PUSHPENDRA KASANA(RES) WRITER(JRF/NET)
3.34K subscribers
1.84K photos
17 videos
320 files
376 links
यह चैनल सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है
Pushpendra kasana 🎯R.E.S(Pol.sci.) /Former SR.TEACHER &WRITER ✍📝JRF/NET🥇) (📱7665825696 only telegram par massage kare🌷)
Download Telegram
🗓️ 8 अगस्त 1942 को महात्मा गाँधी नेतृत्व में “करो या मरो!” नारा के साथ सम्पूर्ण देश ने स्वतंत्रता के लिए अंतिम संघर्ष का आह्वान किया।
यह ऐतिहासिक आंदोलन 'भारत छोड़ो आन्दोलन' नाम से प्रसिद्ध हुआ।
ब्रिटिश शासन को भारत से बाहर करने के लिए, गाँधी जी ने दिया था स्पष्ट संदेश: “भारत छोड़ो”
❤6
12वें NationalHandloomDay के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा राजस्थान के बाड़मेर के प्रतिभाशाली बुनकर श्री बरीगा राम जी को 'पट्टू साड़ी' बुनाई में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार से सम्मानित किया जाना सम्पूर्ण राजस्थान के लिए गौरव का विषय है।
❤6
𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚'𝐬 𝐏𝐞𝐚𝐜𝐨𝐜𝐤 𝐝𝐢𝐩𝐥𝐨𝐦𝐚𝐜𝐲 𝐚𝐭 𝐔𝐍

भारत ने जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय को पांच युवा मोर भेंट किए हैं। इनमें चार नीले और एक दुर्लभ सफेद मोर शामिल हैं, जो संयुक्त राष्ट्र के रंगों का प्रतीक हैं।

जिनेवा में भारत के राजदूत Arindam Bagchi ने ये मोर संयुक्त राष्ट्र जिनेवा की महानिदेशक Tatiana Valovaya को सौंपे।
❤10
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा बाड़मेर, राजस्थान के युवा बुनकर श्री बरीगा राम को राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनकी यह उपलब्धि युवा पीढ़ी को हमारी पारंपरिक कला एवं शिल्प के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रेरित करेगी।
❤6
जवाहर कला केंद्र में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर, राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने उत्कृष्ट बुनकरों को, राज्य स्तरीय बुनकर पुरस्कार प्रदान किए। प्रथम पुरस्कार जालोर जिले के डीगांव निवासी श्री कानाराम को, कॉटन एवं सिल्क साड़ी के उत्कृष्ट निर्माण हेतु प्रदान किया गया।
❤6
पशुओं में नस्ल सुधार और उनके संरक्षण की दिशा में, राजस्थान ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। इसका शिलान्यास पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री श्री जोराराम कुमावत द्वारा, पाली जिले के सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत, गाँव साण्डेराव में स्थापित हो रहे, इस सेंटर के प्रशासनिक भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। संभवतः यह देश का भी पहला एवं एकमात्र एक्सीलेंस इंडीजिनस सेंटर है, जहाँ एक साथ गाय, भैंस, बकरी, भेड़, ऊंट व घोड़े की 30 प्रजातियों के नस्ल सुधार एवं संवर्धन का कार्य होगा।
❤7🙏1
भारत ने UN सुरक्षा परिषद (UNSC) में तुरंत सुधार की मांग की है। भारत का कहना है कि इसके ढांचे और फ़ैसले लेने के तरीक़े में आज की वैश्विक हक़ीक़त दिखनी चाहिए और विकासशील देशों को ज़्यादा प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।

UNSC की खुली बहस में बोलते हुए, UN में भारत की 'Charge d’Affaires to the UN, Yojna Patel' ने स्थायी और अस्थायी दोनों तरह की सदस्यता के विस्तार और 'ग्लोबल साउथ' को ज़्यादा प्रतिनिधित्व देने की भारत की मांग को फिर से दोहराया।

भारत ने ज़्यादा पारदर्शिता, साफ़ समय-सीमा के साथ text-based बातचीत और शांति-स्थापना से जुड़े फ़ैसलों में सेना और पुलिस भेजने वाले देशों की मज़बूत भूमिका की भी मांग की।
❤8
राजस्थान की समृद्ध कला, संस्कृति और परंपरा की वैश्विक पहचान!

GI टैग से सुसज्जित प्रदेश के 24 प्रसिद्ध उत्पाद हमारी समृद्ध विरासत और स्थानीय कारीगरों के समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। बगरू व सांगानेरी प्रिंट, ब्लू पॉटरी, बीकानेरी भुजिया, जोधपुरी बंधेज, थेवा कला, सोजत की मेहंदी जैसी विख्यात परंपराएं आज वैश्विक स्तर पर राजस्थान का नाम रोशन कर रही हैं।
❤6
🗳️ निर्वाचन विभाग और राज्य निर्वाचन आयोग में अंतर समझिए

🇮🇳 निर्वाचन विभाग — लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा एवं राष्ट्रपति के चुनाव।

🏘️ राज्य निर्वाचन आयोग — ग्राम पंचायत, पंचायत समिति, जिला परिषद, नगरपालिका एवं नगर निगम जैसे स्थानीय निकायों के चुनाव।
👍5❤4
√ Vidhya Sambal_Letter and Advt_Final_27-08-2026.pdf
487.4 KB
नवीन आदेश "विद्या सम्बल योजना"*
शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 26वीं बैठक 31 अगस्त से 1 सितंबर, 2026 तक किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित की गई थी।मुख्य विवरणविषय: "एससीओ के 25 वर्ष: सतत शांति, विकास और समृद्धि के लिए एक साथ"मेजबान: किर्गिज़ राष्ट्रपति सादिर जापारोव, किर्गिस्तान की 2025-2026 की घूर्णनशील अध्यक्षता का समापन करते हुए।प्रमुख परिणाम: नेताओं ने संगठन की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में बिश्केक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए, और घूर्णनशील अध्यक्षता पाकिस्तान को सौंप दी गई।
❤7
Global summits in 2026
❤14👍1
भारतीय मूल की दक्षिण अफ़्रीकी न्यायविद नवनेथम "नवी" पिल्लै को शांति को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय क़ानून को मज़बूत करने की उनकी कोशिशों के लिए 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया है।

उन्होंने युद्ध अपराधों, मानवता के ख़िलाफ़ अपराधों और नरसंहार के मामलों में मुक़दमा चलाए जाने को सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई है।
❤6