के लिए असाधारण योगदान देने वालों को सम्मानित किया जा सके।
पहला नोबेल पुरस्कार 1901 में दिया गया।

🏅श्रेणियाँ —
भौतिकी | रसायन | शरीर विज्ञान या चिकित्सा | साहित्य | शांति | अर्थशास्त्र (1968 से)

📍 नोबेल पुरस्कारों का चयन स्वीडन और नॉर्वे की संस्थाओं द्वारा किया जाता है।
हर साल 10 दिसंबर (अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि) को पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।

✨ अब तक Marie Curie, Linus Pauling, और Malala Yousafzai जैसे नाम इनकी शान बढ़ा चुके हैं।
❤3
साहित्य का 2025 का नोबेल पुरस्कार हंगरी के लेखक 'लास्ज़लो क्रास्नाहोर्काई' को प्रदान किया गया है — जिन्होंने अपने गहन और कल्पनाशील लेखन से विनाशकारी समय में भी कला की शक्ति को पुनः स्थापित किया है।
❤4
👍6
2025 का #नोबेल शांति पुरस्कार मारिया कोरीना माचाडो को दिया गया।
उनका योगदान वेनेजुएला में लोकतांत्रिक अधिकारों और तानाशाही से लोकतंत्र की शांतिपूर्ण वापसी के लिए रहा।
👍9❤2
🌸2025 Noble Prize 🏆 सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी । एक प्रश्न यहाँ से जरूर पूछा जायेगा 🎯
👍3