आज ‘शौर्य दिवस’ के अवसर पर जेपी गंगा पथ पर भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम द्वारा भव्य एयर शो का आयोजन किया गया। इस अद्भुत प्रदर्शन ने लोगों में देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया। भारतीय वायुसेना को सलाम!
📸: सूर्य किरण
📸: सूर्य किरण
सिंधु जल संधि, 1960 में भारत और पाकिस्तान के बीच हस्ताक्षरित एक समझौता है, जो सिंधु नदी प्रणाली के जल के उपयोग को नियंत्रित करता है। यह संधि भारत को पूर्वी नदियों (रावी, ब्यास और सतलुज) का अधिकार देती है और पाकिस्तान को पश्चिमी नदियों (सिंधु, झेलम और चिनाब) का। इस संधि में भारत को पश्चिमी नदियों का सीमित उपयोग करने की भी अनुमति है — जैसे कि गैर-उपभोगात्मक कार्यों, घरेलू उपयोग, कृषि कार्यों और जल विद्युत उत्पादन के लिए